'अपनी ताकत का…', CJP के प्रोटेस्ट पर कविता कौशिक की दिल्ली पुलिस से अपील; कही ये बात

Kavita Kaushik Appeal to Delhi Police: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक का सपोर्ट मिला है. कविता ने एक पोस्ट के जरिए दिल्ली पुलिस ने इमोशनल अपील की है.

Kavita Kaushik

Kavita Kaushik. image credit- social media

Kavita Kaushik Appeal to Delhi Police: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से सपोर्ट मिल रहा है. बॉलीवुड स्टार्स से लेकर टीवी के कलाकार, छात्रों के हक के लिए आवाज उठा रहे हैं. इस बीच अब टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने भी दिल्ली पुलिस से भावुक अपील की है. आइए जानते हैं कि कविता का क्या कहना है?

विज्ञापन

कविता कौशिक ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, कविता कौशिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में कविता कह रही हैं कि दिल्ली पुलिस आप लोगों से एक निवेदन करना था. एक बात है कि आप लोगों के भी तो परिवार होंगे ना, भगवान ना करें कल को उन्हें कोई मेडिकल इमरजेंसी हो और उन्हें कोई फर्जी डॉक्टर ना मिले बल्कि एक अच्छा रियल डॉक्टर उनकी जान बचा सके, इसलिए ये बच्चे प्रोटेस्ट कर रहे हैं.

विज्ञापन

मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना- कविता

कविता ने अपने वीडियो में आगे कहा कि जो भी हो, लेकिन मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना, मेरे देश के नागरिकों को हर्ट मत करना. बस इतना ही कहना है कि अपने बल (ताकत) का प्रदर्शन इनके सामने ना करना. आदेश चाहें जो भी हों, आपका भी तो एक मन है, दिमाग है, मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना. बस यही निवेदन है, धन्यवाद.

लोग दे रहे रिएक्शन

इस पोस्ट को शेयर करते हुए कविता ने इसके कैप्शन में लिखा है कि आपको अनफॉलो करने का समय आ गया है, की धमकी दिए बिना जाओ. वहीं, अब कविता का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और फैंस और यूजर्स इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं. हर कोई कमेंट के जरिए अपनी बात रख रहा है.

विज्ञापन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी 20 जून से लगातार प्रदर्शन कर रही है. CJP की मुख्य मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें. इसके पीछे की वजह है हाल ही में NEET, CBSE, CUET और SSC जैसी परीक्षाओं से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मामले, जिसकी वजह से देशभर के लाखों छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ी.

‘संसद चलो’ मार्च

इतना ही नहीं बल्कि भारी तनाव के कारण कुछ छात्रों द्वारा आत्महत्या करने की खबरें भी सामने आई हैं, जिसने इस मुद्दे को और गंभीर बना दिया है. साथ ही आज कॉकरोच जनता पार्टी ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन संसद तक ‘संसद चलो’ मार्च का आह्वान किया है. हालांकि, इस दौरान पुलिस ने लोगों को रोकने की कोशिश की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ