Entertainment News: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की 'वध 2' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू

Entertainment News: मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की लेटेस्ट अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Entertainment News in Hindi Live

जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता इन दिनों फिल्म ‘वध 2’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. इसे 6 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में अब देखना होगा कि फिल्म एक दिन के एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई कर सकती है.

विज्ञापन

टीवी इंडस्ट्री से फिल्मों में पहचान बनाने वालीं मृणाल ठाकर ने हाल ही में अल्लू अर्जुन के साथ काम करने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो रही हैं कि मृणाल ठाकुर और अल्लू अर्जुन AA22xA6 में काम करने जा रहे हैं. वहीं अब मृणाल ठाकुर ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा, ‘अरे सच में, क्या यह फिल्म बन रही है? मेरे साथ? कृपया प्रार्थना करें कि ऐसा हो. अगर ऐसा हुआ तो हम जश्न मनाएंगे.’ मेकर्स ने भी अभी तक इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है और ना ही कोई रिएक्ट किया है. बता दें मृणाल ठाकुर फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ के प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म में मृणाल के साथ अल्लू अर्जुन नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

अभिषेक बच्चन का बर्थडे

अभिषेक बच्चन आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत ‘रिफ्यूजी’ फिल्म से की थी, जो 2000 में रिलीज हुई थी. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम कर ऑडियंस में अपनी पहचान बनाई. अमिताभ बच्चन के बेटे होने के बाद भी अभिषेक बच्चन ने खुद की पहचान बनाई है और लोगों की बातें भी सुनी हैं. साल 2007 में एक्टर ने ऐश्वर्या राय बच्चन से शादी कर ली थी और अब दोनों इंडस्ट्री के स्टार कपल हैं.

विज्ञापन

‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का कलेक्शन

वहीं ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं. 13वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 290.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 397.25 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही ‘मर्दानी 3’ की कमाई में छठे दिन गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन 2 करोड़ की कमाई की. भारत में इन 6 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 24.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो रानी मुखर्जी की फिल्म ने दुनियाभर में 36.35 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में बने रहिए…

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: कितनी अमीर हैं नोरा फतेही?

नोरा फतेही को शुरुआती दौर में काफी मेहनत करनी पड़ी थी. लेकिन आज नोरा फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा है. नोरा 6 फरवरी को अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. लेकिन आज हम आपको उनके बर्थडे के मौके पर उनकी नेटवर्थ के बारे में बताएंगे. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 52 की उम्र में मलाइका अरोड़ा ने ढाया कहर, देखें तस्वीरें

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी हसीनाएं मौजूद हैं, जिन्हें देखकर लोग उनकी उम्र का अंदाजा भी नहीं लगा पाते हैं. दरअसल, आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी हसीना का बारे में बताएंगे, जिनकी उम्र पर लोग यकीन नहीं कर पाते हैं. हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि मलाइका अरोड़ा है, जो 52 साल की हो चुकी हैं. लेकिन लोग इन्हें देखकर यह मानने को तैयार ही नहीं होते हैं कि एक्ट्रेस की उम्र 50 साल से ज्यादा है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Netflix पर 8.4 IMDb रेटिंग वाली मूवी का कब्जा

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में 8.4 रेटिंग वाली फिल्म का कब्जा देखने के लिए मिल रहा है, जो नंबर पर 1 पर ट्रेंड कर रही है. देखिए पूरी लिस्ट.

Entertainment News LIVE: Shakti Mohan का इस एक्टर के साथ है अजीबो-गरीब रिश्ता, मिलते ही शुरू हो जाती है लड़ाई

शक्ति मोहन और इस एक्टर का रिश्ता बड़ा अनोखा है. अपने एक इंटरव्यू में शक्ति ने एक्टर से लड़ने और लात-घूंसे मारने तक की बात कही है. आइए जानते है कि किस एक्टर के साथ शक्ति मोहन इतनी कम्फर्टेबल हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: हेमा मालिनी और कंगना रनौत की केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

इस समय संसद में बजट सत्र चल रहा है. इसी बीच बॉलीवुड की 2 मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी और कंगना रनौत एक फ्रेम में नजर आए. कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की, जिसमें दोनों सुकून के पल तलाशते हुए नजर आ रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘फ्रॉम’ सीजन 4 इस दिन OTT पर देगी दस्तक

हॉरर-साईफाई सीरीज ‘फ्रॉम’ ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है. तीन सफल सीजन के बाद अब फैंस चौथे सीजन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, और आखिरकार इसकी रिलीज डेट सामने आ चुकी है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: दिमाग के सारे पुर्जे खोल देगी 9.5 IMdb रेटिंग वाली ये क्राइम-ड्रामा सीरीज

कुछ फिल्में इतनी बेहतरीन होती हैं, जिनको बार बार देखने से भी मन नहीं भरता. यह क्राइम-ड्रामा सीरीज भी कुछ ऐसी ही है, जिसकी कहानी आपके दिमाग के सारे पुर्जे खोल देगा. इस फिल्म को  9.5 IMDb रेटिंग मिली है. यह आप Netflix देख सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 90s के एक्टर्स ने जमाई धाक; कोई फ्लॉप तो कोई लंबे समय से था गायब

बॉलीवुड में इन दिनों गुजरे जमाने के कई कलाकार स्क्रीन्स पर राज कर रहे हैं. इसमें कुछ तो ऐसे हैं, जो पहले फ्लॉप और लंबे समय से गायब रहे हैं. लेकिन अब एक ही फिल्में से उनकी किस्मत चमक उठी है. देखिए लिस्ट.

Entertainment News LIVE: क्या आपने देखी 9.1 IMDb रेटिंग वाली यह जापानी सीरीज?ट्विस्ट देखकर चकरा जाएगा दिमाग

अगर आपको भी एक्शन और लाइफ की फिलॉसफी से जुड़ी कहानियां पसंद है, तो ये जापानी एनीमे सीरीज आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है. इसके हर एपिसोड में आपको दिमाग हिला देने वाले टिव्ट मिलेंगे, जिनके बारे में आप अंदाजा तक नहीं लगा सकते. IMDb पर 9.1/10 रेटिंग के साथ ये सीरीज जरूर देखें. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 21 साल पुराना रोमांटिक सॉन्ग, जिसमें एक ही हीरोइन, सेम लिरिक्स, मगर हीरो अलग

आज आपको बॉलीवुड के उस 21 साल पुराने रोमांटिक गाने के बारे में बता रहे हैं, जिसके लिरिक्स के साथ ही हीरोइन तक सेम है मगर हीरो अलग. चलिए बताते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: 48 साल पुराना 4.15 मिनट का वो गाना, जिसमें हीरोइन को रंग लगाने पर अड़ गए थे विनोद खन्ना

कुछ गाने आज भी आपकी जुबान पर बने रहते हैं. उनका क्रेज आज भी कायम रहता है. ऐसा ही 48 साल पुराना एक 4.15 मिनट का गाना काफी फेमस है, क्योंकि इसमें विनोद खन्ना हीरोइन को रंग लगाने पर अड़ गए थे. आज यही गाना आशिकों की दिल की धड़कन है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘फोर्स 3’ में जॉन अब्राहम के साथ हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'फोर्स 3' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. हालांकि, फिल्म को लेकर ऐसी खबर सामने आ रही है, जो अब काफी सुर्खियों में बनी हुई है. आपको बता दें कि जॉन अब्राहम की इस फिल्म की शूटिंग तब शुरू करेंगे , जब वो रोहित शेट्टी की फिल्म का शूटिंग कंप्लीट कर लेंगे. चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: सालभर भी नहीं टिकी इस बॉलीवुड जोड़े की शादी, कुछ ही महीनों में तोड़ा रिश्ता

बॉलीवुड में कई जोड़ियां ऐसी हैं, जिनकी शादी को सालभर भी नहीं हुआ और यह जन्मों जन्मों का रिश्ता तलाक के कागजों पर साइन करते ही खत्म हो गया. इस कपल का रिश्ता सालभर भी नहीं चल पाया. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Karan Johar ने शेयर किया अपना Winter लुक

Karan Johar ने इंस्टाग्राम पर अपनी Cool फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने बेहद खूबसूरत फर वाला कोट पहन रखा हुआ है. फिल्ममेकर करन अक्सर अपने फैशन सेंस की झलकियां देते रहते हैं. इस बार उन्होंने अपना Winter लुक शेयर किया है.

https://www.instagram.com/p/DUXwuOxiBKA/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: The Great Indian Kapil Show पर इस बार दिखेंगे ये 2 स्टार्स, सुनील ग्रोवर ने शेयर किया वीडियो

The Great Indian Kapil Show पर इस बार AP Dillon और Anubhav Singh Bassi नजर आने वाले हैं. यह शो 7 फरवरी, 2026 को Netflix पर रिलीज होने वाला है. इस बात की जानकारी खुद सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम से दी है.

https://www.instagram.com/reel/DUXcDEPDSnF/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: आवेज दरबार के साथ ठुमके लगाते दिखीं गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चामोला

आवेज दरबार का नया वीडियो सामने आया है. इसमें बिग बॉस फेम गौरव खन्ना की बीवी आकांक्षा चामोला साथ डांस करते हुए नजर आ रही हैं. इसमें आकांक्षा और आवेज की जोड़ी अच्छी लग रही है. दोनों ने मिलकर जबरदस्त डांस स्टेप्स किए हैं.

https://www.instagram.com/reel/DUVpVhtCJ13/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: 1300 करोड़ कमाकर भी, 'धुरंधर' नहीं तोड़ पाई इस 50 साल पुरानी फिल्म का रिकॉर्ड

फिल्म धुरंधर इस समय देश की सबसे बड़ी फिल्म है. सभी बोल रहे हैं, इसने सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. धुरंधर फिल्म ने इस 50 साल पुरानी फिल्म का अभी तक रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है. आइए जानते हैं कौन सी है ये दिग्गज फिल्म. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'यादव जी की लव स्टोरी' का टीजर हुआ रिलीज

'यादव जी की लव स्टोरी' का टीजर रिलीज हो चुका है. यह फिल्म 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म के निर्माता संदीप तोमर और माया तोमर हैं.

https://www.instagram.com/reel/DUXo-ESihH1/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: Nick Jonas ने खोला अपनी नन्हीं परी Malti की सेहत का राज

Nick Jonas ने अपनी बेटी Malti की सेहत के बारे में बेहद जरूरी बात साझा की है. उन्होंने बताया कि 'माल्ती जन्म लेने के बाद काफी कमजोर और नाजुक थी. उस दौरान वह 6 ब्लड ट्रांसफ्यूजन से गुजरी थी.' निक जोनस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से 2018 में शादी की थी.

https://www.instagram.com/p/DUXaZ6CimBX/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 2 मिनट की फिल्म, जिसमें अमिताभ बच्चन ने 36 साल छोटी एक्ट्रेस संग किया लिपलॉक

आज आपको अमिताभ बच्चन की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें वो 36 साल छोटी एक्ट्रेस संग पहली बार लिपलॉक करते हुए नजर आए थे. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 19 मिनट वाली ये सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म खोलेगी इंसानियत के सारे झूठे नकाब

कुछ फिल्में कम बजट पर बनने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर जाती हैं. उन्हीं में ये एक यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म भी शामिल हैं, जिसने 7 फिल्मफेयर जीते. वहीं IMDb पर भी 8.2 रेटिंग मिली है. इस फिल्म में आप इंसान को हैवान बनने का सफर देखेंगे. वहीं छोटी बच्चियों के साथ होते रेप की दिल दहला देने वाली कहानी आपको चैन से सोने नहीं देगी. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘वड़ा पाव गर्ल’ का पति संग सच में विवाद या पब्लिसिटी स्टंट?

'वड़ा पाव गर्ल' यानी कि चंद्रिका दीक्षित की पर्सनल लाइफ का विवाद काफी गहरा गया है. पति युगम गेरा संग विवाद पर सवाल उठ रहे हैं और कुछ लोगों का मानना है कि इनके विवादों में कोई सच्चाई नहीं है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की 'वध 2' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता इन दिनों फिल्म 'वध 2' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. इसे 6 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में अब देखना होगा कि फिल्म एक दिन के एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई कर सकती है.

https://www.instagram.com/p/DUXWB8GCFum/

Entertainment News LIVE: रोती-बिलखती दिखीं चंद्रिका दीक्षित

'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो रोती बिलखती हुई नजर आ रही हैं. चंद्रिका कहती हैं कि 'काम करने की इतनी बड़ी सजा?' पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: अभिषेक बच्चन की फेमस फिल्में

अभिषेक बच्चन की कुछ फिल्में ऐसी हैं जो ऑडियंस को भी काफी पसंद आई हैं. आप भी इन फिल्मों को ओटीटी पर देख सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी ये फिल्में काफी वायरल रही हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: बड़े प्रैक्टिकल होते हैं इस मूलांक के लोग, फिल्म 'अस्सी' की इस एक्ट्रेस का भी है यही नेचर

कुछ मूलांक के लोग स्वभाव से बेहद प्रैक्टिकल होते हैं. वह अपने दिल से ज्यादा दिमाग का इस्तेमाल करते हैं. फिल्म अस्सी की यह एक्ट्रेस का भी कुछ ऐसी ही नेचर है. वह भी स्वभाव से प्रैक्टिकल हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स की हॉरर सीरीज जो है काफी पॉपुलर

नेटफ्लिक्स की एक सीरीज ऐसी है जो काफी पॉपुलर है. इस सीरीज के सीन्स इतने डरावने हैं कि आप अकेले बैठकर देख ही नहीं सकते हैं. इस सीरीज का नाम 'मैरिएन' है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: ‘वड़ा पाव गर्ल’ संग कौन है मिस्ट्री मैन?

'बिग बॉस' फेम चंद्रिका दीक्षित और वड़ा पाव गर्ल इन दिनों पति युगम गेरा संग विवादों को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगे हैं. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: वड़ा पाव गर्ल ने पहना हिजाब, वीडियो वायरल

वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का नया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. चंद्रिका इस वीडियो में हिजाब पहने नजर आ रही हैं. वहीं उनके वीडियो में एक लड़का भी नजर आ रहा है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/reel/DUTBZ0Gic5n/

Entertainment News LIVE: 'वड़ा पाव गर्ल' का चल रहा अफेयर?

'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित पति युगम गेरा के साथ विवादों को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब युगम का एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद चंद्रिका के अफेयर की चर्चा शुरू हो गई है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: 'मिर्जापुर द मूवी' का पोस्टर हुआ रिलीज

अली फजल की अपकमिंग फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' का पोस्टर रिलीज हो चुका है. मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर कर फिल्म की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है. साथ ही कैप्शन में रिलीज डेट का ऐलान भी किया है. कैप्शन में लिखा, 'अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर. 'मिर्जापुर द मूवी' 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

https://www.instagram.com/p/DUXNYfxAgKW/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ%3D%3D

Entertainment News LIVE: समय रैना ने अर्चना पूरन सिंह के बेटे को किया रोस्ट

समय रैना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में समय रैना अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन को रोस्ट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/DUU4MU2iOnl/

Entertainment News LIVE: 7 साल बाद एक्टिंग में लौट रहीं रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को करीब 6 साल का वक्त हो गया है. उनकी मौत 2020 में हुई थी. ऐसे में एक्टर की मौत के बाद अब रिया चक्रवर्ती एक बार फिर से सेट पर लौट रही हैं. उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा, 'मैं आज भी वही लड़की हूं.' पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' का अब तक का कलेक्शन

'मर्दानी 3' की कमाई में छठे दिन गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन 2 करोड़ की कमाई की. भारत में इन 6 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 24.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो रानी मुखर्जी की फिल्म ने दुनियाभर में 36.35 करोड़ की कमाई कर ली है.

https://www.instagram.com/p/DTVAQ2JDUR5/?hl=en&img_index=1

Entertainment News LIVE: गाजियाबाद में 3 बहनों की मौत पर सोनू सूद ने दिया रिएक्ट

गाजियाबाद में 3 नागालिग बहनों ने छत से कूद कर आत्महत्या कर ली. इस खबर से पूरा देश सदमे में है. वहीं बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने भी इस पर रिएक्ट करते हुए लोगों से खास अपील की है. एक्टर की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' ने अब तक कितनी की कमाई?

'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं. 13वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 290.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 397.25 करोड़ हो गया है.

https://www.instagram.com/p/DTiAxZ4DNO7/

Entertainment News LIVE: दिशा पाटनी संग डेटिंग रूमर्स पर तलविंदर ने तोड़ी चुप्पी

दिशा पाटनी के साथ तलविंदर का रिश्ता काफी वायरल हो रहा है. हाल ही में दोनों को मुंबई में हुए लोलापलूजा कॉन्सर्ट में देखा गया था. वहीं रिलेशनशिप की अफवाहों पर एक्टर ने अब फाइनली चुप्पी तोड़ी है और एक्टेस संग अपने रिश्ते पर बात की है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: अभिषेक बच्चन का बर्थडे आज

अभिषेक बच्चन आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत 'रिफ्यूजी' फिल्म से की थी, जो 2000 में रिलीज हुई थी. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम कर ऑडियंस में अपनी पहचान बनाई. अमिताभ बच्चन के बेटे होने के बाद भी अभिषेक बच्चन ने खुद की पहचान बनाई है और लोगों की बातें भी सुनी हैं.

Entertainment News LIVE: अल्लू अर्जुन संग काम करने पर मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी

मृणाल ठाकर ने हाल ही में अल्लू अर्जुन के साथ काम करने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो रही हैं कि मृणाल ठाकुर और अल्लू अर्जुन AA22xA6 में काम करने जा रहे हैं. वहीं अब मृणाल ठाकुर ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा, 'अरे सच में, क्या यह फिल्म बन रही है? मेरे साथ? कृपया प्रार्थना करें कि ऐसा हो. अगर ऐसा हुआ तो हम जश्न मनाएंगे.'

Entertainment News LIVE: अभिषेक बच्चन की वो 5 फिल्में जो ओटीटी पर मचा रही हैं धमाल

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन का जन्म 5 फरवरी 1976 को हुआ था. एक्टर 5 फरवरी को अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. आज हम आपको उनके बर्थडे के मौके पर उनकी 5 ऐसी फिल्मों को लेकर आए हैं, जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन में अपनी फिल्मी करियर में अब तक कई बड़ी फिल्में दी हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: सनी देओल का 13वें दिन नहीं दिखा जलवा, तेजी से गिरी 'बॉर्डर 2' की कमाई

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' इन दिनों सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेर रही है. हालांकि, फिल्म की कमाई में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है. इसके बावजूद फिल्म ने 290 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स नहीं इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी Dhurandhar 2

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है. अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा रही है. लेकिन 'धुरंधर 2' आपको नेटफ्लिक्स पर देखने को नहीं मिलने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: दीपिका पादुकोण के बाद, इस टीवी हसीना ने भी '8 घंटे शिफ्ट' पर उठाया सवाल

News 24 के साथ Exclusive बातचीत के दौरान टीवी एक्ट्रेस सृष्टि सिंह ने भी  '8 घंटे शिफ्ट' पर अपनी राय बताई है. इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 8 घंटे की शिफ्ट होने पर आवाज उठाई है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का तूफान जारी, इन फिल्मों का रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर

Dhurandhar: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका देखने को मिला है, वहीं इस फिल्म ने आमिर और किंग खान यानी सलमान खान की फिल्मों के रिकॉर्ड भी पीछे छोड़े चूके हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'कोई भेदभाव नहीं...', TV स्टार्स की फीस को लेकर बोलीं एक्ट्रेस सृष्टि सिंह

कई बार बॉलीवुड इंडस्ट्री में बराबर फीस ना मिलने पर सवाल उठाया जाता है. मगर टीवी इंडस्ट्री के बारे में कोई बात नहीं करता. हमारी खास बातचीत में सोनी सब पर आ रहे एक डॉक्टर, दो जिंदगियां शो की एक्ट्रेस सृष्टि सिंह ने टीवी इंडस्ट्री का हाल बताया है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: राम चरण की फिल्म Peddy का पोस्टर हुआ रिलीज

साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म Peddy का पोस्टर रिलीज हो गया है. यह फिल्म 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

https://www.instagram.com/p/DUVbXLliCTU/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: सनी लियोनी की फिसली ड्रेस, तो पति ने बचाई लाज

इवेंट के दौरान सनी लियोनी के साथ Oops मोमेंट हो गया था, लेकिन उनके पति डेनियल ने उस समय संभाल लिया. लेकिन पैप्स की नजरों से ये मोमेंट नहीं बच सका. उनकी फोटोज-वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: अस्सी का ट्रेलर हुआ रिलीज

तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' का ट्रेलर हुआ रिलीज हो गया है. दरअसल फिल्म का ट्रेलर देखने से साफ पता चल रहा है कि यह एक कोर्ट रूम ड्रामा है. फिल्म के ट्रेलर को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/DUVSsipjIFl/?utm_source=ig_web_button_share_sheet&igsh=ZDNlZDc0MzIxNw==

Entertainment News LIVE: क्या कंगना रनौत करती हैं काला जादू? सालों पहले Ex-boyfriend ने लगाए थे गंभीर आरोप

कंगना रनौत अक्सर विवादों में बनी रहती हैं. उनके  Ex-boyfriend ने काला जादू करने का आरोप लगाया था, जिसके जवाब में कंगना ने कभी सीधे तौर पर कुछ नहीं बोला. एक्टर ने बताया कि उन्हें एक बार कमरे में बंद कर दिया था. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कहीं दाउद या ओसामा बिन लादेन तो नहीं है 'धुरंधर' में बड़े साहब?

धुरंधर 2 का टीजर रिलीज हो गया है. सभी लोग 19 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं फिल्म के फैंस ने इसमें इस्तेमाल होने वाले एक शब्द पर खास ध्यान दिया है- 'बड़े साहब'. क्या ये बड़े साहब की लिंकिंग ओसामा बिन लादेन या दाउद से की जा रही है? आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 30 साल छोटी हैं इस बॉलीवुड एक्टर की बीवी

बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता ने 70 साल की उम्र में चौथी शादी रचाई. चौंकाने वाली बात यह है कि इस अभिनेता की चौथी बीवी की उम्र उनकी खुद के बेटी से भी कम है. 80s, 90s की फिल्मों में इस अभिनेता का बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला था. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: R Madhvan ने अपने 4 साल के ब्रेक पर तोड़ी चुप्पी

आर माधवन ने कुछ समय के लिए काम से ब्रेक ले लिया था, जिस पर उन्होंने खुद चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि 'मैं अपने काम को लेकर काफी भ्रम का शिकार हो गया था.'

https://www.instagram.com/p/DUU7kNsCjWB/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: R Madhvan ने अपने दोस्तों के साथ शेयर की तस्वीरें

R Madhvan ने इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों के साथ तस्वीरें शेयर की. इसी बीच फैंस को उनका कैप्शन काफी मजेदार लगा. उन्होंने लिखा- 'जब लड़कियां बड़ी होती हैं, तो वे महिलाएं बनती हैं. लेकिन जब छोटे लड़के बड़े होते हैं, वो फिर भी छोटे लड़के ही रहते हैं.'

https://www.instagram.com/p/DUUiptAgouz/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' के सेट से वरुण धवन की अनसीन फोटोज वायरल

'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में आते ही छा गई है. फिल्म ने 392.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं अब फिल्म के सेट से एक्टर की कुछ अनसीन फोटोज वायरल हो रही हैं. इस फोटो में एक्टर अपने लुक को अंतिम रूप देते नजर आ रहे हैं

Entertainment News LIVE: दीपिका-रणवीर से जैसे पावर कपल होते हैं इस मूलांक के लोग

दीपिका-रणवीर जैसा पावर कपल सिर्फ कुछ मूलांक के लोग बन पाते हैं. इन दोनों के मूलांक का मैच, इनके बीच इतनी बढ़िया कैमिस्ट्री पैदा कर पाता है. यह लोग जवानी से बुढ़ापे तक एक दूसरे के लिए दीवाने रहते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ओटीटी पर देखें उर्मिला मातोंडकर की फिल्में

उर्मिला मातोंडकर आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर आप ओटीटी पर एक्ट्रेस की फिल्में देख सकते हैं. इस लिस्ट में 'खूबसूरत', 'जुदाई', 'रंगीला', 'कौन' और 'एक हसीना थी' जैसी फिल्में शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: एकता कपूर के शो 'लॉकअप' के दूसरे सीजन का हुआ ऐलान

एकता कपूर के रियलिटी शो 'लॉकअप 2' का ऐलान हो चुका है. पहले जहां ये शो एमएक्स प्लेयर पर टेलीकास्ट किया गया था, वहीं अब इस शो को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. हालांकि अभी तक रिलीज डेट से पर्दा नहीं उठ पाया है.

https://www.instagram.com/p/DUTGKzEEnH3/?hl=en

Entertainment News LIVE: रणदीप हुड्डा का ट्रांसफॉर्मेशन

रणदीप हुड्डा ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'ईथा' के लिए ट्रांसफॉर्मेशन किया है. सोशल मीडिया पर एक्टर की एक फोटो काफी वायरल हो रही है. वहीं बता दें इस फिल्म में श्रद्धा कपूर भी लीड रोल में हैं.

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहीं फिल्में

नेटफ्लिक्स ने हाल ही में 2026 में रिलीज होने जा रहीं फिल्में और सीरीज का ऐलान किया है. इन फिल्मों को आप फैमिली के साथ भी बिंज वॉच कर सकते हैं. नेटफ्लिक्स इंडिया ने इस बात की घोषणा की है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/reel/DUTO9FQEv32/

Entertainment News LIVE: 'मर्दानी 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' को भी सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. पांचवें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने भारत में अब तक 22.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' के क्रेडिट सीन से क्यों मची हलचल?

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म के क्रेडिट सीन को लेकर हलचल मच गई है. दरअसल रणवीर सिंह की इस फिल्म के क्रेडिट सीन में रणवीर सिंह की 3 वैनिटी वैन का जिक्र किया गया, जिससे इस बात की हिंट मिल गई है कि रणवीर सिंह सेट पर 1 से ज्यादा वैनिटी वैन्स का यूज करते हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' ने अब तक कितनी की कमाई?

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर ली है. फिल्म ने 12वें दिन 5.75 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने 5.75 करोड़ की कमाई की. वहीं दूसरी ओर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो जल्द ही 'बॉर्डर 2' 400 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है. अब तक फिल्म ने दुनियाभर में 392.5 करोड़ की कमाई कर ली है.

https://www.instagram.com/p/DTiAxZ4DNO7/

Entertainment News LIVE: उर्मिला मातोंडकर का बर्थडे आज

90 के दशक की स्टार एक्ट्रेस रहीं उर्मिला मातोंडकर अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और अपने लुक्स से लोगों को खूब दीवाना बनाया है. आज भले ही वो फिल्मों से दूर हों लेकिन उनके फैंस आज भी उनके लुक्स के दीवाने हैं. एक्ट्रेस बॉलीवुड को 'रंगीला', 'जुदाई', 'सत्या', 'मेरे सपनों की रानी' और 'खूबसूरत' जैसी फिल्में दे चुकी हैं.

Entertainment News LIVE: दुल्कर सलमान को पूरे हुए 14 साल

साउथ स्टार दुल्कर सलमान को इंडस्ट्री में 14 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके को और खास बनाने के लिए एक्टर ने अपने फैंस को एक नया सरप्राइज दिया है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए अपनी अपकमिंग थ्रिलर फिल्म 'आई एम गेम' का पोस्टर रिलीज किया है. इस पोस्टर में दुल्कर सलमान अपने हाथ में गन पकड़े नजर आ रहे हैं. फिल्म के पोस्टर को देखकर ये फिल्म काफी इंटेंस लग रही है.

https://www.instagram.com/p/DUS7F7KCbPv/?utm_source=ig_embed&ig_rid=a7c68a94-596c-465f-8df1-2897a24dfa99

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ