Viral Video: वड़ा पाव गर्ल ने पहले पति पर लगाया चीटिंग का आरोप, अब बदला धर्म? हस्बैंड ने दिया रिएक्शन

Vada Pav Girl Viral Video: वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है. चंद्रिका ने अपने पति युगम गेरा पर चीटिंग का आरोप लगाया है. वहीं अब चंद्रिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो हिजाब पहने नजर आ रही हैं. वहीं अब चीटिंग की खबरों चंद्रिका के पति ने रिएक्ट किया है.

vada pav girl Chandrika dixit wears hijab in viral video

चंद्रिका दीक्षित का वीडियो हुआ वायरल

Vada Pav Girl Viral Video: दिल्ली की वायरल वड़ा पाव गर्ल और ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ कंटेस्टेंट चंद्रिका दीक्षित इन दिनों विवादों में घिरी हुई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने पति युगम गेरा पर चीटिंग के आरोप लगाए थे. वहीं अब चंद्रिका का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो किसी दूसरे लड़के के साथ नजर आ रही हैं और उन्होंने हिजाब पहना हुआ है. सोशल मीडिया पर चंद्रिका का ये वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. इसके साथ ही चंद्रिका के पति युगम गेरा का रिएक्शन भी सामने आया है. चलिए आपको भी पूरे मामले के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

पति पर लगाए चीटिंग आरोप

चंद्रिका दीक्षित पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में छाई हुई हैं. सोशल मीडिया पर चंद्रिका ने रोते हुए वीडियो शेयर किया था और अपने पति पर चीटिंग के आरोप लगाए थे. इस वीडियो में चंद्रिका ने अपने पति के साथ दूसरी महिला की चैट्स भी रिवील की. इसके साथ ही कुछ फोटोज भी शेयर कीं, जिसमें उनके पति युगम गेरा के साथ एक महिला नजर आ रही है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर भी हलचल बढ़ा दी थी.

विज्ञापन

हिजाब पहने वीडियो वायरल

वहीं अब चंद्रिका का एक वीडियो और सामने आया है, जिसमें वो किसी दूसरे लड़के के साथ नजर आ रही हैं. साथ ही इस वीडियो में चंद्रिका हिजाब पहने नजर आ रही हैं. जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. वहीं सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं तेज होने लगीं कि कहीं चंद्रिका ने धर्म तो नहीं बदल लिया है. वहीं इस वीडियो में चंद्रिका और साथ में नजर आ रहे लड़के की केमिस्ट्री भी स्ट्रॉन्ग देखने को मिल रही है.

विज्ञापन

पति युगम ने किया रिएक्ट

चंद्रिका के पति युगम गेरा ने एक्सट्रा मेरिटल अफेयर के आरोप पर रिएक्शन दिया है. युगम गेरा ने पत्नी को कहा कि तुझे जो करना था, तूने कर लिया. मैं मानता हूं कि मेरी गलती है, लेकिन इतनी भी बड़ी गलती नहीं है. तू जो सबूत की बात कर रही है तो सबूत मेरे पास भी बहुत हैं. अगर मैं अपनी पर आ गया तो मैं भी बहुत कुछ कर सकता हूं, लेकिन मैं ऐसा करूंगा नहीं. तू जो ये दुकान खोलकर बैठी है ना, ये सब मेरी बदोलत है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ