खुल्लम-खुल्ला प्यार का इज़हार! 'The 50' के सेट पर Krishna Shroff ने कबूला अपना रिश्ता, इस शख्स को दे बैठीं अपना कीमती दिल

Krishna Shroff Boyfriend: जैकी श्रॉफ के बेटी कृष्णा श्रॉफ इस समय ‘The 50’ शो में धमाल मचा रही हैं. इसी बीच उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में दुनिया को बताया है. उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में खुलकर बात की. वे कई सालों से इस शख्स के साथ रिश्ते में हैं.

Krishna Shroff boyfriend Abdul Azim Badakhshi

Krishna Shroff boyfriend Abdul Azim Badakhshi

Krishna Shroff Relationship Reveal: बॉलीवुड एक्टर Jackie Shroff की बेटी Krishna Shroff रिएलिटी शो क्वीन कहलाती हैं. उन्होंने कई सारे रिएलिटी शो में काफी अच्छा प्रदर्शन किया. हाल फिलहाल में कृष्णा ‘The 50’ शो का हिस्सा हैं, जहां पर उन्होंने अपने प्यार का खुलेआम जिक्र किया. उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड का बारे में बताया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णा श्रॉफ का बॉयफ्रेंड

रियलिटी शो ‘The 50’ के सेट पर एक खास पल देखने को मिला. जैकी श्रॉफ की बेटी और फिटनेस क्वीन कृष्णा श्रॉफ ने अपने प्यार का खुल्लम-खुल्ला इज़हार किया. उन्होंने अपना रिश्ता सबके सामने कबूल लिया. उन्होंने नताशिया से बातचीत में बताया कि उनका बॉयफ्रेंड अब्दुल अज़ीम बदख्शी है.

कौन हैं अब्दुल अजीम बदख्शी?

अब्दुल अजीम बदख्शी, अफगानिस्तान से ताल्लुक रखते हैं. वे प्रोफेशनल MMA फाइटर हैं. कृष्णा कहती हैं कि “मुझे स्ट्रॉन्ग मर्द पसंद हैं. वह अल्फा मेल हैं. उन्होंने मुझे चैलेंज किया था.” यह सुनकर फैंस हैरान रह गए. कृष्णा को ऐसे पार्टनर पसंद हैं जो मजबूत और बहादुर हों.

विज्ञापन

कैसे शुरू हुई प्यार की कहानी?

कृष्णा ने बताया कि उनका रिश्ता 2020 से चल रहा है. नवंबर 2020 में वे बात करने लगे थे. फिर मई 2021 में पहली बार मिले. अब्दुल ने उनके लिए मुंबई शिफ्ट कर लिया. कृष्णा कहती हैं, “8 महीने बात करने के बाद एक दिन उन्होंने कहा कि मैं तुमसे मिलने आना चाहता हूं. मैंने हां कह दिया.” इस तरह दोनों के बीच प्यार गहरा होता चला गया और दोनों लोग रिश्ते में आ गए.

विज्ञापन

शो में किया रिलेशनशिप ऑफीशियल

कृष्णा ने रियलिटी शो ‘The 50’ के सेट पर अपना प्यार कबूला. उन्होंने कहा कि उन्हें नेशनल टीवी पर अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बात करने में कोई झिझक नहीं है. वे खुद को एक ओपन बुक कहती हैं. यह इज़हार शो में एक इमोशनल मोमेंट बना.

कृष्णा श्रॉफ का करियर

जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ की तरह कृष्णा ने अपना करियर एक्टिंग में नहीं बल्कि फिटनेस में चुना. इसके बाद उन्होंने खुद को रिएलिटी शोज का हिस्सा बनाया. कृष्णा ने रिएलिटी शोज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया. कृष्णा का मुख्य करियर फिटनेस और एमएमए (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) से जुड़ा है. 2019 में उन्होंने अपनी मां आयशा श्रॉफ और भाई टाइगर के साथ ‘एमएमए मैट्रिक्स’ जिम शुरू किया. यह भारत में एमएमए ट्रेनिंग का बड़ा नाम बन गया. वहीं कृष्णा ‘खतरों के खिलाड़ी 14’, ‘चोरियां चली गांव’ जैसे शोज में भी नजर आई हैं. हालांकि, इस समय कृष्णा ‘The 50’ शो का हिस्सा हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ