---विज्ञापन---

Welcome To The Jungle Box Office Collection: 200 करोड़ के करीब पहुंची ‘वेलकम टू द जंगल’, जानें 23 दिनों का कलेक्शन

Welcome To The Jungle Box Office Collection: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 23 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में अब गिरावट देखने को मिल रही है. चलिए जानते हैं अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

---विज्ञापन---

Welcome To The Jungle Box Office Collection: अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 23 दिन हो गए हैं. 23 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए फिल्म अब कुछ ही कदम दूर है. वहीं अब फिल्म की कमाई में अब गिरावट देखने को मिलने लगी है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. चलिए जानते हैं अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितनी कमाई कर ली है.

‘वेलकम टू द जंगल’ ने 23वें दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 23वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 38 लाख की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 16% रही. वहीं शोज की बात करें तो 23वें दिन फिल्म के शोज 719 रहे. पहले 2 हफ्तों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी, लेकिन अब तीसरा हफ्ता शुरू होते ही फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 Box Office Collection Day 9: दूसरे शनिवार को अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने मारी लंबी छलांग, कमाए इतने करोड़

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

भारत में फिल्म ने अब तक 132.43 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 157.34 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 190.69 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. जल्द ही ये आंकड़ा 200 करोड़ के पार होने वाला है. ‘वेलकम टू द जंगल’ की सक्सेस से अक्षय कुमार के फैंस काफी खुश हैं. वहीं फिल्म ने अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से स्टारकास्ट के साथ-साथ मेकर्स को भी मालामाल कर दिया है.

यह भी पढ़ें: थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद OTT पर दस्तक देगी ये मलयालम फिल्म, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?

---विज्ञापन---

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. वहीं अक्षय कुमार के साथ-साथ फिल्म में अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, जॉनी लीवर, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक जैसे सितारे शामिल हैं. फिल्म में इन सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया.

First published on: Jul 19, 2026 06:23 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola