---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Spirit Controversy: प्रकाश राज ने छोड़ी ‘स्पिरिट’? संदीप रेड्डी वांगा संग झगड़े पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा

Spirit Controversy: संदीप रेड्डी वांगा की मच अवेटेड फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर खबर सामने आ रही थी कि प्रकाश राज ने फिल्म को छोड़ दिया है. हालांकि, उन्होंने अब डायरेक्टर संग झगड़े की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Feb 9, 2026 16:21
Spirit Controversy Prakash Raj
प्रकाश राज ने छोड़ी 'स्पिरिट'? (File Photo)

साउथ और बॉलीवुड में एक्टिंग का लोहा मनवा चुके एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. वो किसी भी मुद्दे पर खुलकर बात करते हैं और मोदी सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. ऐसे में अब फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर सुर्खियों में हैं. खबर सामने आ रही थी कि डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा और प्रकाश राज के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और इस वजह से अभिनेता ने इस प्रोजेक्ट से खुद को किनारे कर लिया है. अब उन्होंने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

दरअसल, फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर ओटीटी प्ले की रिपोर्ट की ओर से जानकारी सामने आ रही थी कि इसकी शूटिंग हैदराबाद में की जा रही थी. जानकारी सामने आ रही थी कि प्रकाश राज और डायरेक्टर के बीच क्रिएटिव डिफरेंसेस सामने आए हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया था कि प्रकाश राज और फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के बीच शूट को लेकर किसी बात पर बहस छिड़ गई थी. इस बहस की वजह को लेकर बताया जा रहा है कि किसी सीन को शूट करने के तरीके से जुड़ा है. इस तनाव की वजह से प्रकाश राज ने फिल्म को छोड़ दिया था. ऐसे में अब इस मामले पर प्रकाश राज ने चुप्पी तोड़ी है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘पैसे चाहिए थे इसलिए…’, जब नीना गुप्ता को डायरेक्टर ने दी थी गलियां, मजबूरी में सहा था सब कुछ

‘स्पिरिट’ छोड़ने के विवाद पर बोले प्रकाश राज

‘स्पिरिट’ छोड़ने के विवाद की चर्चा के बीच प्रकाश राज ने हिंदुस्तान टाइम्स सिटी से बात की और इस दौरान चल रही अफवाह के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि ये सब बेबुनियाद अटकलें हैं. एक्टर ने ये भी क्लीयर किया कि उन्हें इस अफवाह की भी कोई जानकारी नहीं है. इतना ही नहीं, अभिनेता ने इस बातचीत में ये भी साफ कर दिया कि वो आगे इस फिल्म के साथ बने रहेंगे.

---विज्ञापन---

ऐसे में अब प्रकाश राज के ऑफिशियल स्टेटमेंट के सामने आने के बाद एक चीज तो साफ हो गई है कि वो संदीप रेड्डी वांगा के इस प्रोजेक्ट से साथ जुड़े हुए हैं और उनके बीच में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है.

प्रकाश राज ने शेयर की पोस्ट

इसके साथ ही प्रकाश राज ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट भी साझा की. उन्होंने स्पिरिट को लेकर चल रही अफवाहों पर रिएक्ट किया और लिखा, ‘सभी जहरीली फर्जी खबरें फैलाने वालों को… स्पिरिट फिल्म के बारे में. मेरे पार्ट की शूटिंग अभी शुरू भी नहीं हुई है… और आप व्हाट्सएप पर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं. समझदार बनो और अपनी जिंदगी जियो.’

यह भी पढ़ें: Spirit को लेकर फिर खड़ा हुआ विवाद, दीपिका पादुकोण के बाद प्रकाश राज ने छोड़ी फिल्म, डायरेक्टर से हुआ झगड़ा?

प्रभास के साथ पहली बार काम कर रहे संदीप

गौरतलब है कि संदीप रेड्डी वांगा को ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. ऐसे में प्रभास के साथ वो अपने करियर की पहली फिल्म कर रहे हैं, जिसके फैंस को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म से फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया जा चुका है, जिसके बाद दर्शकों और फैंस की एक्साइटमेंट साफ तौर से देखने के लिए मिली थी. बताया जा रहा है कि इसमें एक अलग कहानी देखने के लिए मिलने वाली है.

इसके साथ ही अगर फिल्म ‘स्पिरिट’ की बाकी स्टार कास्ट के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म में प्रभास के साथ ही तृप्ति डिमरी और विवेक ओबेरॉय भी अहम रोल में हैं. फिल्म को 5 मार्च, 2027 में रिलीज किया जाएगा. फैंस को भी इस मूवी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.

First published on: Feb 09, 2026 02:47 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.