Tamil Suspense Thriller Chithha: कुछ फिल्में कम बजट पर बनने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर जाती हैं. उन्हीं में ये एक यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म भी शामिल हैं, जिसने 7 फिल्मफेयर जीते. वहीं IMDb पर भी 8.2 रेटिंग मिली है.

2 / 9
कई लोग थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन होते हैं. नेटफ्लिक्स पर घंटों फिल्म या सीरीज ढूंढने पर भी कुछ अच्छा ऑप्शन नजर नहीं आता. अगर पुष्पा और दृश्यम देख देखकर बोर हो गए हैं, तो आप इस सस्पेंस थ्रिलर मूवी को जरूर देखें. (Credit- Printerest)

3 / 9
यह तमिल सस्पेंस थ्रिलर मूवी आपकी दिल की धड़कने बढ़ा सकती है. इस फिल्म में आप इंसान को हैवान बनने का सफर देखेंगे. वहीं छोटी बच्चियों के साथ होते रेप की दिल दहला देने वाली कहानी आपको चैन से सोने नहीं देगी. इस फिल्म का नाम है- 'चित्ता' (Chithha). (Credit- Printerest)

4 / 9
फिल्म की कहानी में चाचा और भतीजी का रिश्ता दिखाया गया है. अदिती राव के पति सिद्धार्थ ने फिल्म में ईश्वरन नाम का किरदार निभाया है, जो अपने भतीजी से बेहद प्यार करता है. लेकिन एक दिन सुंदरी गायब हो जाती है. यहीं से कहानी का थ्रिलर पार्ट शुरू होता है. (Credit- Printerest)

5 / 9
जांच में पता चलता है कि आस-पास कई छोटी बच्चियां यौन शोषण का शिकार हो रही हैं. लोग चाचा पर ही शक करते हैं, क्योंकि वह अकेला है और बच्चियों से बहुत जुड़ा हुआ है. हर मोड़ पर आपको फिल्म में सस्पेंस मिलगा. आखिरी तक आप असली आरोपी को पहचान नहीं पाएंगे. (Credit- Printerest)

6 / 9
आरोपी पहचानने के बाद की कहानी आपके होश उड़ा सकती है. इसमें आपको इंसानी हैवानियत का पता चलेगा. वहीं देश में होने वाले ह्यूमन ट्रैफिकिंग के बारे में विस्तार से पता चलेगा. फिल्म में कोई ग्राफिक या बहुत खौफनाक दृश्य नहीं दिखाए गए हैं, लेकिन भावनाएं इतनी गहरी हैं कि आंखें नम हो जाती हैं. यह दिखाती है कि कैसे समाज जल्दबाजी में निर्दोष को दोषी ठहरा देता है और असली हैवान छिपा रह जाता है. (Credit- Printerest)

7 / 9
सिद्धार्थ ने ईश्वरन के किरदार में कमाल किया है. उनकी आंखों में दर्द, गुस्सा और प्यार सब साफ दिखता है. निमिषा सजायन ने भी बेहतरीन अभिनय किया है. वहीं निर्देशक एस. यू. अरुण कुमार ने संवेदनशील मुद्दे को बहुत सावधानी से स्क्रीन पर दिखाया है. यह फिल्म कभी डराती है, लेकिन साथ ही ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर सोचने के लिए मजबूर करती है. (Credit- Printerest)

8 / 9
सस्पेंस और थ्रिलर से भरी 'चित्ता' (Chithha) फिल्म ने 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में कुल 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए. जैसे बेस्ट फिल्म (तमिल), बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस आदि. इसकी यह सफलता बताती है कि दर्शक ऐसी सच्ची और मजबूत कहानियां पसंद करते हैं.(Credit- Printerest)

9 / 9
बता दें कि इस 2 घंटे 19 मिनट की फिल्म को मात्र 5 करोड़ के लो बजट में बनाया गया था. लेकिन साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. इसने अपने बजट से दुगनी से ज्यादा कमाई की. फिल्म ने 12.36 करोड़ रुपए कमाए. वहीं इस तमिल सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म को 8.2 की IMDb रेटिंग भी मिली है. आप इस फिल्म को Jio Hotstar पर देख सकते हैं. (Credit- Printerest)