---विज्ञापन---

Border 2 Box Office Collection Day 13: सनी देओल का दूसरे हफ्ते नहीं दिखा जलवा, तेजी से गिरी ‘बॉर्डर 2’ की कमाई, कमाए महज इतने करोड़

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' इन दिनों सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेर रही है. हालांकि, फिल्म की कमाई में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है. इसके बावजूद फिल्म ने 290 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

---खबर नीचे जारी है---

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेर रही है. ‘बॉर्डर 2’ फिल्म 23 जनवरी को थिएटर में रिलीज की गई, जो लोगों का काफी ज्यादा पसंद आ रही है. ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी नजर आए है. जब से ‘बॉर्डर 2’ रिलीज हुई है अपनी कमाई को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म को रिलीज हुए 13 दिनों का समय बीत चुका है और फिल्म की कमाई भी काफी धीमी हो गई है. आपको बता दें कि यह फिल्म जब रिलीज हुई थी, तो फिल्म ने पहले ही दिन 30 करोड़ रुपये छाप डाले थे. लेकिन अब इसकी कमाई सीमित नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें: विवादों से घिरे एआर रहमान ने मारी बाजी, आलोचनाओं के बीच हासिल की बड़ी कामयाबी

---खबर नीचे जारी है---

‘बॉर्डर 2’ ने अब तक कितना कमाई की है.

‘बॉर्डर 2’ के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 290.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़, दूसरे दिन 36.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. हालांकि, फिल्म को तीसरे और चौथे दिन कमाल किया था. दरअसल, फिल्म ने तीसरे दिन 54.5 करोड़ और चौथे दिन सबसे ज्यादा 59 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. आपको बता दें कि फिल्म ने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था.

यह भी पढ़ें: क्या आपने देखा अभिषेक-ऐश्वर्या का 16 करोड़ का दुबई वाला आलीशान घर? तस्वीरें देख रह जाएंगे दंग

---खबर नीचे जारी है---

‘बॉर्डर 2’ ने 13वें दिन कितने का कलेक्शन किया है?

आपको बता दें कि फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. लेकिन फिल्म की कमाई अब काफी ज्यादा कम हो गई है. दरअसल ‘बॉर्डर 2’ ने 13 वें दिन यानी 4 फरवरी को महज 4 करोड़ का कारोबार किया है. इस फिल्म में आपको अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी का कैमियो भी दिखाया गया है, जो काफी ज्यादा वायरल हुआ था. ‘बॉर्डर’ फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई थी, जिसका सीक्वल 29 साल बाद बना है.

First published on: Feb 04, 2026 11:02 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola