Kangana Ranaut Black Magic Controversy: कंगना रनौत अक्सर विवादों में बनी रहती हैं. उनके Ex-boyfriend ने काला जादू करने का आरोप लगाया था, जिसके जवाब में कंगना ने कभी सीधे तौर पर कुछ नहीं बोला. एक्टर ने बताया कि उन्हें एक बार कमरे में बंद कर दिया था.

2 / 9
मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर विवादों में बनी रहती हैं. कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर, तो कभी प्रोफेशनल लाइफ में उनके पंगे कई लोगों के साथ हैं. उन्होंने कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए, तो उन पर भी कई लोगों ने काला जादू करने के आरोप लगाए थे. (Credit- Printerest)

3 / 9
काला जादू का ऐसा अजीबो-गरीब आरोप उनके Ex-boyfriend अध्धयन सुमन ने उनके ऊपर लगाया था. उनका कहना था कि कंगना काला जादू के टोने-टोटके उनपर करती हैं. उन्होंने अपने साथ हुए कुछ डरावनी घटनाओं के बारे में भी जिक्र किया. (Credit- Printerest)

4 / 9
अध्ययन सुमन और कंगना रनौत का रिश्ता फिल्म 'राझ: द मिस्ट्री कंटिन्यूज' के समय शुरू हुआ था. दोनों कुछ समय साथ रहे, लेकिन ब्रेकअप के बाद अध्ययन ने कई चौंकाने वाली बातें कहीं. इससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री हैरान रह गई. (Credit- Printerest)

5 / 9
उन्होंने दावा किया कि कंगना ने उन पर काला जादू किया. एक इंटरव्यू में अध्ययन ने बताया कि एक रात कंगना ने उन्हें आधी रात को घर बुलाया. वहां एक कमरे को काले कपड़ों से ढक दिया गया था. मूर्तियां, आग और डरावनी चीजें रखी थीं. (Credit- Printerest)

6 / 9
उन्होंने वहां पर अध्ययन को कुछ मंत्र पढ़ने के लिए बोला और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। अध्ययन बहुत डर गए थे. उन्होंने मंत्र नहीं पढ़े और बाहर आ गए. उन्होंने कहा कि ये सब वशीकरण या काला जादू का हिस्सा लग रहा था. (Credit- Printerest)

7 / 9
इसके बाद उन्होंने अपनी मां से ये बातें शेयर की, जिसमें एक टैरो रीडर ने बताया कि एक पहाड़ी लड़की उनपर काला जादू करने की कोशिश कर रही है. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना पर उनके खाने में गंदा खून यानी पीरियड खून मिलाने तक की बात बताई गई है. हालांकि, इस बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं है. (Credit- Printerest)

8 / 9
इन आरोपों पर कंगना ने मुंह तोड़ जवाब दिया. उन्होंने कहा कि ये सब बकवास है. एक इंटरव्यू में कंगना हंसते हुए बोलीं कि अगर अध्ययन को लगा कि मैं काला जादू करती हूं या उन्हें पीटती हूं, तो उन्हें तुरंत छोड़ देना चाहिए था. (Credit- Printerest)

9 / 9
कंगना ने खुद को 'जादूगरनी' कहकर मजाक भी उड़ाया और कहा कि उनका प्यार इतना गहरा होता है कि लोग उसे 'ब्लैक मैजिक' समझ लेते हैं. उन्होंने इन बातों को पुरानी और झूठी अफवाह बताया है. (Credit- Printerest)