जंतर-मंतर पर उतरीं बी-टाउन की 'शेरनियां'! शबाना से लेकर पूनम पांडे तक, बॉलीवुड से कौन-कौन बना इस प्रोटेस्ट का चेहरा?
Bollywood Celebs Supported Jantar Mantar Protest: पिछले 1 महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर में परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध-प्रदर्शन शुरू हुआ, जहां सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल शुरू कर दी. इस प्रोटेस्ट के समर्थन में बॉलीवुड के कई सितारे सपोर्ट में आए हैं.

सोनम वांगचुक और अन्य युवाओं के द्वारा कराए गए इस प्रोटेस्ट को लेकर कड़े विरोध प्रदर्शन के बाद भी सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई. फिर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे वांगचुक और बाकी युवाओं के हड़ताल को लेकर खुलकर बोलने लगे. आइए जानते हैं बॉलीवुड की इस पूरी लिस्ट के बारे में, जो इस आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं.
कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन
2 / 6दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और युवाओं के मुद्दों को लेकर चल रहे 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध प्रदर्शन में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के समर्थन में उतर आए हैं.
शबाना आजमी और पूनम पांडे
3 / 6इस दौरान 19 जुलाई 2026 को प्रोटेस्ट साइट पर बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी और मॉडल-एक्ट्रेस पूनम पांडे प्रदर्शनकारियों के बीच आईं. दोनों ने लोगों से मुलाकात की और इस आंदोलन को और मजबूती दी.
प्रकाश राज भी पहुंचे
4 / 6इन अभिनेत्रियों के अलावा साउथ सुपरस्टार अभिनेता प्रकाश राज भी CJP के प्रदर्शन में शामिल होने और छात्रों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए जंतर-मंतर पहुंचे. उन्होंने CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके को आशवासन दिया और प्रदर्शन को अपनी मौजूदगी से मजबूती दी.
ऑनलाइन मिला सपोर्ट
5 / 6कुछ लोग जंतर-मंतर पहुंचकर प्रोटेस्ट को सपोर्ट दे रहे हैं. तो वहीं बॉलीवुड के कुछ सितारों ने ऑनलाइन सपोर्ट दिखाया. सोनाक्षी सिन्हा, ओमी वैद्य, नसीरुद्दीन शाह और उनकी पत्नी रत्ना पाठक शाह, जीनत अमान, किरण राव, इमरान खान, अभय देओल जैसे कलाकार इस प्रोटेस्ट के समर्थन में आए.
इंफ्लुएंसर्स ने किया सपोर्ट
6 / 6कई बड़े इंफ्लुएंसर्स भी इस प्रोटेस्ट के सपोर्ट में नजर आ रहे हैं. बता दें कि सोनम वांगचुक पिछले 20-21 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. इस बीच दिल्ली पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन स्पॉट से उठाकर हॉस्पिटल ले गए. अब CJP से जुड़े कार्यकर्ता इस आंदोलन को आगे ले जा रहे हैं.