बॉलीवुड की बोल्ड बाला का फ्लॉप रहा करियर, क्यों रातोंरात सुर्खियों में आई थीं ये हसीना?

Bollywood Actress Flop Career: बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जिन्होंने अपने करियर में कई फिल्में दी, लेकिन उनकी फिल्मों को कुछ खास प्यार नहीं मिल पाया. आइए जानते हैं कि हम किसकी बात कर रहे हैं?

Udita Goswami

Udita Goswami. image credit- social media

Bollywood Actress Flop Career: बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक कमाल का स्टार है. हर किसी ने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. आज हम आपको बॉलीवुड की उस बोल्ड बाला के बारे में बता रहे हैं, जिनका करियर फ्लॉप रहा था. हालांकि, एक समय ऐसा भी था जब दर्शक उन्हें देखते ही उनके दीवाने हो जाते थे. आइए जानते हैं कि कौन हैं ये एक्ट्रेस और ये क्यों सुर्खियों में आई थीं?

विज्ञापन

एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी हैं. उदिता गोस्वामी ने इमरान हाशमी के साथ इन्टिमेट सीन्स से तहलका मचा दिया था. उदिता की खूबसूरती ने देश ही नहीं बल्कि विदेशी दर्शकों को भी दीवाना बना लिया था. उन्होंने बोल्ड इमेज, ग्लैमरस स्क्रीन प्रेजेंस और चर्चित फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है.

विज्ञापन

मॉडलिंग की दुनिया से शुरू किया करियर

भले ही एक समय में उनकी चर्चा हो रही थी, लेकिन उनकी फिल्मों को लोगों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. जब उदिता को कुछ खास सक्सेस नहीं मिल पाई, तो उन्होंने एक्टिंग को ही अलविदा कह दिया. उदिता के शुरुआती करियर की बात करें तो उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया से कदम रखकर फिल्मों का रुख किया था.

फिल्म ‘पाप’ डेब्यू

साल 2001 में फिल्म ‘पाप’ से उदिता गोस्वामी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके बोल्ड सीन और इंटेंस किरदार ने उन्हें रातोंरात सुर्खियों में ला दिया था. हालांकि, इसके बाद उन्हें ‘धूप’, ‘जहर’, ‘अक्सर’ और ‘अगली और पगली’ जैसी फिल्मों में देखा गया, लेकिन उन्हें कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला.

विज्ञापन

उदिता की पर्सनल लाइफ

उदिता की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस, फिल्ममेकर मोहित सूरी के साथ रिलेशनशिप में रही थी. दोनों की लव स्टोरी इंडस्ट्री में काफी जानी-पहचानी थी. साल 2013 में उदिता और मोहित सूरी शादी के बंधन में बंध गए थे. शादी के बाद उदिता ने एक्टिंग से पूरी तरह ब्रेक ले लिया और फिल्मों से दूर हो गईं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ