Netflix Horror Series Marianne: नेटफ्लिक्स पर कई ऐसी सीरीज हैं जिनकी कहानी आपके दिलों-दिमाग पर छप जाती है. इनमें से कुछ टॉप ट्रेंडिंग भी बन जाती हैं. आज हम ऐसी ही एक ट्रेंडिंग सीरीज की बात कर रहे हैं जिसके हॉरर सीन्स इतने डरावने हैं कि आप अकेले में ऐसे सीन्स को देख ही नहीं पाएंगे. चलिए फिल्म के बारे में डिटेल में जानते हैं.

2 / 8
नेटफ्लिक्स की इस हॉरर सीरीज का नाम 'मैरिएन' (Marianne) है. साल 2019 में आई इस सीरीज में एक फेमस हॉरर राइटर की कहानी को दिखाया गया है. इसके सीन्स इतने डरावने हैं कि आपकी नींद उड़ जाएगी.

3 / 8
सीरीज की कहानी भी इतनी दिलचस्प है कि आप अपनी कुर्सी से चिपक कर बैठे रहेंगे. इस फिल्म की कहानी हॉरर राइटर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक टाइम पर आकर कहानी लिखना छोड़ देती है.

4 / 8
दरअसल सीरीज में ये राइटर जो भी कहानियां लिखती है, वो सच हो जाती है. जब राइटर को इस बात का एहसास होता है तो वो लिखना छोड़ देती है. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उसका लिखा हुआ एक भूत भी सच होता है.

5 / 8
राइटर ने अपनी कहानियों में जिस भूत का जिक्र किया था, वो रियल लाइफ में आ जाता है और वो राइटर को और कहानियां लिखने पर मजबूर करता है. इसके बाद पूरी कहानी इसी जद्दोजहद से गुजरती है.

6 / 8
सीरीज की रफ्तार थोड़ी स्लो हो जाती है, जिससे डर लगने के साथ-साथ आपको नींद भी आने लगती है. वहीं इस सीरीज में डराने के लिए खून-खराबा दिखाया गया है, जो किसी कमजोर दिल के इंसान को परेशान कर सकता है.

7 / 8
फिल्म क्रिटिक्स ने इस सीरीज को अच्छी रेटिंग और रिव्यूज दिए हैं. वहीं इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग भी 7.3 है. इस सीरीज की सिनेमैटोग्राफी की भी खूब तारीफ हुई है. लेकिन इसका क्लाइमैक्स काफी अलग ढंग से खत्म होता है, जिससे आप निराश भी हो सकते हैं.

8 / 8
इस सीरीज की स्टारकास्ट ने अच्छी एक्टिंग की है, जिसकी वजह से ऑडियंस ने इस सीरीज को अच्छा रिस्पॉन्स भी दिया. सीरीज में विक्टोइरे डु बोइस, लुसी बोजेनाह, टिफाइन डेवियट, राल्फ अमौसौ और मेरिल हर्बस्टमेयर लीड रोल में हैं.