हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: 'तन्वी द ग्रेट' ओटीटी पर हुई रिलीज, किरण खेर ने जाहिर की खुशी

Entertainment News: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन
Entertainment-LIVE.

Live Updates

23:47 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: मैच के बाद फैंस के साथ अनिल कपूर ने खीचाई फोटो

भारत बनाम इंग्लैंड मैच के बाद फैंस के साथ फोटो खींचाते नजर आए बॉलीवुड एक्टर बता दें कि भारत ने 7 रनों से यह मैच जीत लिया है.

22:51 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: IND vs ENG: सेमीफाइनल मैच में सितारों का लगा जमावड़ा, रणबीर-आलिया समेत कई सेलेब्स हुए स्पॉट

टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला इंग्लैंड और भारत के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में प्लेयर्स का हौसला बढ़ाने के लिए क्रिकेट प्रेमियों के साथ बॉलीवुड कलाकार भी नजर आ रहे है. इस मैदान पर रणबीर-आलिया समेत कई सेलेब्स नजर आ रहे है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

21:59 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE:गोविंदा का शॉकिंग बयान, कहा- ‘फिल्म लाइन जिसका नाम बड़ा वो खतरनाक’

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है. हालांकि, पिछले कुछ समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है. इतना ही नहीं गोविंदा आज कल अपनी पर्सनल लाइफ के कारण काफी चर्चा में बने रहते हैं. इसी बीच गोविंदा एक पॉडकास्ट में नजर आए हैं, जहां उन्होंने इंडस्ट्री को लेकर अपनी बात रखी है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

21:06 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 8 मिनट की इस हॉरर फिल्म को अकेले देखने पर मिलता था इनाम

80s और 90s के दशक में कई ऐसी हॉरर फिल्में बनी हैं, जिसे अकेले देखना सब की बस की बात नहीं थी. इस तरह की मूवी में अलग ही लेवल का खौफ देखने को मिलने वाला है. आप अगर इस मूवी को एक बार देख लेते हैं, तो कई दिनों तक इसकी यादें आपको आती रहती हैं. चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

20:14 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: अर्जुन तेंदुलकर की शादी में पत्नी संग पहुंचे इरफान पठान

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में पहुंचे इरफान पठान अपनी पत्नी सफा बेग के साथ पहुंचे है, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है. देखें वीडियो

20:06 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ का धमाका, ओवरसीज एडवांस बुकिंग से कमाए 1.40 करोड़

बॉलीवुड मशहूर डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघर में तबाही बनाकर वापस आ रही है.दरअसल, पहले 'धुरंधर' के साथ यश की फिल्म 'टॉक्सिक' भी रिलीज होने वाली थी. हालांकि, अब 'टॉक्सिक' रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है, जिसके बाद थिएटर में अब रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' सोलो रिलीज होने वाली है. पढ़िए पूरी खबर...

19:37 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 7 सेकंड में BIHAR के बीच छिपा BAHAR ढूंढकर दिखाओ

सोशल मीडिया पर हर दिन कई प्रकार की इल्यूजन वाली तस्वीरें शेयर होती रहती है. इस तरह की फोटो में लोग सही जवाब खोजने की कोशिश करते है. आपको भी इस तरह की फोटो में सही जवाब जवाब खोजना पसंद है, तो हम भी आपके लिए इस तरह की फोटो लेकर आए हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

19:11 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी में छाईं सारा तेंदुलकर, देखें फोटो

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की आज यानी 5 मार्च को शादी होने वाली है. इस शादी समारोह में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत के लोग शामिल हुए हैं. बता दें कि यह शादी मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में की जा रही है. लेकिन हम आपको सारा तेंदुलकर की ड्रेस के बारे में बताएंगे, जिसे उन्होंने भाई की मेहंदी में पहना था. पढ़िए पूरी खबर...

18:36 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: IMDb की मोस्ट एंटिसिपेटेड लिस्ट से बाहर हुई ‘टॉक्सिक’

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट से बाहर आ गई है. इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन होते ही फिल्म नंबर 1 से भी हट गई है. पढ़िए पूरी खबर.

18:17 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Emraan Hashmi का सबसे खतरनाक Kissing Scene

Emraan Hashmi किसिंग किंग कहलाते हैं. उनका एक ऐसा किसिंग सीन जो आज तक सभी को याद है. इस सीन के आगे बड़ी बड़ी हॉलीवुड फिल्मों के बोल्ड सीन्स फेल हो गए. आइए जानते हैं किस फिल्म ने किसिंग किंग ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले. पढ़िए पूरी खबर...

18:00 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: भाई की शादी में सारा तेंदुलकर के आगे फीकी पड़ीं नई नवेली भाभी

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की 5 मार्च को शादी हुई. उन्होंने सानिया चंडोक के साथ फेरे लिए. उनकी शादी में परिवार समेत करीबी दोस्त और राजनीति से लेकर बॉलीवुड गलियारों तक के सेलेब्स ने शिरकत कर पार्टी में चार चांद लगा दिए. देखिए फोटोज.

17:16 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में ऐश्वर्या राय-अभिषेक ने बढ़ाई रौन

भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की 5 मार्च को सानिया चंडोक संग शादी हुई. उनके वेडिंग फंक्शन में राजनीति से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक ने पार्टी की रौनक बढ़ाई. इस दौरान ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने सभी का ध्यान खींच लिया. पढ़िए पूरी खबर.

17:07 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: भाई की शादी में बला की खूबसूरत लगीं सारा तेंदुलकर

सारा तेंदुलकर की भाई अर्जुन तेंदुलकर के वेडिंग फंक्शन से फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें उन्हें बला की खूबसूरत देखा जा सकता है.

16:34 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Tejasswi Prakash ने फिर Surbhi Chandna कसा तंज, स्टारडम को लेकर कह दी तीखी बात

टीवी एक्ट्रेस Tejasswi Prakash और Surbhi Chandna के बीच घमासान छिड़ा हुआ है. कुछ दिनों पहले प्रमोशन के दौरान तेजस्वी प्रकाश ने सुरभि से साथ स्टेज शेयर करने से मना कर दिया था, जिससे शर्मिंदा होकर सुरभि रोते हुए इवेंट से चली गईं थी. इसके बाद तेजस्वी फिर एक बार सुरभि को लेकर तंज कसा है. पढ़िए पूरी खबर...

16:05 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 'तन्वी द ग्रेट' ओटीटी पर हुई रिलीज, किरण खेर ने जाहिर की खुशी

फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है. इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. ऐसे में अब किरण खेर ने फिल्म का पोस्टर शेयर करने के साथ ही खुशी जाहिर की है.

16:01 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 3 घंटे 7 मिनट की वो फिल्म, जिसकी फ्लॉप के बाद डायरेक्टर ने लिया संन्यास

90 के दशक में बॉलीवुड की कई फिल्में रही हैं, जिसे फ्लॉप होने से बड़े स्टार्स तक नहीं बचा पाए. इसमें कई मूवीज आते ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होती है. ऐसे में उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो रिलीज होते ही फ्लॉप हुई और डायरेक्टर संन्यास ले लिया. पढ़िए पूरी खबर.

15:17 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: दिमाग हिलाकर रख देगी ये अजीबो-गरीब रहस्यों से भरी Fantasy-Drama Series

कुछ फिल्में अपने अजीबो गरीब रहस्यों की वजह से बड़ी रोचक होती हैं. ऐसी ही एक फिल्म, जिसमें खजाने की खोज का सफर आपको अपनी सीट से उठने नहीं देगा. वहीं Leonardo da Vinci का तगड़ा दिमाग आपको रोमांच से भर देगा. पढ़िए पूरी खबर...

15:04 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: एक साथ दिखे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को लेकर अक्सर खबरें रहती हैं कि दोनों के बीच मनमुटाव है. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी इस बात को कबूल नहीं किया. ऐसे में अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों स्टार्स को साथ में देखा गया है. दोनों को अर्जुन तेंदुलकर के वेडिंग फंक्शन में स्पॉट किया गया और वो कपल गोल्स देते हुए नजर आए.

14:52 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: शादी-रिसेप्शन के बाद क्यों गायब होना चाहते हैं विजय-रश्मिका?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी, 2026 के ग्रैंड वेडिंग की. ऐसे में शादी के बाद कपल ने बीते दिन हैदराबाद में रिसेप्शन दिया. इसी बीच एक्टर ने हिंट दिया कि वह अंडरग्राउंड होना चाहते हैं. पढ़िए पूरी खबर.

14:30 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन की अनसीन फोटोज आई सामने

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के वेडिंग रिसेप्शन की फोटोज सामने आई है. उनकी अनसीन तस्वीरें लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इसमें कृति सेनन और करण जौहर जैसे सेलेब्स भी पहुंचे हैं.

13:51 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: इस नीली अंगूठी ने रातों-रात बदली Amitabh Bachchan की जिंदगी

सदी के महानायक कहे जाने वाले Amitabh Bachchan सुपरस्टार होने का बावजूद एक समय बड़े खराब वक्त से गुजर रहे थे. अधिक कर्जे और काम ना मिलने के कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इस दौरान इस नीले रत्न ने उनकी काफी सहायता की. पढ़िए पूरी खबर...

13:11 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: ‘नागबंधम’ का फर्स्ट सिंगल ‘नमो रे’ का फर्स्ट लुक आउट, इस दिन होगा रिलीज

'नागबंधम' अपने पहले सिंगल 'नमो रे' के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है, जो 15 मार्च को सुबह 11:11 बजे रिलीज होगा. यह खास गाना भगवान नारायण को एक श्रद्धांजलि है और फिल्म के गहरे आध्यात्मिक विषयों को दर्शाता है.

12:36 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: दुबई में फंसी सोनल चौहान लौटीं घर

इजराइल-ईरान के हमलों के बीच सोनल चौहान दुबई में फंसी थीं. ऐसे में अब वह घर लौट आई हैं. उन्होंने भारत वापसी आने पर वहां के लोगों के लिए प्रार्थना की कि ये युद्ध जल्द ही खत्म हो जाए.

12:31 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: वृद्ध आश्रम में फरहाना भट्ट ने खेली होली

फरहाना भट्ट को उनकी बेबाकी के लिए जाना जाता है. ऐसे में उनकी होली के मौके पर कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें उन्हें वृद्ध आश्रम में होली खेलते हुए देखा गया.

12:27 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: बम धमाकों के बीच दुबई में फंसी लारा दत्ता

बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ दुबई में हैं और वहां पर हर दिन बम के धमाकों का आवाज सुनाई देती है. उन्हेंने डरावने मंजर के बारे में भी बताया. पढ़िए पूरी खबर.

11:59 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: अक्षय कुमार ने शिखर धवन के साथ खेला क्रिकेट, 'भूत बंगला' के सेट से वीडियो वायरल

'भूत बंगला' के सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शिखर धवन के साथ अक्षय कुमार क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं. फैंस भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं.

11:53 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Amreesh Puri की 6 Blockbuster Films, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर लगा दी थी आग

अमरीश पुरी बॉलीवुड के मशहूर विलेन एक्टर रह चुके हैं. उनका किरदार इतना डरावना होता था कि उनके कई किरदार लोग आज भी भूल पाते हैं. उन्होंने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. एक फिल्म तो आज भी All Time Blockbuster Film कहलाती है. पढ़िए पूरी खबर...

11:29 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 22 मिनट की एक्शन ड्रामा फिल्म, OTT पर आते ही छाई

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर नई फिल्म रिलीज की गई है, जो सस्पेंस और एक्शन से भरपूर है. इसमें 60 साल के अभिनेता जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आए. फिल्म ओटीटी पर आते ही छा गई. पढ़िए पूरी खबर.

11:09 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: विशाल मिश्रा ने 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट पोस्टपोन होने का किया सपोर्ट

यश की 'टॉक्सिक' फिल्म की रिलीज डेट टल गई है. अब ये फिल्म 4 जून को रिलीज होने जा रही है. वहीं अब इस फैसला का विशाल मिश्रा ने सपोर्ट किया है. विशाल मिश्रा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

10:53 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: सीता-राम जैसी पवित्र होती हैं इस मूलांक की जोड़ी

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक की जोड़ी बिल्कुल राम सीता जैसी पवित्र मानी जाती है. इनका एक दूसरे के साथ मिलन किसी दैवीय मिलन से कम नहीं होता. विवाह के बाद इनका जीवन खुशियों से भर जाता है. पढ़िए पूरी खबर...

10:24 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: वेडिंग रिसेप्शन में बला की खूबसूरत लगीं रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को ग्रैंड वेंडिंग की, जिसके बाद से कपल लगातार सुर्खियों में बना हुआ. वह अपने चाहने वालों से मिल रहे हैं और इसी बीच अब बीती शाम उन्होंने ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया. पढ़िए पूरी खबर.

10:12 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: इस दिन थिएटर्स में रिलीज होगी Boong मूवी

बाफ्टा अवॉर्ड जीतने के बाद 'बूंग' मूवी थिएटर में रिलीज होने जा रही है. ये फिल्म 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म की काफी तारीफ हो रही है.

09:24 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: आर्थिक तंगी से जूझ रही एक्ट्रेस के लिए मसीहा बने अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन ने साउथ की एक्ट्रेस पावला श्यामला के लिए दरियादिली दिखाई है. एक्ट्रेस पिछले कुछ दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं. वहीं अब अल्लू अर्जुन ने एक्ट्रेस को हर महीने 10 हजार रुपये देने का ऐलान किया है. पढ़िए पूरी खबर

09:01 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: सौरभ शुक्ला का बर्थडे आज

सौरभ शुक्ला आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं. 'सत्या' मूवी से एक्टर ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी. आज एक्टर फनी और सीरियस रोल्स निभाकर ऑडियंस को एंटरटेन कर रहे हैं.

08:21 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 'टॉक्सिक' इन फिल्मों से करेगी टक्कर

'टॉक्सिक' की रिलीज डेट टल गई है. ये फिल्म अब वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की फिल्मों से टकराने जा रही है. अब इन फिल्मों के बीच टकराव देखना दिलचस्प होगा. फैंस के बीच भी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.

08:02 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 'ओ रोमियो' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' 20वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 67.60 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 67.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म का आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच गया है. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 104.6 करोड़ की कमाई कर ली है.

07:39 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड सेलेब्स ने यूं मनाई होली

बॉलीवुड के सितारों ने भी जबरदस्त अंदाज में होली सेलिब्रेट की. कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ होली का जश्न मनाया. वहीं शबाना आजमी ने अपने घर में होली का जश्न रखा और उनकी पार्टी में कई सितारों ने शिरकत की. कृति सेनन ने भी अपने बहन नूपुर के साथ होली मनाई. पढ़िए पूरी खबर

07:16 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 'द केरल स्टोरी 2' ने कितनी की कमाई?

'द केरल स्टोरी: गोज बियॉन्ड' को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 20.15 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में ये आंकड़ा 23.9 करोड़ पहुंच गया है. फिल्म में अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा और उल्का गुप्ता लीड रोल में नजर आई हैं.

06:48 (IST) 05 Mar 2026

Entertainment News LIVE: आलिया भट्ट ने ‘लव एंड वॉर’ पर दिया अपडेट

आलिया भट्ट ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर अपडेट शेयर किया है. फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में आलिया के साथ विक्की कौशल और रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आएंगे. वोग इटालिया से बातचीत करते हुए आलिया ने फिल्म पर अपडेट देते हुए कहा कि फिल्म की शूटिंग पूरी होने वाली है.

23:59 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: होली पर आई 3 बुरी खबर, फिल्मी सितारों पर टूटा पहाड़

होली के त्योहार पर फिल्मी दुनिया से एक नहीं बल्कि तीन बेहद दुखद खबर सामने आई है. तीन फिल्मी सितारों के घर मातम पसर गया है. होली के मौके पर इस तरह की खबर ने फैंस को भी परेशान कर दिया है. पढ़ें पूरी खबर...

23:45 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: विजय-रश्मिका ने रिस्पेशन में मीडिया के साथ भी दिए पोज

विजय-रश्मिका ने अपनी शादी के रिस्पेशन में मीडिया के साथ भी पोज दिए हैं. इसका एक वीडियो भी सामने आया है.

22:43 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: विजय-रश्मिका के रिस्पेशन में पहुंची रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती ने भी विजय-रश्मिका के रिस्पेशन में चार चांद लगाए हैं. इस दौरान का उनका भी वीडियो सामने आया है.

22:17 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: विजय-रश्मिका के रिस्पेशन में पहुंची श्रीलीला

विजय-रश्मिका के रिस्पेशन में श्रीलीला ने भी खूब लाइमलाइट लूटी. इस दौरान श्रीलीला बेहद खूबसूरत लग रही थी.

22:14 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: विजय-रश्मिका के रिस्पेशन में पहुंचे मुकेश छाबरा

विजय-रश्मिका के रिस्पेशन में मुकेश छाबरा भी पहुंचे हैं. उनका एक वीडियो भी सामने आया है.

22:11 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: विजय-रश्मिका के रिस्पेशन में ब्लैक साड़ी में पहुंची मृणाल ठाकुर

मृणाल ठाकुर ने भी विजय-रश्मिका के रिस्पेशन में चार चांद लगाए. इस दौरान मृणाल ब्लैक कलर की साड़ी में पहुंची थी, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही थीं.

22:09 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: विजय-रश्मिका के रिस्पेशन में पहुंचे डायरेक्टर सुकुमार

विजय-रश्मिका के रिस्पेशन में मशहूर डायरेक्टर सुकुमार भी अपनी वाइफ के साथ पहुंचे हैं.

22:03 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: विजय-रश्मिका के रिस्पेशन में वाइफ के साथ पहुंचे राणा दग्गुबत्ती

विजय-रश्मिका के रिस्पेशन में राणा दग्गुबत्ती भी अपनी वाइफ के साथ पहुंचे हैं. इस दौरान कपल बेहद खूबसूरत लग रहा था.

21:59 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: विजय-रश्मिका के रिस्पेशन से रवाना हुए चिरंजीवी

विजय-रश्मिका के रिस्पेशन में शामिल होने के बाद अब चिरंजीवी वापस जा रहे हैं. इस दौरान का उनका एक वीडियो सामने आया है.

21:58 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: विजय-रश्मिका के रिस्पेशन में पहुंची नीना गुप्ता

विजय-रश्मिका के रिस्पेशन में नीना गुप्ता भी पहुंची हैं. इस दौरान नीना ने व्हाइट कलर की साड़ी कैरी की है, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही हैं.

21:53 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: विजय-रश्मिका के रिस्पेशन में पहुंची परम सुंदरी

विजय-रश्मिका के रिस्पेशन में परम सुंदरी यानी बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन भी पहुंची हैं. इस दौरान कृति ब्लैक कलर के लहंगे में बेहद सुंदर लग रही थीं.

21:51 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: विजय-रश्मिका के रिस्पेशन में बॉलीवुड सेलेब्स की एंट्री

विजय-रश्मिका के रिस्पेशन में बॉलीवुड सितारों ने भी चार चांद लगा दिए हैं. करण जौहर से लेकर अप्रूर्वा मेहता तक ने इस पार्टी में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है.

21:38 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: विजय-रश्मिका के रिस्पेशन में पहुंचे अल्लू अर्जुन

विजय-रश्मिका के रिस्पेशन पुष्पा यानी अल्लू अर्जुन भी पहुंचे हैं. इस दौरान अल्लू अर्जुन बेहद हैंडसम लग रहे थे और उन्होंने पूरी लाइमलाइट चुरा ली.

21:37 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: मिडिल ईस्ट में तनाव का माहौल, दुबई में फंसी मलाइका की मां, सुनाया आंखों देखा हाल

मिडिल ईस्ट में अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है. मनोरंजन जगत की कई हस्तियां दुबई में फंस गई हैं. मलाइका अरोड़ा की मां भी इस वक्त दुबई में है. इस बीच उन्होंने आंखों देखा हाल सुनाया है. देखें वीडियो

21:16 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: आशिका रंगनाथ ने लूटी लाइमलाइट

विजय और रश्मिका के रिस्पेशन में आशिका रंगनाथ ने भी अपनी मौजदूगी दर्ज कराई. हालांकि, इस दौरान को लाइमलाइट लूटने में भी कामयाब रहीं.

21:15 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: राम चरण भी वाइफ उपासना के साथ पहुंचे

विजय और रश्मिका के रिस्पेशन में में राम चरण भी अपनी वाइफ उपासना के साथ पहुंचे हैं.

21:12 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: ऑल ब्लैक लुक में पहुंचे नानी

विजय और रश्मिका के रिस्पेशन में नानी ने ऑल ब्लैक लुक में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है.

https://www.instagram.com/manav.manglani/

21:07 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: स्टाइलिश लुक में पहुंचे वेंकटेश

विजय और रश्मिका के रिस्पेशन में वेंकटेश भी अपने स्टाइलिश लुक में पहुंचे हैं. इस दौरान वो बेहद हैंडसम लग रहे थे.

21:06 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: सिंपल लुक में पहुंचे रवि तेजा

रवि तेजा ने भी विजय और रश्मिका के रिस्पेशन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. हालांकि, इस दौरान वो सिंपल लुक में नजर आए.

21:04 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: विजय-रश्मिका के रिस्पेशन में पहुंचे चिरंजीवी

विजय और रश्मिका के रिस्पेशन में चिरंजीवी भी पहुंचे हैं. इस दौरान सुपरस्टार बेहद हैंडसम लग रहे थे और उनका ये वीडियो सामने आया है.

21:02 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: नम्रता शिरोडकर भी रिसेप्शन में पहुंचीं, देखें वीडियो

विजय और रश्मिका के रिस्पेशन में नम्रता शिरोडकर भी अपनी बेटी के साथ पहुंचीं, लेकिन इस दौरान उनके साथ महेश बाबू नजर नहीं आए.

https://www.instagram.com/reels/DVd2EExk8nY/

20:59 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: नागा चैत्यन ने भी मौजूदगी कराई दर्ज

विजय और रश्मिका के रिस्पेशन में नागा चैत्यन भी कूल लुक में पहुंचे थे. इस दौरान नागा भी काफी हैंडसम लग रहे थे.

https://www.instagram.com/reels/DVd4Qvzj5fe/

20:58 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: नागार्जुन ने भी वाइफ के साथ ली एंट्री

विजय और रश्मिका के रिस्पेशन में नागार्जुन भी अपनी वाइफ के साथ पहुंचे हैं. इस दौरान नागार्जुन बेहद खुश नजर आ रहे थे और उन्होंने ब्लैक कलर का ब्लेजर और प्रिंट वाली शर्ट पहनी थी. वहीं, उनकी वाइफ ने साड़ी कैरी की थी.

https://www.instagram.com/reels/DVd03FdEy1X/

20:56 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: रश्मिका और विजय ने परिवार के साथ क्लिक कराई फोटोज

विजय और रश्मिका ने अपने वेडिंग रिस्पेशन में परिवारवालों के साथ खूब फोटोज क्लिक करवाई हैं. इस वीडियो में दोनों अपनी फैमिली के साथ नजर आ रहे हैं.

20:52 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: रश्मिका ने फैमिली के साथ दिए पोज

अपने वेडिंग रिस्पेशन में रश्मिका किसी रानी से कम नहीं लग रही थीं. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने परिवार से साथ जमकर पोज दिए, जिसका वीडियो भी इंटरनेट पर सामने आया है.

https://www.instagram.com/reels/DVdw1_0E5rs/

20:50 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: साउथ इंडियन लुक में रिस्पेशन में पहुंचे विजय-रश्मिका

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने रिस्पेशन के लिए साउथ इंडियन लुक चुना है. इस दौरा रश्मिका ने जहां लाल रंग की साड़ी पहनी, तो वहीं विजय व्हाइट कलर के साउथ इंडियन आउटफिट में नजर आए.

https://www.instagram.com/reels/DVdys7wjB5G/

20:29 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda की रिस्पेशन से आई लेटेस्ट फोटोज

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिस्पेशन से कपल की लेटेस्ट फोटोज सामने आई हैं. इन तस्वीरों में कपल बेहद खूबसूरत लग रहा है और ये फोटोज इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई हैं. देखें फोटोज

19:42 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: कुछ ही देर में शुरू होगा विजय-रश्मिका का रिसेप्शन

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का रिस्पेशन थोड़ी देर में शुरू होने वाला है. इस पार्टी के शुरू होने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. विजय और रश्मिका के रिस्पेशन में कई बड़े और वीआई शामिल होने वाले हैं. हर किसी को पार्टी की फोटोज का भी बेसब्री से इंतजार है.

19:39 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda की सगाई की रिंग की कीमत क्या?

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. 26 फरवरी को कपल की शादी हुई थी, जिसके बाद 'विरोश' की कई फोटोज और वीडियो वायरल हुई हैं. देखें फोटोज

19:03 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Surbhi Jyoti ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, इस अंदाज में मनाई होली

सुरभि ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम पर होली सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई हैं. एक्ट्रेस की फोटोज पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया है. देखें फोटोज

17:56 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: ‘मैं बिस्तर में पड़ी रही, करवा चौथ वाले…’, वड़ा पाव गर्ल ने क्या बोला सच?

बिग बॉस ओटीटी 3 फेम चंद्रिका दीक्षित यानी वड़ा पाव गर्ल का एक नया वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में चंद्रिका ने क्या कहा है? आइए जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...

17:35 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: रश्मिका-विजय ने तेलुगु प्रेस का अदा किया शुक्रिया

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब उन्होंने तेलुगु प्रेस का शुक्रिया अदा किया. साथ ही विजय ने तेलुगु प्रेस को अपना मीडिया भी कहा,

17:23 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: हॉलीवुड में बनती 'धुरंधर' तो Cillian Murphy होते रहमान डकैत

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और 1400 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया. ऐसे में अब AI ने फिल्म का हॉलीवुड वर्जन क्रिएट किया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा गया है कि अगर ये फिल्म हॉलीवुड में बनती तो इसमें Cillian Murphy रहमान डकैत होते और सिडनी स्वीनी यलीना तो रोबर्ट पेंटिसन हमजा बनते. देखिए फोटोज.

16:40 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Thalapathy Vijay ने पत्नी संगीता को ऑफर की 250 करोड़ की एलिमनी

तमिल सुपरस्टार थलपति विजय ने अपनी वाइफ संगाती को मोटी एलिमनी को ऑफर दिया है. विजय की वाइफ ने कोर्ट में तलाक की याचिका दाखिल की है, जिसके बाद अब एक्टर आपसी समझौता करना चाहते हैं. पढ़ें पूरी खबर...

16:38 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: ‘स्वयंभू' के पहले गाने गीन पोस्टर हुआ जारी

‘स्वयंभू’ के टीज़र से जबरदस्त चर्चा बटोरने के बाद मेकर्स ने अब फैंस को एक और शानदार अपडेट दिया है. होली के शुभ मौके पर टीम ने फिल्म के पहले सिंगल का पोस्टर जारी किया, जिसमें निखिल सिद्धार्थ एक दमदार नए अवतार में नजर आ रहे हैं.

16:02 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 81 साल की उम्र में 'देवदास' फेम एक्टर विजय कृष्णा का निधन

होली के मौके पर सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. 'देवदास' में शाहरुख खान के पिता का रोल प्ले करने वाले एक्टर विजय कृष्णा का निधन हो गया है. वह 81 साल के थे. पढ़िए पूरी खबर.

15:47 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: ‘वड़ा पाव गर्ल’ के पति युगम गेरा का कबूलनामा

'वड़ा पाव गर्ल' यानी कि चंद्रिका दीक्षित पति युगम गेरा के साथ विवादों को लेकर चर्चा में थीं. ऐसे में अब एक पॉडकास्ट में उनके पति युगम ने पत्नी के साथ विवाद पर अफसोस जताया और अपनी गलती को कबूल कर चंद्रिका से माफी मांगी. पढ़िए पूरी खबर.

15:41 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: ‘पहले पेट पर रखा हाथ, फिर हुई वोमिट’, क्या मां बनने वाली हैं Avika Gor?

'बालिका वधू' और 'ससुराल सिमर का' जैसे शोज से फेमस हुईं एक्ट्रेस अविका गौर और उनके पति मिलिंद चंदवानी का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अविका को वोमिट हुई है. पढ़ें पूरी खबर...

14:49 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 5 बॉलीवुड फिल्में, जिसमें होली बनी कहानी का टर्निंग प्वॉइंट

सिनेमा जगत में होली के मौके पर केवल गाने ही नहीं बने हैं बल्कि फिल्मों होली को कहानी का टर्निंग प्वॉइंट भी दिखाया गया है, जिसके बाद पूरी की पूरी स्टोरी ही बदल जाती है. 80-90s की कई फिल्में शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर.

14:21 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: वामिका गब्बी और एकता कपूर का होली पर दिखा 'भूत बंगला' वाला स्वैग

14 साल के लंबे इंतजार के बाद, बॉलीवुड की एक OG एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी आखिरकार फिर से साथ आ रही है. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन 'भूत बंगला' के लिए एक बार फिर साथ मिल रहे हैं, और इस खबर ने फैन्स के बीच पहले ही खलबली मचा दी है. अतीत में इनके साथ काम करने से हिंदी सिनेमा को कुछ सबसे यादगार कॉमेडी फिल्में मिली हैं, जिन्हें आज भी कल्ट का दर्जा हासिल है.

14:06 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: चेस खेलते हुए दिखे आमिर खान

आमिर खान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो चेस खेलते हुए नजर आए हैं. वह गाड़ी से उतरते हैं तो उनके हाथ में लैपटॉप देखने के लिए मिलता है. लैपटॉप में चेस गेम ओपन होती है.

13:47 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: सिर्फ 'घर के खाने' से इतने फिट रहते हैं 60 साल के Salman Khan

Salman Khan के ट्रेनर राकेश ने एक्टर की फिटनेस का बारे में पोलपट्टी खोली है. इतना पैसा होने पर भी सलमान सादा जीवन जीने में विश्वास रखते हैं. वे सिर्फ मां सलमा खान के हाथ से बने खाना ही खाते हैं. इसीलिए 60 की उम्र में भी सलमान इतने फिट लगते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

13:33 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: होली पर दोगुना मजा कर देंगे खेसारी-पवन सिंह के 5 भोजपुरी सॉन्ग्स

आज होली का जश्न देशभर में मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर अगर भोजपुरी गाने ना बजे तो मजा तो अधूरा सा ही लगेगा. ऐसे में खेसारी लाल-पवन सिंह समेत अक्षरा सिंह के होली गीत के बारे में बता रहे हैं, जो होली सेलिब्रेशन का मजा दोगुना कर देंगे. देखिए लिस्ट में कौन-कौन से गाने शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर.

13:14 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: औरत की दुर्दशा पर बनी इस फिल्म में पुरुष को मिला 'बेस्ट एक्ट्रेस' का अवार्ड

कुछ फिल्में सामाजिक प्रथाओं पर इतना सटीक चोट करती है, जिससे आपके आंखों के सामने समाज का असली चेहरा सामने आ जाता है. ऐसी ही 1996 में एक फिल्म बनी, जिसमें औरतों की दुर्दशा के बारे में दिखाया गया. मजे की बात यह थी कि इसमें बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब एक पुरुष एक्टर ने जीता था. पढ़िए पूरी खबर...

13:11 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: BAFTA जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म ‘बूंग’ फिर से होगी रिलीज

एक्सेल एंटरटेनमेंट, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और सूटेबल पिक्चर्स की सराही गई फिल्म ‘बूंग’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. यह वही फिल्म है जिसने पहली बार किसी भारतीय फिल्म के तौर पर बाफ्टा ऑनर जीता था. ट्रेलर में एक इमोशनल और दिल छू लेने वाली कहानी की झलक मिलती है, जो भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर अलग पहचान दिला रही है. फिल्म 6 मार्च को फिर से सिनेमाघरों में लौट रही है, ताकि दर्शक इसे बड़े पर्दे पर दोबारा देख सकें. फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है.

12:54 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: विजय-रश्मिका ने 200 फैंस के साथ ‘बंथी भोज़नालु’ का आयोजन कर लिया आशीर्वाद

साल की सबसे बड़ी शादी कहे जा रहे इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपने 200 समर्पित फैंस के साथ एक विशेष पारंपरिक लंच का आयोजन किया.

12:52 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: लक्ष्मण बनने की तैयारी में रवि दुबे, वर्कआउट पोस्ट से मची हलचल

एक्टर रवि दुबे ने अपनी इंटेंस फिटनेस रूटीन की झलक शेयर कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी एक दमदार शर्टलेस तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह फोकस्ड बॉक्सिंग स्टांस में नजर आ रहे हैं.

12:52 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: कितने करोड़ की मालकिन हैं Janhvi Kapoor?

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर कई दिलों पर राज करती हैं. अपनी मां श्रीदेवी की तरह वे भी बॉलीवुड में काफी हिट हुई हैं. लेकिन क्या आप इनकी नेटवर्थ जानती हैं? यह अपनी मां की तरह करोडों की मालकिन हैं. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

12:03 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Rasha Thadani ने शेयर की होली की तस्वीरें

Rasha Thadani ने इंस्टाग्राम पर होली की तस्वीरें साझा की हैं. जहां पूरा देश होली का त्योहार मना रहा है, तभी राशा ने भी अपनी खूबसूरत फोटोज को शेयर किया है.

11:44 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: OTT पर कब और कहां देखें शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो'?

शाहिद कपूर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'ओ रोमियो' थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है. ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज होगी. पढ़िए पूरी खबर.

11:32 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: फरहान अख्तर ने अनोखे अंदाज में खेली होली

फरहान अख्तर ने अनोखे अंदाज में होली खेली है. अनोखे अंदाज में फरहान अख्तर नीले रंग में दिख रहे हैं, वहीं पीछे लाल रंग में बाकी लोग दिखाई दे रहे हैं.

11:00 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 34 मिनट की फिल्म, जिसे बनाने में खर्च हुए 100 करोड़, जीते 49 अवॉर्ड्स

संजय लीला भंसाली की एक बॉलीवुड फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे दीपिका पादुकोण और रानी मुखर्जी ने रिजेक्ट कर दिया था. लेकिन आलिया भट्ट साइन करके छा गईं. इतना ही नहीं, इसे बनाने में करीब 100 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और इस फिल्म ने 49 अवॉर्ड्स जीते. पढ़िए पूरी खबर.

11:00 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' से डरे 'टॉक्सिक' के मेकर्स? रिलीज डेट हुई पोस्टपोन

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट तो पोस्टपोन कर दिया गया है. ऐसे में अब 'धुरंधर 2' से टक्कर नहीं हो पाएगी. पढ़िए पूरी खबर.

10:44 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: ईशा दत्त ने पति के साथ शेयर की होली की तस्वीरें

होली का त्योहार हर जगह मनाया जा रहा है. इसी बीच ईशा दत्त ने भी होली से जुड़ी तस्वीरें शेयर की. इसमें उनके पति के साथ वे होली मना रहीं हैं.

10:20 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: YRF ने इंस्टाग्राम पर अपनी ही 45 साल पुरानी फिल्म का गाना किया पोस्ट

YRF की फिल्म सिलसिला फिल्म का गाना "रंग बरसे भीगे चुनर वाली" की क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर डाली है. इस समय देशभर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है, जहां पर ये पुराना गाना दोबारा से ट्रेंड हो रहा है.

09:48 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: कभी 'सिक्योरिटी गार्ड' की नौकरी किया करता था Baahubali का ये खूंखार विलेन

साउथ सिनेमा से निकले इस खूंखार विलेन ने बॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया. यही एक्टर अपने स्ट्रगल के दिनों में सिक्योरिटी गार्ड और वेटर का काम करते थे. लेकिन मेहनत और लगन ने एक्टर को राजा बना दिया. उनके जन्मदिन के खास मौके पर उनकी उपलब्धियों पर नजर डालते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

09:37 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Bigg Boss फेम मनारा चोपड़ा ने इस तरह मनाई होली

होली का त्योहार पूरे देश में मनाया जा रहा है. इसी बीच मनारा चोपड़ा ने अपनी होली की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की. मनारा होली के जश्म में डूबी हुईं हैं.

08:57 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: रवीना टंडन ने देशवासियों को दी होली की बधाई

रवीना टंडन ने होली मनाते हुए अपने फैंस के लिए वीडियो बनाया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस ने अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं.

08:56 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: होली के जश्न में चूर अंकिता लोखंडे का डांस हो रहा वायरल

कल सभी लोगों ने जमकर होली मनाई. हर साल की तरह इस साल भी अंकिता लोखंडे ने होली पार्टी होस्ट की. इसमें अंकिता जमकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. पिंक आउटफिट में अंकिता काफी हॉट लग रही हैं.

08:00 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: इन तारीखों में जन्मे लोग होते हैं मास्टरमाइंड, करियर में मिलती है ऊंची सफलता

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ लोगों का दिमाग बाकियों से काफी अलग और तेज होता है. यह लोग अपने दिमाग के बल से बड़ी से बड़ी मुश्किलें हल कर सकते हैं. यह लोग स्वभाव से बड़े चालाक और मास्टरमाइंड टाइप वाले व्यक्ति होते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

07:31 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Vijay-Rashmika ने कुछ इस तरह जीता अपने फैंस का दिल

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार्स रश्मिका और विजय की शादी हो चुकी है. शादी के बाद कपल अपने फैंस से मिले, जहां पर कभी कपल लोगों के गले लगे, तो कभी उन्होंने अपने हाथों से खाना खिलाया. ऐसा सुंदर इंटेरेक्शन देखकर फैंस बहुत खुश हैं. पढ़िए पूरी खबर...

07:08 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: इन 6 बॉलीवुड सितारों पर चढ़ा होली का रंग, देखें तस्वीरें

देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. बॉलीवुड से भी रंग-बिरंगी तस्वीरें सामने आ रही हैं. कहीं कटरीना तो कहीं नेहा धूपिया होली के रंगों में रंगीं मजे कर रही हैं. आइए देखते हैं बी-टाउन की होली के रंग. पढ़िए पूरी खबर...

06:34 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: मंगलवार को The Kerala Story 2 की कमाई में आया बंपर उछाल

कड़े विरोधों के बाद भी The Kerala Story 2 सिनेमाघरों में अपना परचम लहरा रही है. मंगलवार को कमाई में उछाल देखा गया है. फिल्म को दर्शकों से सपोर्ट मिल रहा है. फिल्म की शानदार कमाई विरोधियों के मुंह पर कड़ा जवाब है. पढ़िए पूरी खबर...

06:34 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: होली के रंग में दिखे बॉलीवुड सितारे

देशभर में होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. कई बॉलीवुड सिलेब्रिटीज रंगों से भरी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं. मां बनने के बाद पहली बार कैटरीना कैफ की तस्वीर सामने आई. वहीं नुपुर और स्टेबिन ने भी शादी के बाद अपनी पहली होली साथ में मनाई. कही सोहा अली खान बेटी के साथ होली मनाते हुई दिखी. तो कहीं रणबीर कपूर अपने दोस्तों और परिवार के साथ होली सेलिब्रेट करते हुए नजर आए.

06:33 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: The Kerala Story 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कड़े विरोधों के बाद भी The Kerala Story 2 सिनेमाघरों में अपना परचम लहरा रही है. मंगलवार को कमाई में उछाल देखा गया है. बॉक्स ऑफिर के सफर में The Kerala Story 2 की गाड़ी सोमवार को हल्की फुल्की डगमगाई थी. फिल्म ने मात्र 2.5 से लेकर 2.65 करोड़ रुपए कमाए, जिससे लोगों को लगा कि अब ये फिल्म जल्द ही फुस हो जाएगी. लेकिन The Kerala Story 2 फिल्म ने मंगलवार यानी बीते कल ताबड़तोड़ कमाई की. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 4 करोड़ कमाए. यह कमाई का आंकड़ा सोमवार की अपेक्षा 60-70% ज्यादा था. पांच दिनों में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 16-17 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है. ग्रॉस कलेक्शन 19 करोड़ से ज्यादा बताया जा रहा है.

06:32 (IST) 04 Mar 2026

Entertainment News LIVE: BTS का 4 साल बाद हुआ कमबैक, जल्द रिलीज होगा नया एल्बम

कोरियन म्यूजिक बैंड BTS पूरे 4 साल बाद दोबारा से कमबैक करने जा रहा है. बैंड की दी गई जानकारी के मुताबिक, उनका SWIM नाम का नया एल्बम 20 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाला है. इस Album में कुल 14 गानें होंगे, जिनका लुत्फ BTS Fans उठा पाएंगे. बता दें कि कोरियन म्यूजिक बैंड BTS के फैंस सिर्फ कोरियाई या अन्य एशियाई देशों में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भरे पड़े हैं. कई लोगों को नहीं पता होगा, लेकिन फिल्म Raees के Zaalima जैसे गाने की धुन भी BTS के गानों से ली गई है. होली के त्योहार के बीच BTS Fans के लिए खबर किसी खूबसूरत तोहफे से कम नहीं है.

Entertainment News: फरहाना भट्ट को उनकी बेबाकी के लिए जाना जाता है. ऐसे में उनकी होली के मौके पर कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें उन्हें वृद्ध आश्रम में होली खेलते हुए देखा गया. फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है. इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. ऐसे में अब किरण खेर ने फिल्म का पोस्टर शेयर करने के साथ ही खुशी जाहिर की है.

‘द केरल स्टोरी: गोज बियॉन्ड’ का कलेक्शन

‘द केरल स्टोरी: गोज बियॉन्ड’ को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 20.15 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में ये आंकड़ा 23.9 करोड़ पहुंच गया है. फिल्म में अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा और उल्का गुप्ता लीड रोल में नजर आई हैं.

यह भी पढ़ें: The Kerala Story 2 ने 6 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कितने छापे नोट? O Romeo का भी जान लें हाल

विज्ञापन

‘ओ रोमियो’ का कलेक्शन

वहीं शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ 20वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 67.60 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 67.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म का आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच गया है. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 104.6 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola