हेमा मालिनी और कंगना रनौत की केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल, संसद में साथ बिताए सुकून के पल, संग शेयर की तस्वीरें

Hema Malini and Kangana Ranaut: इस समय संसद में बजट सत्र चल रहा है. इसी बीच बॉलीवुड की 2 मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी और कंगना रनौत एक फ्रेम में नजर आए. कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की, जिसमें दोनों सुकून के पल तलाशते हुए नजर आ रहे हैं.

Hema Malini and Kangana Ranaut In Parliament

Hema Malini and Kangana Ranaut In Parliament

Hema Malini and Kangana Ranaut In Parliament: बॉलीवुड की 2 मशहूर हस्तियां इस समय संसद में बजट सत्र का भाग बनी हुई हैं. यह एक समय पर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और कंगना रनौत साथ नजर आ रही हैं. कंगना ने हेमा के साथ इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की, जिसमें दोनों की दोस्ती और कैमिस्ट्री बढ़िया लग रही है. दोनों भाजपा की सांसद हैं. हेमा जी मथुरा से और कंगना जी मंडी से लोकसभा में चुनी गई हैं. हाल में संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान दोनों ने साथ में कुछ खास पल बिताए.

विज्ञापन
विज्ञापन

संसद में सुकून के पल

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हेमा मालिनी के साथ बैठी तस्वीरें पोस्ट कीं. एक तस्वीर में दोनों एक सोफे पर आराम से बैठी हैं और कैमरे की तरफ मुस्कुरा रही हैं. कंगना ने कैप्शन में लिखा, “संसद में सुकून के कुछ पल ड्रीम गर्ल के साथ.” उन्होंने हेमा जी को #dreamgirl टैग भी किया. हेमा मालिनी को ‘ड्रीम गर्ल’ कहकर लोग उन्हें सालों से बुलाते हैं. यह कैप्शन और तस्वीरें देखकर फैंस बहुत खुश हुए. दोनों की मुस्कान और दोस्ताना अंदाज ने सबका दिल जीत लिया. संसद जैसे व्यस्त और गंभीर जगह पर ऐसे हल्के-फुल्के पल देखकर दोनों अभिनेत्रियों के फैंस खुश हो गई.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर जमकर वाहवाही

ये तस्वीरें शेयर होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. लोग लिख रहे हैं कि दोनों क्वीन एक साथ कितनी खूबसूरत लग रही हैं. कोई कह रहा है, “दो क्वीन एक फ्रेम में!” कोई लिख रहा है, “बहुत प्यारी जोड़ी है.” कंगना ने इन तस्वीरों के साथ पुराना गाना भी जोड़ा, जो माहौल को और रोमांटिक बना रहा था. फैंस ने इनकी दोस्ती की तारीफ की. दोनों फिल्मों से राजनीति में आई हैं, इसलिए उनकी बॉन्डिंग को लोग खास मानते हैं.

सुर्खियों में आईं थी हेमा मालिनी

पिछले दिनों हेमा मालिनी अपने पति धर्मेंद्र की मृत्यु के देहांत के बाद काफी सुर्खियों में छाईं रहीं. धर्मेंद्र की मौत से परेशान हेमा ने अपने सांसद होने का कर्तव्य निभाय और बजट सत्र में अपनी पूरी भागीदारी दी. हेमा मालिनी अपनी फिल्म शोले के किरदार बसंती के लिए पूरी दुनिया में फेमस हैं. वहीं कई लोग उन्हें ड्रीम गर्ल कहकर भी पुकारते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ