Ank Jyotish: दीपिका-रणवीर जैसा पावर कपल सिर्फ कुछ मूलांक के लोग बन पाते हैं. इन दोनों के मूलांक का मैच, इनके बीच इतनी बढ़िया कैमिस्ट्री पैदा कर पाता है. यह लोग जवानी से बुढ़ापे तक एक दूसरे के लिए दीवाने रहते हैं.

2 / 9
अंक ज्योतिष बहुत पुराना शास्त्र है. इसमें छिपा ज्ञान और रहस्य व्यक्ति की पूरी कुंडली निकाल सकते हैं. इससे आप व्यक्ति का स्वभाव और व्यवहार के बारे में जान सकते हैं. जैसे कि कुछ मूलांक बहुत अच्छे कपल्स साबित हो सकते हैं. (Credit- Printerest)

3 / 9
प्यार और शादी के मामले में कुछ अंकों की जोड़ी बहुत खास मानी जाती है. बॉलीवुड के सुपरस्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इसका बेहतरीन उदाहरण हैं. दीपिका का मूलांक 5 है और रणवीर का मूलांक 6. (Credit- Printerest)

4 / 9
ये दोनों अंक मिलकर एक पावरफुल और रोमांटिक जोड़ी बनाते हैं. ऐसे कपल जवानी से लेकर बुढ़ापे तक एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं. इन दोनों अंकों के अंदर ऐसी एनर्जी शामिल होती है, जिससे वे एक दूसरे को कॉम्प्लीमेंट करते हैं. (Credit- Printerest)

5 / 9
एक्ट्रेस दीपिका का जन्म 5 जनवरी, 1986 को हुआ. इससे उनका मूलांक 5 कहलाया. इस मूलांक पर बुध ग्रह का विशेष प्रभाव होता है. यह लोग स्वभाव से चंचल और ऊर्जावान होते हैं. इनके अंदर विशेष तरह की एट्रेक्शन पावर होती है.(Credit- Printerest)

6 / 9
वहीं एक्टर रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई, 1985 को हुआ. इससे उनका मूलांक 6 कहलाता है. इस मूलांक पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है. यह मूलांक ऐशो-आराम और क्रिएटिवी में सबसे आगे होता है. रोमांस और अट्रैक्शन इनकी पूरी जिंदगी का केंद्र होता है. (Credit- Printerest)

7 / 9
जब मूलांक 5 और 6 साथ आते हैं तो कमाल हो जाता है. 5 की आजादी और 6 का प्यार मिलकर रिश्ते को मजबूत बनाते हैं. 5 वाला पार्टनर रिश्ते में नयापन लाता है, जबकि 6 वाला गहरा प्यार और सुरक्षा देता है. दोनों मिलकर एक-दूसरे को पूरा करते हैं. (Credit- Printerest)

8 / 9
ऐसे कपल की शादी लंबी और खुशहाल होती है. शुरुआत में 5 की वजह से रोमांस में आग लगी रहती है. फिर 6 की वजह से प्यार गहरा होता जाता है. समय के साथ रिश्ता और मजबूत बनता है. झगड़े कम होते हैं क्योंकि 5 समझदारी से बात सुलझाता है और 6 दिल से माफी मांग लेता है.(Credit- Printerest)

9 / 9
दीपिका और रणवीर इन दोनों मूलांक का मिलन है, जिसकी वजह से यह लोग पावर कपल कहलाते हैं. इन दोनों की जोड़ी एक दूसरे के खाली स्पेस को भरती है. वहीं मूलांक 6 का रोमांटिक नेचर जवानी से लेकर बुढ़ापे तक रिश्ते में ऊर्जा बनाए रखता है. (Credit- Printerest)