Urmila Matondkar Birthday: बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू कर दी थी. वहीं इसके बाद एक्ट्रेस 90 के दशक की स्टार एक्ट्रेस के रूप में उभरीं और एक से बढ़कर एक फिल्म दीं. चलिए उन फिल्मों के बारे में बात करते हैं जो ऑडियंस की फेवरेट रही हैं.

2 / 8
साल 1995 में आई उर्मिला मातोंडकर की 'रंगीला' ऑडियंस के दिलों में छा गई थी. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ जैकी श्रॉफ और आमिर खान लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

3 / 8
उर्मिला मातोंडकर की 'जुदाई' भी हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल रही है. इस फिल्म में उर्मिला के साथ-साथ अनिल कपूर और श्रीदेवी लीड रोल में हैं. ये फिल्म Z5 पर मौजूद है.

4 / 8
साल 1998 में आई 'सत्या' फिल्म भी काफी पॉपुलर रही है. फिल्म में उर्मिला मातोंडकर के साथ मनोज बाजपेयी, जेडी चक्रवर्ती, सौरभ शुक्ला और शेफाली शाह लीड रोल में हैं. इस फिल्म को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.

5 / 8
उर्मिला मातोंडकर की 'खूबसूरत' साल 1999 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को ऑडियंस का खूब प्यार मिला था. वहीं फिल्म में उर्मिला के साथ संजय दत्त भी लीड रोल में हैं. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

6 / 8
उर्मिला मातोंडकर की 'कौन' फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई थी. वहीं फिल्म की कास्ट के बारे में बात करें तो इसमें मनोज बाजपेयी और सुशांत सिंह भी लीड रोल में हैं. ये नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

7 / 8
'प्यार तूने क्या किया' को भी काफी पसंद किया गया था. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन फिल्म की कहानी ऑडियंस को काफी पसंद आई थी. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

8 / 8
'एक हसीना थी' फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी. वहीं इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर के साथ-साथ सैफ अली खान, आदित्य श्रीवास्तव और सीमा बिस्वास लीड रोल में हैं. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.