---विज्ञापन---

Disha Patani संग डेटिंग की अफवाहों पर Talwiinder ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या बोले सिंगर

Disha Patani Talwiinder Dating: मशहूर सिंगर तलविंदर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी संग डेटिंग की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. सिंगर ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर बात करते हुए सफाई दी है. चलिए आपको भी बताते हैं दिशा पाटनी के साथ डेटिंग की खबरों में पर सिंगर ने क्या कुछ कहा?

---खबर नीचे जारी है---

Disha Patani Talwiinder Dating: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और फेमस सिंगर तलविंदर की डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. दोनों को हाल ही में मुंबई में हुए लोलापलूजा कॉन्सर्ट में भी साथ देखा गया था. इसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की खबरों को और हवा मिल गई. इससे पहले भी कई बार दोनों को साथ में बॉलीवुड पार्टीज और इवेंट्स में साथ देखा गया है. वहीं अब दिशा पाटनी के साथ डेटिंग की खबरों पर तलविंदर ने रिएक्ट किया है. चलिए आपको भी बताते हैं सिंगर ने क्या कुछ कहा?

तलविंदर ने डेटिंग पर क्या कहा?

तलविंदर ने हाल ही में ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ के साथ खास बातचीत की है. इस दौरान सिंगर ने दिशा पाटनी और अपने रिश्ते पर भी बातें की. तलविंदर ने दिशा पाटनी के साथ अपनी मुलाकात का खुलासा करते हुए कहा कि दोनों की मुलाकात कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन की शादी से कुछ दिन पहले ही हुई थी. तलविंदर ने कहा कि अचानक से ये रिश्ता ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया जिससे वो खुद भी शॉक्ड थे.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Border 2 से कितने पीछे है Mardaani 3? जानें दोनों का अबतक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

दिशा पाटनी संग रिश्ते पर दी सफाई

दिशा पाटनी के साथ डेटिंग की अफवाहों पर बात करते हुए तलविंदर ने कहा, ‘हम अभी भी खुद को समझने की कोशिश कर रहे हैं, खुद को खोज रहे हैं. मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि अगर लोग अफवाहें फैलाने की कोशिश करेंगे तो मैं उन्हें अफवाह ही रहने दूंगा.’ दिशा से प्यार करने की खबरों पर सिंगर ने आगे कहा, ‘मुझे हर दिन प्यार होता है. मुझे अभी भी प्यार हो रहा है.’ इस दौरान सिंगर ने एक भी बार दिशा पाटनी का नाम नहीं लिया. अब उनके इस इशारे से तो लग रहा है कि दोनों के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: विवादों से घिरे एआर रहमान ने मारी बाजी, आलोचनाओं के बीच हासिल की बड़ी कामयाबी

कब शुरू हुईं अफवाह?

बता दें दिशा पाटनी और तलविंदर का रिश्ता कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन की शादी के दौरान सुर्खियों में आया था. शादी की एक इनसाइड फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी जिसमें दिशा और तलविंदर साथ दिखाई दे रहे थे. वहीं बाद में जब नुपूर सेनन ने मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी थी, तब भी तलविंदर मौनी रॉय और दिशा पाटनी के साथ रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे थे. जिसके बाद से ये खबरें और तेजी से वायरल हो गई थीं.

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 05, 2026 07:40 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola