---विज्ञापन---

नेटफ्लिक्स नहीं इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी Dhurandhar 2, रणवीर सिंह की फिल्म ने मारी अबतक की सबसे बड़ी बाजी

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है. अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा रही है. लेकिन 'धुरंधर 2' आपको नेटफ्लिक्स पर देखने को नहीं मिलने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में

---खबर नीचे जारी है---

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है. धुरंधर को देश ही नहीं बल्कि विश्व में खूब प्यार मिला है. अगर आप भी यह फिल्म देखना चाहते हैं, तो आप इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना और संजय दत्त भी नजर आए है. हालांकि, फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया है. इस फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है.

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का तूफान जारी, ‘दंगल’ से लेकर ‘PK’ तक के रिकॉर्ड चकनाचूर

---खबर नीचे जारी है---

किस ओटीटी पर रिलीज होगी धुरंधर 2?

आपको बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल भी आने वाला है, जिसे लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. हाल ही में ‘धुरंधर 2’ का टीजर रिलीज किया गया है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज की जाएगी. हालांकि, फिल्म थिएटर में रिलीज होने से पहले ओटीटी पर अपना नाम दर्ज कर लिया है. आपको बता दें कि ‘धुरंधर’ फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज पर हुई है. लेकिन फिल्म ‘धुरंधर 2’ आपको जियो हॉटस्टार पर आने वाली है. इस फिल्म की राइट्स को जियो हॉटस्टार ने खरीदा है.

यह भी पढ़ें: ‘मैं सिंगल हूं और शांत जिंदगी जी रही हूं…’ बिजनेसमैन संग अफेयर की खबरों पर शमिता शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी

---खबर नीचे जारी है---

कब रिलीज होगी धुरंधर 2

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इतना ही नहीं 19 मार्च को कन्नड़ सुपरस्टार यश की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल’ भी रिलीज होने वाली है. अब देखने वाली बात यह है कि ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ में से कौन बाजी मारता है. दरअसल, जब से दोनों फिल्मों के टीजर जारी हुए हैं, तब से ही दर्शक कंफ्यूज हो रहे हैं कि कौन सी फिल्म देखने जाए. इतना ही नहीं फैंस, तो यह भी कह रहे हैं कि फिल्म मेकर्स को रिलीज डेट में अंतर रखना चाहिए था.

First published on: Feb 04, 2026 08:50 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola