
1 / 10
Who is Bade Saab In Dhurandhar: धुरंधर 2 का टीजर रिलीज हो गया है. सभी लोग 19 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं फिल्म के फैंस ने इसमें इस्तेमाल होने वाले एक शब्द पर खास ध्यान दिया है- 'बड़े साहब'. क्या ये बड़े साहब की लिंकिंग ओसामा बिन लादेन या दाउद से की जा रही है? आइए जानते हैं.

2 / 10
आदित्य धर की धुरंधर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में तहलका मचा दिया. इसके हर एक पात्र ने लोगों के दिल में बराबर की जगह बनाई. रणवीर से लेकर संजय दत्त तक सभी के किरदारों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया. (Credit- Printerest)

3 / 10
इनमें से कुछ किरदार अमर हो गए, जैसे कि रहमान डकैत का किरदार. लेकिन फिल्म के फैंस ने किरदारों से भी ज्यादा कुछ नोटिस किया. और वह था फिल्म में इस्तेमाल होने वाला यह शब्द 'बड़े साहब'. कई लोगों के मन में सवाल है फिल्म में यह बड़े साहब किसको कहा गया है. (Credit- Printerest)

4 / 10
संजय दत्त के सीन में इस पात्र के बारे में बताया गया था. लेकिन इसकी पहचान अभी तक नहीं बताई गई है. SP Chaudhary Aslam एक असली किरदार है, जो कि वाकई इन घटनाओं के दौरान सक्रिय था. इससे बड़े साहब का रियल लाइफ में मौजूद होना लाजमी है. (Credit- Printerest)

5 / 10
SP Chaudhary Aslam ने 'बड़े साहब' का जिक्र खुद को सस्पेंशन के बाद काम पर सहारा देने के लिए किया था. लेकिन इन बड़े साहब की असली पहचान इस खास अंडरवर्ल्ड के बड़े नाम से जोड़ा जा रहा है. (Credit- Printerest)

6 / 10
यह नाम दाउद इब्राहिम से जोड़ा जा रहा है. फिल्म में SP Chaudhary Aslam ने शायद दाउद इब्राहिम को अपना बड़े साहब बताया है. ऐसा माना जा रहा है कि इस बड़े साहब का किरदार पहली वाली धुरंधर में कुछ सेकेंड्स के लिए रखा गया है, जिससे धुरंधर 2 में इस किरदार का इस्तेमाल हो सके. हालांकि, यह थ्योरी फेल भी हो सकती है. (Credit- Printerest)

7 / 10
वहीं दूसरी थ्योरी कहती है कि यह बड़े साहब, मसूद अजहर भी हो सकते हैं. क्योंकि ओपनिंग सीन में कांधार में हुई IC814 हाईजैकिंग के बारे में दिखाया गया है, जिसमें आर माधवन, अजीत डोभाल के रूप में नेगोशिएट कर रहे हैं. (Credit- Printerest)

8 / 10
इस थ्योरी के मुताबिक, इस पूरे आतंकी खेल के पीछे मास्टरमाइंड मसूद अजहर भी हो सकता है. क्योंकि फिल्म में उसकी रहाई को लेकर बड़ा सीन दिखाया गया था. हालांकि, इसके बारे में भी कोई पुख्ता सबूत नहीं है. (Credit- Printerest)

9 / 10
अगर तीसरी थ्योरी की बात करें, तो यह बड़े साहब, ओसामा बिन लादेन भी हो सकते हैं. क्योंकि धुरंधर में दिखाई गईं सभी घटनाएं तब की हैं, जब वह आतंकवादी जिंदा था. उसके नेटवर्क काफी स्ट्रॉन्ग थे, जिससे ओसामा को भी बड़े साहब के रूप में समझा जा सकता है. (Credit- Printerest)

10 / 10
धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस के कई सारे रिकॉर्ड तोड़े. यह फिल्म 1000 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म बनी. इसकी सफलता के बाद, 19 मार्च, 2026 को फिल्म का दूसरा भाग Dhurandhar- The Revenge आने वाली है. दर्शक बहुत उत्साहित हैं. (Credit- Printerest)