कभी गले लगाया, तो कभी अपने हाथों से खिलाया खाना, Vijay-Rashmika ने कुछ इस तरह जीता अपने फैंस का दिल

ViRosh Fan Meet Hyderabad: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार्स रश्मिका और विजय की शादी हो चुकी है. शादी के बाद कपल अपने फैंस से मिले, जहां पर कभी कपल लोगों के गले लगे, तो कभी उन्होंने अपने हाथों से खाना खिलाया. ऐसा सुंदर इंटेरेक्शन देखकर फैंस बहुत खुश हैं.

rashmika vijay fan meetup

rashmika vijay fan meetup

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Fan Meetup: इस समय साउथ इंडस्ट्री का न्यू कपल रश्मिका-विजय काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं. उन्होंने अभी शादी की है, जिससे उनके फैंस बेहद खुश हैं. लोग उन्हें ViRosh कहकर प्यार से बुलाते हैं. शादी के बाद भी कपल लगातार कभी मंदिर, तो कभी इवेंट्स पर जाकर लोगों से सीधा संपर्क कर रहे हैं. हाल ही में विजय-रश्मिका अपने एक इवेंट पर पहुंचे, जहां पर वे अपने फैंस से गले मिले, तो उन्हें अपने हाथों से खाना परोसकर भी खिलाया. इन छोटी-छोटी बातों ने फैंस को बहुत भावुक कर दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद फैंस के साथ खास मुलाकात

शादी के बाद हैदराबाद में उन्होंने फैंस के लिए स्पेशल लंच रखा. इस इवेंट में लगभग 70-80 फैंस आए थे. विजय और रश्मिका ने खुद फैंस को खाना परोसा. वे हर फैन से हाथ मिलाए, बातें कीं और ऑटोग्राफ दिए. रश्मिका ने कुछ खुशकिस्मत फैंस को गले लगाया. एक वीडियो में दोनों एक-दूसरे को खाना खिलाते दिखे, जो बहुत क्यूट था. फैंस ने कहा कि यह प्यार भरा पल दिल छू गया.

खाना खिलाने का प्यारा अंदाज

अपने फैंस के खाना खिलाने के बाद रश्मिका और विजय ने एक दूसरे को भी खाना खिलाया. रश्मिका ने विजय को पहले डेजर्ट खिलाया, फिर खुद खाया. फैंस ने इसे ‘वाइफ थिंग्स’ कहा. शादी से पहले भी रोम में वेकेशन के दौरान रश्मिका ने विजय को डेजर्ट खिलाया था. ये छोटे-छोटे मोमेंट्स फैंस को बहुत पसंद आए. दोनों ने फैंस के साथ बैठकर खाना खाया और खुशियां बांटीं.

विज्ञापन

गले लगाने और प्यार दिखाने के पल

फिल्म प्रमोशन में ‘Dear Comrade’ के दौरान एक गर्मजोशी भरा गले लगना वायरल हुआ था. शादी के बाद भी रश्मिका ने इमोशनल होकर विजय को गले लगाया. गांव में सत्यानारायण व्रत के समय रश्मिका ने फैंस को हाथ जोड़कर नमस्ते किया और मुस्कुराकर स्वागत किया. फैंस ने कहा कि उनका यह व्यवहार बहुत humble है.

विज्ञापन

शादी के बाद मिठाईयों का वितरण

इतना ही नहीं, रश्मिका-विजय ने अपनी शादी के बाद देशभर में मिठाईयां बांटी है. मंदिरों में मिठाईयां बांटी गई. लाखों फैंस को सरप्राइज दिया. अन्नदान किया गया. फैंस ने कहा कि वे हमें हमेशा याद रखते हैं. कपल की तरफ से फैंस को ऐसा प्यार और सम्मान मिलकर हर कोई गद गद हो गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ