Shakti Mohan Interview on Raghav Juyal: Shakti Mohan एक मशहूर डांसर और एक्ट्रेस हैं. वे अपनी डांसिंग से सबको इम्प्रेस करती हैं. लेकिन उनका एक एक्टर के साथ रिश्ता बहुत अजीब है. जैसे ही दोनों मिलते हैं, लड़ाई शुरू हो जाती है. आइए जानते हैं शक्ति और इस एक्टर के बारे में जिससे एक्ट्रेस की इतनी अच्छी दोस्ती है.
कौन है वो एक्टर?
Filmygyaan को इंटरव्यू देते हुए शक्ति मोहन ने बताया कि उनकी एक्टर और डांसर राघव जूयाल से काफी अच्छी दोस्ती है. वे जब भी मिलती है, तो उनके बीच लड़ाई शुरू हो जाती है. उन्होंने यह तक बोला कि ‘उनके बीच लात-घूंसा चलना शुरू हो जाता है.’
शक्ति ने बताया कि यह सब डांस प्लस शो से शुरू हुआ. शक्ति मोहन और राघव जूयाल एक साथ काम करते थे. उस शो में शक्ति जज थीं और राघव होस्ट या परफॉर्मर. शो में दोनों अक्सर एक-दूसरे पर चिढ़ाते थे. कभी शक्ति राघव को ट्रोल करतीं, तो कभी राघव शक्ति को मज़ाक में उकसाता.
लव-हेट जैसा रिश्ता
दोनों का रिश्ता दोस्ती से ज्यादा कुछ नहीं है, लेकिन बहुत स्पेशल है. वे एक-दूसरे की बहुत इज्ज़त करते हैं. शक्ति कई बार कह चुकी हैं कि राघव अच्छा इंसान है, लेकिन शो में मस्ती के लिए वे लड़ते-झगड़ते दिखते हैं. राघव भी शक्ति की तारीफ करते हैं. यह एक तरह का ‘फेक फाइट’ वाला बॉन्ड है, जो फैंस को बहुत पसंद आता है.
शक्ति मोहन और राघव जुयाल का करियर
शक्ति मोहन ऐक्टर और डांसर दोनों हैं. उन्होंने कई गानों को कोरियोग्राफ भी किया हुआ है. वहीं राघव ने भी अपने करियर की शुरुआत डांसर के तौर पर की थी, लेकिन आगे चलकर उन्हें एक्टिंग का भी मौका मिला. 2025 में उन्होंने आर्यन खान सीरीज में अपनी एक्टिंग से फैंस को चौंका दिया. इसके अलावा Kill में भी उनकी लाजवाब एक्टिंग देखने को मिली थी.