'जब पापा को खोया तब आपने संभाला…', Sunil Thapa के निधन से टूटीं प्रियंका चोपड़ा; वीडियो किया शेयर

Sunil Thapa Death: बॉलीवुड एक्टर सुनील थापा का 68 साल की उम्र में निधन हो गया. एक्टर के निधन से प्रियंका चोपड़ा टूट गईं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में सुनील थापा को श्रद्धांजलि दी. चलिए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा?

sunil Thapa death Priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा ने सुनील थापा को दी श्रद्धांजलि

Sunil Thapa Death: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सुनील थापा अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा के साथ ‘मैरी कॉम’ और मनोज बाजपेयी के साथ ‘द फैमिली मैन 3’ में काम करने वाले सुनील थापा का निधन हो गया है. एक्टर के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी. सभी पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. वहीं प्रियंका चोपड़ा भी अपने को-एक्टर के निधन से पूरी तरह टूट गईं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है और अपने मुश्किल समय को भी याद किया. चलिए आपको भी बताते हैं प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट में क्या कुछ लिखा?

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा का इमोशनल पोस्ट

सुनील थापा ने ‘मैरी कॉम’ फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के कोच का किरदार निभाया था. वहीं प्रियंका चोपड़ा ने ‘मैरी कॉम’ की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें सुनील थापा एक्ट्रेस को बॉक्सिंग की ट्रेनिंग देते नजर आ रहे हैं. साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो के कैप्शन में एक भावुक नोट भी शेयर किया. सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का ये इमोशनल पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

क्या बोलीं एक्ट्रेस?

वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, ‘आप हमेशा मेरे कोच रहेंगे सर. जब मैंने अपने पिता को खोया था, तब आपने मुझे संभाला था. आपने मुझे प्यार किया और कई मुश्किल दिनों में बिना जाने ही मेरी मदद की. आपकी प्यार भरी झप्पी और आपकी हंसी हमेशा मेरी यादों में रहेंगी. बहुत कम उम्र में चले गए, लेकिन कभी भुलाए नहीं जाएंगे. मेरे टूटे हुए दिल में आपकी दयालुता के लिए धन्यवाद. सुनील थापा, आपकी आत्मा को शांति मिले. मेरी संवेदनाएं और दुआएं परिवार के साथ हैं.’

विज्ञापन

मनोज बाजपेयी ने भी दी श्रद्धांजलि

वहीं एक्टर के निधन पर मनोज बाजपेयी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है. बता दें सुनील थापा ने ‘द फैमिली मैन 3’ में नागालैंड के एमसीए चीफ डेविड का रोल निभाया था. बता दें सुनील थापा का इलाज काठमांडू के थापथली स्थित नॉर्विक अस्पताल में चल रहा था. खबरों के मुताबिक सुनील थापा का निधन कार्डियक अरेस्ट से हुआ है. जब एक्टर को अस्पताल लाया गया था, तब वो बेहोशी की हालत में थे. वहीं जब डॉक्टर ने एक्टर का चेकअप किया तो उन्हें मृत पाया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ