Kabir Bedi and Parveen Dusanj Age Difference: बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता ने 70 साल की उम्र में चौथी शादी रचाई. चौंकाने वाली बात यह है कि इस अभिनेता की चौथी बीवी की उम्र उनकी खुद के बेटी से भी कम है. 80s, 90s की फिल्मों में इस अभिनेता का बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला था.

2 / 10
बॉलीवुड के कई अभिनेताओं की पर्सनल लाइफ चर्चा में बनी रहती है. इन्हीं में 80s, 90s की फिल्मों के अभिनेता कबीर बेदी भी शामिल हैं. इनकी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ सुर्खियों में बनी रहती है. (Credit- Printerest)

3 / 10
उन्होंने 70 साल की उम्र में चौथी शादी करके सबको हैरान कर दिया था. उनकी इस शादी की खबर ने काफी सुर्खियां बटोरीं क्योंकि उनकी पत्नी उनकी बेटी से भी छोटी उम्र की हैं. (Credit- Printerest)

4 / 10
कबीन बेदी की फिल्मों से ज्यादा उनकी लव लाइफ चर्चा में रही. उनकी पहली शादी 1969 में डांसर प्रोतिमा बेदी से हुई. इस रिश्ते से उनकी बेटी पूजा बेदी पैदा हुईं. लेकिन यह शादी ज्यादा दिन नहीं चली. (Credit- Printerest)

5 / 10
इसके बाद उनकी दूसरी शादी सुसान से हुई, जो भी सफल नहीं रही. तीसरी शादी निकी बेदी से हुई, लेकिन यह भी टूट गई. इन शादियों से उन्हें बच्चे हुए और वे चार बच्चों के पिता बने. (Credit- Printerest)

6 / 10
फिर साल 2016 में कबीर बेदी ने सबको चौंका दिया, जब उन्होंने अपनी 70 साल की उम्र में चौथी शादी रचाई. उनकी दूसरी पत्नी का नाम परवीन दुसांज है, जो कि ब्रिटिश-पंजाबी मूल की है और सोशल-मीडिया रिसर्चर है. (Credit- Printerest)

7 / 10
परवीन कबीर से लगभग 29-30 साल छोटी हैं. खास बात यह है कि कबीर की बेटी पूजा बेदी से भी परवीन की उम्र 4-5 साल कम है. जब कबीर बेदी ने अपने से 30 साल छोटी लड़की से शादी की. इससे हर जगह तहलका मच गया. कुछ लोगों ने इस उम्र के फासले पर सवाल उठाए, लेकिन कबीर ने कहा कि प्यार में उम्र मायने नहीं रखती. (Credit- Printerest)

8 / 10
बता दें कि यह शादी उनके 70वें जन्मदिन के एक दिन पहले हुई. यह शादी छोटे स्तर पर हुई, लेकिन मीडिया में खूब छाई. कबीर ने कहा कि परवीन उनके जीवन में नई खुशी लाई हैं. आज भी दोनों साथ खुश हैं और समय-समय पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हैं.(Credit- Printerest)

9 / 10
कबीर बेदी का जन्म 16 जनवरी 1946 को हुआ था. वे लंबे कद, नीली आंखों और रौबदार आवाज के मालिक हैं. उन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली. (Credit- Printerest)

10 / 10
वे इटली में एक शो में जीते और जेम्स बॉन्ड सीरीज में भी नजर आए. उन्होंने भारत में वे खलनायक और हीरो दोनों भूमिकाएं निभाई हैं. आज भी कभी कभी कुछ फिल्मों से कबीर साइड किरदार निभाते हुए नजर आ जाते हैं. (Credit- Printerest)