'पास महबूब है…', पति पर आरोप लगाने के बाद मिस्ट्रीमैन के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहीं 'वड़ा पाव गर्ल', देखें वीडियो

Chandrika Dixit Post: ‘बिग बॉस OTT 3’ की कंटेस्टेंट ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित का एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में चंद्रिका, मिस्ट्रीमैन के साथ नजर आ रही है. आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या है?

Chandrika Dixit

Chandrika Dixit. image credit- social media

Chandrika Dixit Post: ‘बिग बॉस OTT 3’ की कंटेस्टेंट ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित को लेकर इंटरनेट पर खूब चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक चंद्रिका को लेकर अलग-अलग तरह की बातें सुनने को मिल रही है. इस बीच अब चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम पर मिस्ट्रीमैन के साथ एक नया वीडियो शेयर किया है, जो चर्चा में आ गया है.

विज्ञापन

चंद्रिका का वीडियो

दरअसल, इस वीडियो में चंद्रिका, मिस्ट्रीमैन के साथ नजर आ रही है. वीडियो को शेयर करते हुए चंद्रिका ने इसके कैप्शन में लिखा है कि पास महबूब है और इसके साथ दिल वाली इमोजी भी शेयर की है. इस वीडियो में वड़ा पाव गर्ल ने ब्लैक कलर का शूट पहना है और मिस्ट्रीमैन रेड कलर की जैकेट में नजर आ रहा है.

विज्ञापन

पति पर चीटिंग के आरोप

इस वीडियो के सामने आते ही ये इंटरनेट पर वायरल हो गया. इतना ही नहीं बल्कि इस पर यूजर्स भी अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं. गौरतलब है कि वड़ा पाव गर्ल ने अपने पति पर चीटिंग के आरोप लगाए हैं. चंद्रिका का उनके पति युगम गेरा से विवाद चल रहा है. सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे पर पलटवार कर रहे हैं.

मिस्ट्रीमैन से प्यार का इजहार

ऐसा पहली बार नहीं है कि जब वड़ा पाव गर्ल ने मिस्ट्रीमैन के साथ ये वीडियो शेयर किया है. जी हां, इसके पहले भी चंद्रिका ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो मिस्ट्रीमैन को प्रपोज करती नजर आ रही थीं. इस वीडियो में चंद्रिका कभी उसकी बाहों में दिखती हैं तो कभी उससे प्यार का इजहार करती नजर आती हैं.

विज्ञापन

पब्लिसिटी स्टंट हो सकता है

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद जहां कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया, तो कुछ लोगों ने चर्चा में आने का तरीका. हालांकि, सच क्या है वो गेरा परिवार ही जानता है. अब देखने वाली बात ये होगी कि इस मामले में क्या नया सामने आया है? साथ ही ये पब्लिसिटी स्टंट है या फिर सच में ऐसा कुछ है, इसका पता समय के साथ ही लगेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ