Netflix 2026 Release: नेटफ्लिक्स पर इस साल 2026 में बहुत कुछ खास होने वाला है. हाल ही में नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपनी अपकमिंग फिल्में और वेब सीरीज का ऐलान किया है. इनमें सनी देओल और अक्षय खन्ना की 'इक्का', प्राजक्ता कोली-रोहित सर्राफ की मिसमैच्ड सीजन 3 और माधुरी दीक्षित-तृप्ति डिमरी की 'मां बहन' जैसी 17 बेहतरीन फिल्में और सीरीज शामिल हैं.

2 / 18
सनी देओल और अक्षय खन्ना की 'इक्का' का भी टीजर रिलीज कर दिया गया है. इसमें अक्षय खन्ना और सनी देओल कोर्टरूम में तीखी बहसबाजी करते दिखाई दे रहे हैं. फिल्म में दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम, संजीदा शेख और संजीदा शेख भी हैं.

3 / 18
सैफ अली खान और प्रतीक गांधी की 'हम हिंदुस्तानी' का लुक भी जारी कर दिया गया है. इसमें सैफ अली खान और प्रतीक गांधी के साथ-साथ दीपक डोबरियाल, मिमी चक्रवर्ती, सारिका और श्रद्धा डांगर भी मुख्य भूमिका में हैं.

4 / 18
मनोज बाजपेयी की 'घूसखोर पंडित' का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है. इस थ्रिलर फिल्म में नुसरत भरूचा, साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय और दिव्या दत्ता भी लीड रोल में हैं.

5 / 18
नेटफ्लिक्स की फेमस फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' भी अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी कर रही है. इस फिल्म में राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, विजय वर्मा और अभिषेक बनर्जी, गुरफतेह पीरजादा, सना थम्पी, अली फजल, राधिका मदान, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ लीड रोल में हैं.

6 / 18
माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म 'मां बहन' का पहला लुक भी जारी कर दिया गया है. इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी के साथ रवि किशन भी लीड रोल में हैं.

7 / 18
राजकुमार राव की 'टोस्टर' फिल्म का पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में ऑडियंस को कॉमेडी का भरपूर डोज मिलेगा. फिल्म में राजकुमार राव के साथ सान्या मल्होत्रा भी लीड रोल में हैं.

8 / 18
अनिल कपूर और विजय वर्मा की वेब सीरीज 'फैमिली बिजनेस' का लुक भी जारी किया गया है. इस सीरीज में रिया चक्रवर्ती, नेहा धूपिया, अनंत नाग, कंवलजीत सिंह, ध्रुव सहगल, नंदीश संधू और टीना देसाई भी लीड रोल में हैं.

9 / 18
परिणीति चोपड़ा की 'तलाश' भी इस लिस्ट में शामिल है. सीरीज का भी हाल ही में टीजर रिलीज किया गया है. इसमें परिणीति चोपड़ा के साथ सोनी राजदान और ताहिर राज भसिन लीड रोल में हैं.

10 / 18
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का भी पहला लुक जारी किया गया है. इस सीरीज के पहले सीजन को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था, वहीं अब ये ही वजह है कि मेकर्स इस सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज कर रहे हैं.

11 / 18
विक्रांत मैसी की 'मुसाफिर कैफे' एक रोमांटिक ड्रामा सीरीज है. इसमें रोमांस और जुनून की कहानी देखने को मिलेगी. इसमें विक्रांत मैसी के साथ महिमा मकवाना और वेदिका पिंटो भी लीड रोल में हैं.

12 / 18
विनीत कुमार सिंह की 'हैलो बच्चों' भी इस लिस्ट में शामिल है. इसकी कहानी एड-टेक कंपनी फिजिक्स वाला के अलख पांडे पर बेस्ड है. सीरीज के पहले लुक में विनीत कुमार काफी अलग दिखाई दे रहे हैं.

13 / 18
आर माधवन की एक्शन थ्रिलर सीरीज 'लेगेसी' का भी पहला लुक रिलीज कर दिया गया है. इसमें आर माधवन के साथ अभिषेक बनर्जी, निमिषा सजययन, गौतम कार्तिक और गुलशन देवैया लीड रोल में हैं.

14 / 18
नीना गुप्ता स्टारर 'चुंबक' सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है. ये एक फैमिली शो है जिसे आप अपने परिवार के साथ बिंज वॉच कर सकते हैं. इसमें देवेन भोजानी, अमायरा दस्तूर, अनंत वी जोशी, सुमीत व्यास, मानसी पारेख, अर्जुन बिजलानी और हेली शाह भी लीड रोल में हैं.

15 / 18
'ये दिल सुन रहा है' का मोशन पोस्टर जारी किया गया है. ये एक रोमांटिक थ्रिलर सीरीज है. हालांकि अभी तक इस सीरीज के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है.

16 / 18
प्राजक्ता कोली और रोहित सर्राफ की सबसे चर्चित रोमांटिक सीरीज 'मिसमैच्ड सीजन 3' का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है. इसमें एक बार फिर डिंपल और ऋषि की लव स्टोरी देखने को मिलेगी.

17 / 18
रवि किशन की कॉमेडी सीरीज 'मामला लीगल है 2' का भी पहला टीजर रिलीज कर दिया गया है. रवि किशन की इस कोर्टरूम ड्रामा सीरीज में नैला ग्रेवाल, अनंत जोशी, अंजुम बत्रा, कुशा कपिला और दिनेश लाल यादव भी हैं.

18 / 18
सिद्धार्थ और जिमी शेरगिल की अपकमिंग सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' का भी ऐलान कर दिया गया है. इसमें अभय वर्मा, दीया मिर्जा, प्राजक्ता कोली, आदिल हुसैन, मिहिर आहूजा, तारुक रैना, अर्नव भसीन और अमृता बागची भी शामिल हैं.