Nora Fatehi Birthday: कितनी अमीर हैं नोरा फतेही? एक गाने के लिए लेती हैं लाखों की फीस

नोरा फतेही को शुरुआती दौर में काफी मेहनत करनी पड़ी थी. लेकिन आज नोरा फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा है. नोरा 6 फरवरी को अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. लेकिन आज हम आपको उनके बर्थडे के मौके पर उनकी नेटवर्थ के बारे में बताएंगे.

nora fatehi birthday

नोरा फतेही का जन्मदिन कब है?

नोरा फतेही का जन्म 6 फरवरी 1992 को कनाडा के टोरंटो शहर में हुआ था. लेकिन उन्होंने बाद में भारत का रुख किया और आज वो बॉलीवुड का जाना माना चेहरा है. नोरा ने फिल्मी दुनिया में अपना एक नया मुकाम हासिल किया है. लेकिन नोरा के माता-पिता उनके इस फैसले के काफी खिलाफ थे. लेकिन नोरा ने यह साबित कर दिया की उन्होंने, जो फैसला लिया था वो बिल्कुल सही था. उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है इतना वो  म्यूजिक वीडियोज में भी काम करती है. दरअसल, नोरा फतेही 6 फरवरी को अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

एक गाने का कितना चार्ज करती हैं नोरा फतेही

आपको बता दें कि नोरा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर डांसर की थी. उन्होंने बॉलीवुड से लेकर साउथ की कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग किया है. जैसे- दिलबर, ओ साकी ओ साकी, कुसु कुसु, झेडा नशा और एक तो कम जिंदगानी शामिल है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नोरा एक गाने का कितना फीस लेती है.  दरअसल रिपोर्ट में दावा किया जाता है कि नोरा एक गाने का 2-3 करोड़ रुपये चार्ज करती है. आपको बता दें कि नोरा फतेही फिल्म के अलावा म्यूजिक वीडियोज, विज्ञापन और सोशल मीडिया पर ब्रांड प्रमोशन से अच्छी कमाई करती है.

विज्ञापन

कितनी संपत्ति की मालकिन है नोरा फतेही

नोरा फतेही अपनी प्रोफेशनल लाइफ का साथ-साथ पर्सनल लाइफ के कारण भी चर्चा में बनी रहती है. हाल ही में नोरा और भूषण कुमार की अफेयर की खबरें एक बार फिर सुर्खियों में आई थी. दरअसल एक टिक टॉक इन्फ्लुएंसर ने नोरा का तीन साल पुराना पोस्ट को रेडिट थ्रेड पर शेयर कर दिया था, जिसके बाद से उनके अफेयर की खबरे खूब चर्चा में बनी नहीं थी. इतनी ही नहीं कुछ दिन पहले मोरक्को के फुटबॉल अशरफ हकीमी के साथ भी नोरा का नाम जोड़ा गया था. वहीं नोरा की कुल नेटवर्थ की बात करें, तो लगभग 40 करोड़ की कुल संपत्ति है. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ