---विज्ञापन---

Exclusive: ‘कोई भेदभाव नहीं…’, TV स्टार्स की फीस को लेकर बोलीं एक्ट्रेस सृष्टि सिंह, इंटरव्यू में खोल दी पोल-पट्टी

Srishti Singh Exclusive Interview: कई बार बॉलीवुड इंडस्ट्री में बराबर फीस ना मिलने पर सवाल उठाया जाता है. मगर टीवी इंडस्ट्री के बारे में कोई बात नहीं करता. हमारी खास बातचीत में सोनी सब पर आ रहे 'हुई गुम यादें' शो की एक्ट्रेस सृष्टि सिंह ने टीवी इंडस्ट्री का हाल बताया है.

---विज्ञापन---

TV Actors Fees Discrimination: बॉलीवुड पर अक्सर बराबर फीस ना मिलने पर सवाल उठाया जाता है. दीपिका से लेकर कई एक्ट्रेस ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की. लेकिन यही समस्या क्या टीवी इंडस्ट्री में है या नहीं, इसके बारे में कोई बात नहीं करता. इसी बीच हमारी खास बातचीत में  सोनी सब पर आ रहे ‘हुई गुम यादें’ शो की एक्ट्रेस ‘सृष्टि सिंह’ ने टीवी इंडस्ट्री में पे आउट्स के बारे में खुलकर बात की. आइए जानते हैं.

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का तूफान जारी, ‘दंगल’ से लेकर ‘PK’ तक के रिकॉर्ड चकनाचूर

---विज्ञापन---

टीवी स्टार्स की फीस में कोई भेदभाव

बातचीत के दौरान, सृष्टि सिंह ने टीवी एक्टर्स को मिलने वाली फीस के बारे में अहम बातें बताईं. उन्होंने बताया कि ‘बॉलीवुड से टीवी इंडस्ट्री का पैटर्न काफी अलग है. एक्टर्स की फीस से जुड़े मामले अक्सर प्रोडक्शन हाउस और उनके किरदार पर निर्भर करता है.’

उन्होंने आगे बताया कि ‘यहां पर किसी तरह का भेदभाव नहीं होता है. आपके प्रोडक्शन से ही आपकी सैलरी तय होती है. वहीं किरदार का शो में योगदान भी सैलरी को तय करता है. टीवी इंडस्ट्री में ऐसा कोई भेदभाव नहीं है.’

---विज्ञापन---

उन्होंने शो में अपने किरदार के बारे में भी बताया कि, ‘कैसे डॉ. वाणी बिना जताए डॉ देव की याददाश्त को लाने की कोशिश करेगी.’ बता दें कि सृष्टि पहले से ही एक बायोलॉजी स्टूडेंट रह चुकी हैं और उन्होंने BDS की परीक्षा भी पास की है. इस शो में डॉक्टर का किरदार उनके करियर के काफी मिलता-जुलता है.

यह भी पढ़ें: सनी लियोनी की फिसली ड्रेस, तो पति ने बचाई लाज, वायरल हुआ एक्ट्रेस का Oops मोमेंट

---विज्ञापन---

सृष्टि सिंह का आने वाला शो

एक्ट्रेस सृष्टि सिंह जल्द ही सोनी सब के ‘हुई गुम यादें’ शो में ‘डॉ. वाणी’ के किरदार में नजर आने वाली हैं. उन्होंने इससे पहले ‘मेरा बालम थानेदार’, ‘दो चुटकी सिंदूर’ जैसे शो में काम किया था. News 24 से Exclusive बातचीत में सृष्टि ने अपने आने वाले शो के बारे में विस्तार से बताया.

शूटिंग के दौरान टीवी सेट का माहौल

बातचीत के दौरान सृष्टि ने अपने आने वाले शो ‘हुई गुम यादें’ की शूटिंग के बारे में भी कुछ जानकारियां दीं. उन्होंने बताया कि सेट का माहौल काफी पॉजिटिव है. हर कोई बहुत स्वीट और सपोर्टिव है. इसके अलावा उनके को-एक्टर्स डॉ. देव (इकबाल खान) और डॉ. सृष्टि (एकता कौल) दोनों से धीरे धीरे दोस्ती हो रही है. लेकिन उन्हें सेट पर जाना और काम करना बहुत अच्छा लग रहा है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘ये अलग है…’,‘अस्सी’ का ट्रेलर आउट होते ही छाया तापसी पन्नू का जादू

First published on: Feb 04, 2026 06:47 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola