एक्शन-रोमांस नहीं OTT पर देखिए 140 मिनट की ये कोर्टरूम ड्रामा फिल्म, कहानी के आखिर में खुलेगा असली राज

Netflix Trending Film: ओटीटी पर नई-नई फिल्मों और सीरीज का आना-जाना लगा रहता है. इन दिनों एक कमाल की फिल्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है?

ikka

ikka. image credit- social media

Netflix Trending Film: ओटीटी पर हर हफ्ते नई-नई फिल्में और सीरीज आती रहती हैं. कुछ फिल्में और सीरीज ऐसी होती हैं, जो आते ही ट्रेंड करने लगती हैं. इन दिनों एक ऐसी ही फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. ये कोई एक्शन या रोमांटिक फिल्म नहीं है बल्कि ये एक कोर्टरूम ड्रामा है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

विज्ञापन

फिल्म ‘इक्का’

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘इक्का’ है. फिल्म ‘इक्का’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म को दर्शकों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और यही वजह है कि फिल्म पहले नंबर पर ट्रेडिंग में है.

विज्ञापन

पहले नंबर पर कर रही ट्रेंड

गौरतलब है कि सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘इक्का’ को ओटीटी पर रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं.इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर 10 जुलाई को रिलीज किया गया था. फिल्म तबसे ही टॉप 10 में ट्रेंड हो रही है और दर्शकों का दिल जीत रही है. अब फिल्म ने पहले नंबर पर कब्जा कर लिया है. देखने वाली बात होगी कि ये कब तक पहले नंबर पर अपनी पकड़ बनाकर रखती है.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म ‘इक्का’ (सनी देओल) शहर कs सबसे ताकतवर वकील है, जो केवल बेकसूरों के केस लड़ता है और आज तक कोई केस नहीं हारा, लेकिन एक दिन हालात ऐसे बनते हैं कि उसे मजबूरन अपने उसूलों के खिलाफ जाकर एक अमीर और भ्रष्ट व्यक्ति के बेटे का केस लड़ना पड़ता है.

विज्ञापन

सनी देओल और अक्षय खन्ना की जोड़ी

हालांकि, उनके इस फैसले से हर कोई हैरान हो जाता है, लेकिन अपनी मजबूर के आगे को इस फैसले को लेते हैं. फिल्म की कास्ट की बात करें तो फिल्म में सनी देओल (लीड रोल/वकील), अक्षय खन्ना (आरोपी), दीया मिर्जा और तिलोत्तमा शोम ने बेहद अहम किरदार निभाए हैं. बता दें कि लगभग तीन दशकों (30 साल) बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना की जोड़ी साथ नजर आई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ