Video: 'बात ही नहीं की…', कंगना रनौत ने किया था अक्षय खन्ना संग फ्लर्ट, एक्टर ने नहीं दिया था भाव

Viral Video: कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अक्षय खन्ना को लेकर बात करते हुए नजर आ रही हैं और बताती हैं कि उन्होंने एक्टर के साथ फ्लर्ट किया था.

Kangana Ranaut Confessed tried to flirt

कंगना रनौत ने किया था अक्षय खन्ना संग फ्लर्ट (File Photo)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. उन्हें उनकी बेबाकी के लिए जाना जाता है. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अक्षय खन्ना को लेकर बात करते हुए नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने इस वीडियो में ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान है. उनका ये शॉकिंग खुलासा है. कंगना ने ‘धुरंधर’ एक्टर के साथ फ्लर्ट की बात को कबूला है और उनका गजब का रिएक्शन था. चलिए बताते हैं बॉलीवुड की क्वीन ने क्या कुछ कहा.

विज्ञापन

दरअसल, कंगना रनौत सालों पहले करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में पहुंची थीं. इस दौरान उनके साथ अनिल कपूर और संजय दत्त भी पहुंचे थे. इसी बातचीत का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस बातचीत में कंगना ने बताया कि एक समय था जब उन्होंने एक्टर अक्षय खन्ना के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की थी लेकिन बदले में उन्हें जो रिस्पांस मिला था, वो काफी दिलचस्प भरा था.

विज्ञापन

अक्षय खन्ना संग कंगना रनौत ने किया फ्लर्ट

वायरल वीडियो में करण जौहर, कंगना रनौत से सवाल पूछते हैं कि क्या उन्होंने कभी किसी के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की और सामने से कोई जवाब नहीं मिला हो? इस पर कंगना ने बिना देरी किए अक्षय खन्ना का नाम लिया था. उनकी इस बात को सुनकर संजय दत्त और करण दोनों दंग रह गए. कंगना कहती हैं, ‘मैंने पहले अक्षय से बात करने की कोशिश की थी और फ्लर्ट भी किया. लेकिन उन्होंने कभी मुझसे बात नहीं की. वो किसी से बात नहीं करते.’ इसके बाद कंगना ने चुटकी लेते हुए कहा कि केवल अनिल कपूर से बात करते हैं. हालांकि, एक्टर ने उन्हें अपना छोटा भाई बताया.

विज्ञापन

अक्षय खन्ना का ‘छैया छैया’ पर डांस वायरल

वहीं, दूसरी ओर ‘धुरंधर’ के बवंडर के बीच अक्षय खन्ना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ‘छैया छैया’ पर उनका डांस वीडियो वायरल हो रहा है. उस पुराने वीडियो ने इंटरनेट पर बवाल ही काट दिया है. साल 2025 एक्टर के लिए ब्लॉकबस्टर साबित हुआ. इस एक साल में उनकी दो फिल्में ‘छावा’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्में रिलीज की गई. दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया.

विज्ञापन

2 फिल्मों से की 2000 करोड़ से ज्यादा कमाई

बहरहाल, अगर अक्षय खन्ना के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो 2025 में उनकी दो फिल्में ‘छावा’ और ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में रिलीज हुईं. ‘छावा’ में औरंगजेब और ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत का रोल प्ले किया था. फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं, ‘छावा’ ने 800 करोड़ की कमाई की. इन दोनों ही फिल्मों से एक्टर ने 2000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. अब वह पहली तेलुगु फिल्म ‘महाकाली’ और सनी देओल के साथ फिल्म ‘इक्का’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म के जरिए दोनों स्टार्स 29 साल बाद स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ