हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: Sunny Deol की फिल्म ‘लाहौर 1947’ की रिलीज डेट आई सामने, जानें कब सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Entertainment News: एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Live Updates

23:26 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: ‘O Romeo ’ पर नहीं लगेगी रोक, कोर्ट का आया बड़ा फैसला

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म 'ओ रोमियो' रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में पड़ गई थी. लेकिन फिल्म ने यह लड़ाई जीत ली है और 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

22:09 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: ‘धुरंधर 2’ का मुकेश अंबानी-नीता अंबानी से क्या है कनेक्शन?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर पार्ट 2' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं अब फिल्म के ट्रेलर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल यह दावा किया जा रहा है कि 'धुरंधर 2' का ट्रेलर नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) में किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में. पढ़ें पूरी खबर...

21:04 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: पति पर आरोप लगाने के बाद मिस्ट्रीमैन के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहीं ‘वड़ा पाव गर्ल’

‘बिग बॉस OTT 3’ की कंटेस्टेंट ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित का एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में चंद्रिका, मिस्ट्रीमैन के साथ नजर आ रही है. आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या है? पढ़ें पूरी खबर...

20:39 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: ‘मेरे पास पैसे नहीं…’, तिहाड़ जेल जाने से पहले क्या बोले थे Rajpal Yadav?

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की परेशानी बढ़ी हुई हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक एक्टर की चर्चा हो रही है. इस बीच राजपाल का बयान सामने आया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा? पढ़ें पूरी खबर...

20:37 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' में 'रंभा हो' के रीमेक पर उषा उत्थुप का आया रिएक्शन

बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. इसी बीच 'धुरंधर' में रीक्रिएट गाने को लेकर अब उषा उत्थुप का रिएक्शन सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर...

18:56 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: फरवरी के दूसरे हफ्ते ओटीटी पर उठेगा बवंडर, रिलीज होंगी 8 फिल्में-सीरीज

फरवरी के दूसरे हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में ओटीटी पर नई रिलीज का फैंस इंतजार कर रहे हैं. इस पूरे हफ्ते फुल एंटरटेनमेंट डोज देखने के लिए मिलने वाला है. पढ़िए पूरी खबर.

18:53 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 2024 की वो फिल्म, जो पल-पल कराती है डर का एहसास

हिंदी सिनेमा में हर तरह की फिल्में बनती हैं. आज हम आपको एक ऐसी डरावनी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो पल-पल कराती है डर का एहसास करा सकती है. आइए जानते हैं ये कौन-सी फिल्म है? पढ़ें पूरी खबर...

18:38 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड की बोल्ड बाला का फ्लॉप रहा करियर, क्यों रातोंरात सुर्खियों में आई थीं?

बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जिन्होंने अपने करियर में कई फिल्में दी, लेकिन उनकी फिल्मों को कुछ खास प्यार नहीं मिल पाया. आइए जानते हैं कि हम किसकी बात कर रहे हैं? पढ़ें पूरी खबर...

17:48 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 60 से ज्यादा फिल्में, बोल्ड अंदाज, 2 शादी और फिर 1 हफ्ते में तलाक… कौन थीं ये हसीना?

बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश वैम्प ने अपनी पर्सनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखें हैं. आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि यहां किसकी बात हो रही है? पढ़ें पूरी खबर...

16:37 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 150 करोड़ सैलरी, प्रोफिट में भी तगड़ा हिस्सा, कौन हैं ये सुपरस्टार?

एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म के स्टार्स की फीस को लेकर जानकारी सामने आई है. पढ़ें पूरी खबर...

16:22 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: प्रकाश राज ने शेयर की पोस्ट

इसके साथ ही प्रकाश राज ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट भी साझा की. उन्होंने स्पिरिट को लेकर चल रही अफवाहों पर रिएक्ट किया और लिखा, 'सभी जहरीली फर्जी खबरें फैलाने वालों को... स्पिरिट फिल्म के बारे में. मेरे पार्ट की शूटिंग अभी शुरू भी नहीं हुई है... और आप व्हाट्सएप पर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं. समझदार बनो और अपनी जिंदगी जियो.'

16:16 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: IMDb के टॉप 10 सेलिब्रिटीज में 'धुरंधर', नंबर 1 पर इस हसीना का कब्जा

आईएमडीबी ने पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी की गई है. इसमें 'बॉर्डर 2' और 'धुरंधर' जैसे स्टार्स ने जगह बनाई है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं इसमें नंबर 1 पर किसका कब्जा है. देखिए पूरी लिस्ट.

15:30 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'स्वयंभू' का इस दिन पैन-इंडिया टीजर होगा लॉन्च

निखिल सिद्धार्थ की फिल्म 'स्वयंभू' के टीजर को लेकर नया अपडेट सामने आया है. ये 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. ऐलान के साथ ही इस फिल्म ने सभी का ध्यान खींच लिया. 'कार्तिकेय' स्टार निखिल सिद्धार्थ लीड रोल में नजर आएंगे. ऐसे में अब फिल्म का 11 फरवरी को पैन इंडिया टीजर रिलीज किया जाएगा.

15:26 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'भूत बंगला' की नई रिलीज डेट आई सामने

बालाजी मोशन पिक्चर्स की अपकमिंग एंटरटेनर 'भूत बंगला', जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. फिल्म को पहले 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था लेकिन अब इसे पहले रिलीज किया जाएगा. फिल्म को 10 अप्रैल, 2026 को रिलीज किया जाएगा.

14:53 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'दो और दो पांच' पर आधारित है रोहित शेट्टी की 'गोलमाल 5'?

रोहित शेट्टी इन दिनों फिल्म 'गोलमाल 5' को लेकर चर्चा में हैं. खबरों में चर्चा जोरों पर थी कि उनकी ये फिल्म 'दो और दो पांच' से प्रेरित या फिर आधारित है. इन अफवाहों पर रोहित ने रिएक्ट किया है और कहा कि ये निराधार है और मिसलीडिंग है.

14:51 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: प्रतिभा रांटा की नई रिलीज का ऐलान

'लापता लेडीज' फेम एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा के नए प्रोजेक्ट 'एक्यूज्ड' की रिलीज का ऐलान कर दिया गया है. इस वेब शो को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. इसकी रिलीज डेट 27 फरवरी को तय की गई है.

14:48 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: ‘स्पिरिट’ छोड़ने पर प्रकाश राज ने तोड़ी चुप्पी

संदीप रेड्डी वांगा की मच अवेटेड फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर खबर सामने आ रही थी कि प्रकाश राज ने फिल्म को छोड़ दिया है. हालांकि, उन्होंने अब डायरेक्टर संग झगड़े की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा. पढ़िए पूरी खबर.

14:32 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: तुर्की हसीनाओं की धड़कन बना 'कोहरा-2' का ये एक्टर

बॉलीवुड सिनेमा और टीवी दोनों बाहर देशों में भी काफी फेमस हैं. इसी बीच तुर्की की हसीनाएं इस एक्टर को बेहद पसंद कर रही हैं. यह अभिनेता जल्द ही कोहरा सीजन 2 में नजर आने वाले हैं. हालांकि, उनका पुराना सीरियल तुर्की में काफी वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर...

14:19 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: ‘पहले खौफ था…’, ‘वड़ा पाव गर्ल’ का क्या होगा तलाक?

‘बिग बॉस OTT 3’ की कंटेस्टेंट ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित का एक लेटेस्ट पोस्ट चर्चा में है. इस बीच अब एक नई चर्चा शुरू हो गई है. आइए जानते हैं कि अब क्या बातें हो रही हैं? पढ़ें पूरी खबर...

14:11 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: हिंदी के बाद पवन सिंह को मिला तेलुगु प्रोजेक्ट

पवन सिंह हिंदी के बाद अब तेलुगु प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने अदिवि शेष के साथ हाथ मिलाया है. एक्टर ने पोस्ट भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने अदिवि के साथ कोलाबोरेशन की फोटो शेयर कर लिखा, 'भोजपुरी और तेलुगु जिंदाबाद.'

14:08 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: द केरल स्टोरी 2 का इमोशनल ट्रैक ‘ओ माई री’ हुआ रिलीज

विपुल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' इन दिनों काफी चर्चा में है. ऐसे में फिल्म का इमोशनल ट्रैक रिलीज किया गया है, जिसका टाइटल ‘ओ माई री’ है. नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म तीन हिंदू लड़कियों की परेशान करने वाली कहानी दिखाती है.

13:42 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Sonam Kapoor की गोद भराई की इनसाइड फोटोज, देखें झलक

बीते दिन यानी 8 फरवरी को सोनम कपूर की गोद भराई सेरेमनी रखी गई. सोनम कपूर के बेबी शॉवर में तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. अब इस इवेंट की इनसाइड फोटोज आ गई हैं. देखें फोटोज

13:39 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: नीना गुप्ता को डायरेक्टर ने दी थी गलियां, मजबूरी में सहा था सब कुछ

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता 66 साल की उम्र में अक्सर अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं. ऐसे में अब उन्होंने सेट से जुड़ा एक किस्सा याद किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके साथ डायरेक्टर ने गाली-गलौच की थी. पढ़िए पूरी खबर.

13:29 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: इन देशों के रग-रग में बसता है इंडियन सिनेमा, मुंह जबानी रटे हैं फिल्मों के डायलॉग्स

बॉलीवुड का जलवा सिर्फ भारत में नहीं बल्कि अन्य देशों में भी हैं. वहां के लोगों के अंदर इंडियन सिनेमा को लेकर अलग ही क्रेज है. लोगों को बॉलीवुड हीरो-हीरोइन्स के डायलॉग्स मुंह जबानी याद हैं. आइए जानते हैं कौन है वो देश. पढ़िए पूरी खबर...

13:09 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: दीपिका पादुकोण के बाद प्रकाश राज ने छोड़ी Spirit!

संदीप रेड्डी वांगा की मच अवेटेड फिल्म 'स्पिरिट' से जुड़ी खबर सामने आ रही है कि दीपिका पादुकोण के बाद एक्टर प्रकाश राज के फिल्म छोड़ने की जानकारी सामने आ रही है. ऐसे में चलिए इसकी वजह के बारे में बता रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर.

12:40 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: क्या टूट रही दिव्या अग्रवाल की शादी?

रियलिटी शो The 50 में बड़ा बवाल सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल की पर्सनल लाइफ के बारे में खुलासा हुआ है. लड़ाई-झगड़े के बीच कंटेस्टेंट भाव्या सिंह ने दिव्या को उनके पति से अलग रहने पर ताना मारा. इसी के साथ उन्हें गोल्ड डिगर भी बोला है. पढ़िए पूरी खबर...

11:54 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 7.7 IMDb वाली इस टीवी सीरीज में दिखा बेटी का क्रूर चेहरा, दिल दहला देंगी साजिशें

कुछ फिल्मों दिखाई गई साजिशें आपको रातों की नींद उड़ा सकती है. बेटी ने सत्ता के लिए अपने पिता और भाई की हत्या की, यह बात जानकर ही दिमाग चकरा जाता है. अगर आपको भी ऐसी राजनैतिक साजिशों से जुड़ी क्राइम सीरीज देखना अच्छा लगता है तो 7.7 IMDb वाली यह टीवी सीरीज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है. पढ़िए पूरी खबर...

11:47 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद फिर से स्टेज पर लौटे अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह ने हाल ही में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान किया. ऐसे में अब इस अनाउंसमेंट के बाद सिंगर को पहली बार लाइव स्टेज शेयर करते हुए देखा गया. पढ़िए पूरी खबर.

11:22 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: वर्ल्डवाइड Border 2, 400 करोड़ क्लब में हुई शामिल

बॉर्डर 2 ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 458 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. यह फिल्म भारत में 300 करोड़ क्लब में शामिल हैं, वहीं विश्व स्तर पर 400 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है. 23 जनवरी, 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म अभी भी लोगों को खूब भा रही है.

11:16 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: O Romeo फिल्म का प्रमोशन के दौरान शाहिद ने लगाए ठुमके

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म O Romeo के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इसी बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए, जिसमें वे डांस कर रहे, तो कभी पोज देकर फोटो खिंचवा रहे. शाहिद बेहद स्मार्ट लग रहे हैं.

10:51 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: गुलमर्ग में बर्फबारी का मजा ले रहीं जैसमीन बसीन

बिग बॉस फेम जैसमीन बसीन इस समय गुलमर्ग में सर्दियों की छुट्टियां मना रही हैं. बर्फबारी का मचा लेते हुए उन्होंने खूबसूरत फोटोज शेयर कीं. उनके साथ रैपर रफ्तार भी नजर आ रहे हैं.

10:36 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: रामानंद सागर की रामायण में अकेले शख्स ने निभाए 5 अलग-अलग किरदार

रामानंद सागर की रामायण आज भी टेलीवीजन इंडस्ट्री का सबसे बड़े हिट शो में से एक है. इसका हर एक किरदार, जनता के लिए किसी भगवान से कम नहीं है. इस शो में इस अकेले शख्स ने 5 अलग-अलग किरदार निभाएं. लेकिन एक भी रोल को बड़े बड़े दिग्गज भी नहीं पहचान पाए. आइए जानते हैं इस कुशल कलाकार के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

10:02 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: अजय देवगन ने थिएटर में देखी Vadh 2

सिनेमाघरों में वध 2 फिल्म रिलीज हो चुकी है. इसी बीच एक्शन हीरो अजय देवगन ने थिएटर में वध 2 फिल्म देखते हुए इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की. इस फिल्म में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता नजर आएंगी. तीन दिनों में फिल्म ने 2 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.

09:43 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'The 50' के सेट पर Krishna Shroff ने कबूला अपना रिश्ता

जैकी श्रॉफ के बेटी कृष्णा श्रॉफ इस समय 'The 50' शो में धमाल मचा रही हैं. इसी बीच उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में दुनिया को बताया है. उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में खुलकर बात की. वे कई सालों से इस शख्स के साथ रिश्ते में हैं. पढ़िए पूरी खबर...

09:08 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Vaibhav Raj Gupta ने मनाया अपना 35वां बर्थडे

गुल्लक सीरीज के अभिनेता, वैभव राज गुप्ता ने अपना 35वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया. वैभव ने गुल्लक सीरीज में बेटे का रोल निभाया. उनका लखनवी एक्सेंट सभी को काफी पसंद आया है.

08:31 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: किस्मत खोल देती हैं इस मूलांक की लड़कियां, पति के लिए साबित होती हैं 'लकी चार्म',

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक की लड़कियां अपने पतियों के लिए बेहद शुभ मानी जाती हैं. उनके जीवन में आते ही पति का भाग्य सितारे की तरह चमक उठता है. बॉलीवुड की ये मशहूर अदाकारा का भी यही मूलांक है. पढ़िए पूरी खबर...

08:03 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: अनुपम खेर ने शेयर किया अपना नया 'सुविचार'

अनुपम खेल अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने सुविचार शेयर करते रहते हैं. इस बार उन्होंने जीवन की सच्चाई पर प्रकाश डाला है. उन्होंने लिखा है कि भगवान के अस्तित्व का प्रमाण खोजने की बजाय, लोगों को अपने इंसानियत के प्रमाण ढूंढने चाहिए.

07:47 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: बेबी शॉवर की तस्वीरों में छलकी सोनम कपूर की ममता

सोनम कपूर अपने दूसरे बच्चे का जल्द ही स्वागत करने जा रही हैं. इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं. इस दौरान सोनम ने लाइट ग्रीन रंग की खूबसूरत ड्रेस पहन रखी है. 2018 में सोनम ने आनंद अहूजा के साथ शादी की थी, जिनके साथ उनका एक बेटा वायु है.

07:27 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: रंगा इज बैक! फहद फासिल ने ‘Aavesham 2’ पर लगाई मुहर

Aavesham एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें फहद फासिल रंगा के किरदार में नजर आए थे. एक इवेंट के दौरान फहद ने ‘Aavesham 2’ का ऐलान किया है, जिससे फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई. आइए जानते हैं कि यह फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी. पढ़िए पूरी खबर...

06:56 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: फहद फासिल ने ‘आवेशम 2’ पर लगाई मुहर, बताया कब मचेगा शोर

साउथ एक्टर फहद फासिल ने आवेशम 2 पर मुहर लगा दी है. फिल्म 'सूर्या 47' के एक शानदार इवेंट के दौरान फहाद ने घोषणा की कि आवेशम 2, 2027 या 2028 में रिलीज़ हो सकती है. इससे 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आवेशम' के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई. अपनी पिछली फिल्म में फहद ने रंगीन गैंगस्टर 'रंगा' का किरदार निभाया था.

06:40 (IST) 09 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Border 2 के 300 करोड़ी जलवे के सामने, क्या टिक पाएगी Mardaani 3 और Vadh 2?

पिछले दिनों Border 2 रिलीज हुई. फिल्म ने 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करके नया रिकॉर्ड सेट किया. हालांकि, इसी बीच Mardaani 3 और Vadh 2 ने भी बॉक्स ऑफिस पर एंट्री मारी है. आज हम जानेंगें कि इन दोनों फिल्मों ने मिलकर क्या Border 2 का जलवा कम कर पाया है या नहीं? पढ़िए पूरी खबर...

22:10 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: सालों बाद सैफ–अमृता के तलाक पर बोलीं शर्मिला टैगोर

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर एक जाना माना नाम है. इतना ही नहीं वो अपना एक शो 'कॉफी विद करण' भी लेकर आते हैं. दरअसल, करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' के 8वें सीजन के एक एपिसोड में अभिनेत्री शर्मिला टैगोर अपने सैफ अली खान के साथ नजर आई थे. पढ़िए पूरी खबर...

21:15 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Battle Of Galwan को मिली नई डेट!

सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को नई रिलीज डेट मिलने की चर्चा है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म को कब रिलीज किया जाएगा? पढ़ें पूरी खबर...

20:25 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Border 2 की कमाई में उछाल, Mardaani 3 का कैसा हाल?

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ की कमाई के आंकड़े आ गए हैं. आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े क्या है? पढ़ें पूरी खबर...

19:33 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 13 साल से नहीं दी कोई हिट, फिर भी करोड़ों की मालकिन है ये हसीना

बॉलीवुड हसीनाओं की चर्चा होती ही रहती है. आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जो कई सालों से पर्दे से दूर हैं, लेकिन फिर भी उनका साम्राज्य बहुत बड़ा है. पढ़ें पूरी खबर...

18:45 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 145 मिनट की इस रोमांटिक-कॉमेडी ने OTT पर मचाया तहलका

आपको भी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे आप देख सकते हैं. इस फिल्म में आपको हल्की कॉमेडी के साथ लाइट रोमांस देखने को मिलेगा. यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे आप बार-बार देख सकते हैं और यह फिल्म ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है. पढ़िए पूरी खबर...

18:42 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Riteish Deshmukh के बेटे का रो-रोकर बुरा हाल, देखें वीडियो

जिनिलिया और रितेश देशमुख के बेटे राहिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राहिल का रो-रोकर बुरा हाल नजर आ रहा है. इंटरनेट पर उनकी खूब चर्चा हो रही है. देखें वीडियो

18:03 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 11 दिनों में साइन की 47 फिल्में, कौन हैं ये एक्टर? जो रातों रात बना स्टार

हिंदी सिनेमा के कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने एक समय में इंडस्ट्री पर राज किया, लेकिन फिर उनका स्टारडम गिर गया. आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...

17:50 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: IMDb टॉप-250 में ‘धुरंधर’ से आगे निकलीं ये 3 एक्शन फिल्में

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त अहम किरदार में नजर आए हैं. इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया है. लेकिन अब इस फिल्म ने एक और कारनामा अपने नाम कर लिया चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

17:25 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 43 साल पहले 3 करोड़ में बनी इस फिल्म ने की थी 10 गुना ज्यादा कमाई

सनी देओल फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर गदर ही मचा दिया है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा काफी देखने के लिए मिल रहा है. ऐसे में आज आपको उनकी डेब्यू फिल्म के बारे में बता रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर.

17:14 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 21 मिनट की वो फिल्म, जिसका क्लाइमैक्स देख हिला लोगों का दिमाग

साउथ एक्टर विजय सेतुपति की एक फिल्म ऐसी है, जिसका क्लाईमैक्स किसी को भी हैरान कर सकता है. अगर आप भी इस फिल्म के बारे में नहीं जानते हैं, तो आइए जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...

16:56 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड में बनती तो कैसी होती 'टाइटैनिक'?

AI के इस दौर में सोशल मीडिया पर कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसे में अब टाइटैनिक का बॉलीवुड वर्जन शेयर किया गया है, जिसमें ऐश्वर्या राय को रोज के लुक में दिखाया गया है. पढ़िए पूरी खबर.

16:22 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: ब्लैक ड्रेस में मलाइका अरोड़ा का दिखा शानदार लुक

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस हैं. वो अक्सर अपने किसी ना किसी लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. ऐसे में अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें ब्लैक ड्रेस में देखा जा सकता है. उनका शानदार लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

16:20 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 57 साल की 'आशिकी' फेम एक्ट्रेस ने दिखाए डांस

'आशिकी' फेम एक्ट्रेस अनु अग्रवाल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो 57 साल की उम्र में जबरदस्त डांस मूव्स दिखाते हुए नजर आ रही हैं.

16:17 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: बॉक्स ऑफिस पर आएगा कमाई का तूफान!

साल 2026 में कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है. इस साल टिकट खिड़की पर कमाई का तूफान आएगा. आइए जानते हैं कि इस साल कौन-कौन-सी फिल्में रिलीज होंगी? पढ़ें पूरी खबर...

15:39 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 7.1 IMDb रेटिंग वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म, जिसमें कातिल खाता है इंसानी मांस

सिनेमा जगत में कई ऐसी फिल्में रिलीज होती हैं, जो अंदर से रूह तक को हिला कर रख देती हैं. ऐसे में आज आपको एक ऐसी ही क्राइम थ्रिलर फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें कातिल इंसानी मांस खाता है. चलिए बताते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर.

15:11 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Dhurandhar की टक्कर में कोई नहीं, फिल्म के नाम एक और रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को हर किसी का बेहद प्यार मिल रहा है. फिल्म ने ओटीटी पर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. आइए जानते हैं कि फिल्म के नाम कौन-सा नया रिकॉर्ड हुआ है? पढ़ें पूरी खबर...

14:11 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Battle Of Galwan की रिलीज पर संकट, क्या तय डेट पर नहीं आएगी फिल्म?

सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' एक बार फिर से सुर्खियों में है. फिल्म की रिलीज पोस्टपोन हो सकती है. आइए जानते हैं कि फिल्म की रिलीज पीछे हटने की क्या वजह है? पढ़ें पूरी खबर...

13:58 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'वड़ा पाव गर्ल' ने खोली पति की पोल

'बिग बॉस OTT 3' फेम 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पति की छिछालेदर करते हुए नजर आ रही हैं. इसमें उन्होंने हसबैंड युगम गेरा को लेकर नया दावा किया है. वो कार में दो लड़कियों के साथ थे. google_vignette">पढ़िए पूरी खबर.

13:20 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: धनुष और साई पल्लवी की फिल्म D55 की शुरू हुई शूटिंग

धनुष और साई पल्लवी स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. दोनों ने अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म का टेंटेटिव टाइटल D55 है. फिल्म में ममूटी भी अहम रोल में हैं.

13:18 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: मालती चाहर ने लगवाई मेहंदी

'बिग बॉस 19' फेम मालती चाहर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट शेयर की है. एक्ट्रेस ने मेहंदी की फोटोज शेयर की है. ये शादी से पहले की रस्म की फोटोज हैं. हालांकि, उन्होंने ये क्लीयर नहीं किया है कि शादी किसकी है. लेकिन वो किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं.

13:15 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: आयशा खान ने पीरियड्स में शूट किया था ‘धुरंधर’ का सॉन्ग ‘शरारत’

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' कमाई के मामले में भी धुरंधर निकली. फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. इसके कलाकारों के साथ ही गाने तक हिट रहे. इसी में से एक 'शरारत' सॉन्ग की काफी चर्चा रही, जिसे आयशा खान पर फिल्माया गया था. पढ़िए पूरी खबर.

13:13 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 41 मिनट की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर वसूले 1750 करोड़

किसी भी फिल्म में ऑस्कर में जाना कोई छोटी बात नहीं होती है. आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में 13 नामिनेशन मिले हैं. पढ़ें पूरी खबर...

12:57 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: The 50 से भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह हुईं बाहर

भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह इन दिनों 'द 50' को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब शो से जानकारी सामने आ रही है कि एक्ट्रेस को अब इस शो से बाहर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस के बाहर होने में शिव ठाकरे का बड़ा हाथ है.

12:14 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: UP Police की नौकरी छोड़ हीरोइन बनीं पवन सिंह की एक्ट्रेस

भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस क्वीन शालिनी (Queen Shalini) को काफी पसंद किया जाता है. पवन सिंह के साथ ही वो रितेश पांडे जैसे स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं. बलिया से ताल्लुक रखने वाली अभिनेत्री ने अपने करियर को लेकर बात की. पढ़िए पूरी खबर.

11:49 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: शिवकार्तिकेयन से आबू धाबी में मिले अजित

एक्टर अजित कुमार से शिवकार्तिकेयन से मुलाकात की है. शिवकार्तिकेयन ने अजीत की काफी तारीफ की है. साथ ही उन्होंने इस दिन को एक अच्छा दिन बताया है. सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं.

11:20 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'शार्क टैंक इंडिया' की एंत्रप्रेन्योर ने झेला कैंसर का दर्द

टीवी रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' की एक नई एंत्रप्रेन्योर ने खुलासा किया कि वो 21 साल की उम्र में कैंसर के दर्द झेल चुकी हैं. इस दर्द को सहने के बाद उन्होंने 420 करोड़ का बिजनेस खड़ा कर दिया. चलिए बताते हैं उनके बारे में. पढ़िए पूरी खबर.

10:50 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: माता की चौकी के वायरल वीडियो पर सुधा चंद्रन ने तोड़ी चुप्पी

सुधा चंद्रन का कुछ दिन पहले ही माता की चौकी का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था. वहीं अब एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि मुझे याद नहीं है कि उस समय मैं क्या थी. मुझे ऐसा लग रहा था कि मेरा शरीर फट जाएगा.

09:58 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'वड़ा पाव गर्ल' ने पति को दे डाली धमकी!

'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से फेमस चंद्रिका दीक्षित अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. पति युगम गेरा के साथ विवाद जारी है. इसी बीच चंद्रिका पर एक्स्ट्रा मैरिटल का आरोप लगा. अब उन्होंने पति को धमकी दी है. पढ़िए पूरी खबर.

09:51 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'द 50' के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स

'द 50' इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. शो के कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जो काफी स्ट्रॉन्ग दिखाई दे रहे हैं. फैंस भी इन सितारों को काफी पसंद कर रहे हैं. इनमें रजत दलाल से लेकर रिद्धि डोगरा तक शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

09:18 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: मृणाल ठाकुर ने 'दो दीवाने सहर में' को किया प्रमोट, वीडियो वायरल

मृणाल ठाकुर इन दिनों 'दो दीवाने सहर में' के प्रमोशन में बिजी हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैपराजी के सामने खास बातचीत करती नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/reels/DUcjwPfEzJV/

09:18 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: कंगना रनौत ने किया था अक्षय खन्ना संग फ्लर्ट

कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अक्षय खन्ना को लेकर बात करते हुए नजर आ रही हैं और बताती हैं कि उन्होंने एक्टर के साथ फ्लर्ट किया था. पढ़िए पूरी खबर.

08:41 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: मृणाल ठाकुर ने सेलिब्रिटी क्रश का किया खुलासा

मृणाल ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने सेलिब्रिटी क्रश के बारे में बात करती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने इस दौरान धनुष का नाम ना लेते हुए बॉलीवुड सुपरस्टार्स को अपना क्रश बताया. पढ़िए पूरी खबर

08:17 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: आदर्श गौरव ने लिसा मिश्रा संग गाया गाना, वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर आदर्श गौरव का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आदर्श लिसा मिश्रा संग गाना गा रहे हैं. लोगों ने दोनों की जोड़ी को इतना पसंद किया कि इंस्टाग्राम पर इस वीडियो के व्यूज 1 मिलियन हो गए.

07:55 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'मर्दानी 3' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन 2.75 करोड़ की कमाई की है. 'मर्दानी 3' ने भी अब तक भारत में 30.9 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 44.5 करोड़ पहुंच चुका है.

07:39 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: प्रियंका चोपड़ा ने सुनील थापा को दी श्रद्धांजलि

सुनील थापा के निधन से प्रियंका चोपड़ा टूट गईं. एक्ट्रेस ने अपने को-एक्टर के लिए इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट शेयर किया. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. बता दें सुनील थापा और प्रियंका चोपड़ा 'मैरी कॉम' में साथ काम कर चुके हैं. पढ़िए पूरी खबर

07:12 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' ने अब तक कितनी की कमाई?

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 16 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 16वें दिन 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया. भारत में फिल्म ने 301.50 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म 412 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है.

06:48 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: जयदीप अहलावत का बर्थडे आज

जयदीप अहलावत आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं. हरियाणा के रहने वाले जयदीप ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है. शुरुआती दिनों में एक्टर को रिजेक्शन का सामना करना पड़ता था. वहीं इसके बाद जाकर आज वो फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो पाए हैं.

06:24 (IST) 08 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' सिंगर ने अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर की बात

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले लिया है. सिंगर ने कुछ दिन पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी शेयर की थी. जिसके बाद हर किसी ने उनके इस फैसले पर रिएक्ट किया था. वहीं अब 'धुरंधर' का टाइटल ट्रैक गाने वाले सिंगर हनुमानकाइंड ने इस पर रिएक्ट किया है. सिंगर ने कहा, 'वो अलग पृष्ठभूमि से आते हैं और ये फैसला उन्होंने खुद लिया है. उनके काम की अपनी अहमियत है, जिसे वह अकेले ही संभालते हैं. इसके आगे इंडस्ट्री में क्या होता है ये उनके लिए ज्यादा मायने नहीं रखता.'

Entertainment News:  बॉलीवुड स्टार आमिर खान के प्रोडक्शन बन रही सनी देओल की आगामी फिल्म ‘लाहौर 1947’की रिलीज डेट सामने आ गई है. आपको बता दें कि ‘लाहौर 1947’ 13 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. यह फिल्म राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनाई जा रही है. दरअसल इस फिल्म में सनी देओल, शबाना आज़मी, प्रीति ज़िंटा और करण देओल मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं.

बॉर्डर 2 ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 458.16 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. यह फिल्म भारत में 300 करोड़ क्लब में शामिल हैं, वहीं विश्व स्तर पर 400 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है. 23 जनवरी, 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म अभी भी लोगों को खूब भा रही है.

फहद फासिल ने ‘आवेशम 2’ पर लगाई मुहर

साउथ एक्टर फहद फासिल ने आवेशम 2 पर मुहर लगा दी है. फिल्म ‘सूर्या 47’ के एक शानदार इवेंट के दौरान फहाद ने घोषणा की कि आवेशम 2, 2027 या 2028 में रिलीज़ हो सकती है. इससे 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आवेशम’ के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई. अपनी पिछली फिल्म में फहद ने रंगीन गैंगस्टर ‘रंगा’ का किरदार निभाया था.

विज्ञापन

बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले लिया है. सिंगर ने कुछ दिन पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी शेयर की थी. जिसके बाद हर किसी ने उनके इस फैसले पर रिएक्ट किया था. वहीं अब ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक गाने वाले सिंगर हनुमानकाइंड ने इस पर रिएक्ट किया है. सिंगर ने कहा, ‘वो अलग पृष्ठभूमि से आते हैं और ये फैसला उन्होंने खुद लिया है. उनके काम की अपनी अहमियत है, जिसे वह अकेले ही संभालते हैं. इसके आगे इंडस्ट्री में क्या होता है ये उनके लिए ज्यादा मायने नहीं रखता.’ सोशल मीडिया पर हनुमानकाइंड का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. बता दें अरिजीत सिंह के इस फैसले को हर किसी ने सही बताया है.

जयदीप अहलावत का बर्थडे

जयदीप अहलावत आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं. हरियाणा के रहने वाले जयदीप ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है. शुरुआती दिनों में एक्टर को रिजेक्शन का सामना करना पड़ता था. वहीं इसके बाद जाकर आज वो फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो पाए हैं. जयदीप अहलावत फिल्मों के साथ-साथ कई वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं और अपनी जगह ओटीटी स्टार के तौर पर बना चुके हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection Day 16: रिकॉर्ड तोड़ कमाई का सिलसिला जारी, 16वें दिन भी नहीं थमी ‘बॉर्डर 2’ की रफ्तार

फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 16 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 16वें दिन 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया. भारत में फिल्म ने 301.50 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म 412 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है. वहीं ‘मर्दानी 3’ ने भी अब तक भारत में 30.9 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 44.5 करोड़ पहुंच चुका है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव के साथ बने रहिए…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola