---विज्ञापन---

‘मैं उन लोगों में से नहीं…,’धुरंधर’ में ‘रंभा हो’ के रीमेक पर उषा उत्थुप का आया रिएक्शन

बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. इसी बीच 'धुरंधर' में रीक्रिएट गाने को लेकर अब उषा उत्थुप का रिएक्शन सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर रही उषा उत्थुप ने कई गाने गाए है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई है. हाल ही में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर‘ में उनका साल 1981 का एक गाना ‘रंभा हो’ रीक्रिएट किया है. इस गाने को फिल्म ‘धुरंधर’ में खूब पसंद किया गया था. वहीं अब इस गाने के रिक्रीएशन को लेकर उषा उत्थुप का रिएक्शन सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि रंभा हो गाने को रीक्रिएट शाश्वत सचदेव ने किया है. आपको बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये छाप डाले हैं.

यह भी पढ़ें: किसने की लीक? Ranbir Kapoor और Katrina Kaif की इबिजा वेकेशन फोटोज पर पैपराजी मानव मंगलानी ने किया खुलासा

---विज्ञापन---

उषा उत्थुप का आया रिएक्शन

आपको बता दें कि उषा उत्थुप का फिल्म ‘धुरंधर’ का गाना ‘रंभा हो’ को लेकर रिएक्शन आया है. उन्होंने कहा कि मुझे इस गाने के रीक्रिएशन से कोई दिक्कत नहीं है. उषा ने कहा कि मैं इस गाने को सुनकर और देखकर काफी खुश हुं कि इस गाने ने धमाकेदार वापसी की है.  इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि न्यू जनरेशन को यह गाना काफी पसंद आ रहा है. दरअसल, रेडियो नशा से बात करते हुए उषा उत्थुप ने कहा कि जब मुझे किसी ने ‘धुरंधर’ के गाने रंभा हो का लिंक भेजा, तो मैने कहा, ‘वाह!ये क्या है!ये शानदार है.’

यह भी पढ़ें: ‘A Knight Of The Seven Kingdoms’ के एपिसोड 4 ने रचा इतिहास, IMDb पर तोड़ रिकॉर्ड

---विज्ञापन---

‘धुरंधर’ के मेकर्स ने नहीं किया संपर्क

उषा उत्थुप ने आगे कहा कि मैं उन लोगों में से नहीं हुं, जिन्हे काफी बुरा लग जाता है कि यह गाना किसी ओर ने गाया है. लेकिन मैं बहुत खुश हूं, वहीं उषा उत्थुप ने आगे बताया कि ‘1981 का गाना रिक्रिएशन होने के बाद इतनी धमाकेदार वापसी करना कमाल है और हां, मधुबंती ने इसे बहुत अच्छा गाया है.’ हालांकि, उषा ने ये भी बताया कि ‘धुरंधर’ के मेकर्स ने रीक्रिएटेड वर्जन के लिए उनसे कोई किसी तरह का कोई संपर्क नहीं किया था.’ उन्होंने आगे कहा कि ‘मधुबंती ने शानदार काम किया है. हमने ट्रिनकास (कोलकाता में नाइट क्लब) में रील भी बनाई है. 

First published on: Feb 09, 2026 08:35 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola