Thalapathy Vijay ने पत्नी संगीता को ऑफर की 250 करोड़ की एलिमनी, आखिर क्या है वजह?

Thalapathy Vijay: तमिल सुपरस्टार थलपति विजय ने अपनी वाइफ संगाती को मोटी एलिमनी को ऑफर दिया है. विजय की वाइफ ने कोर्ट में तलाक की याचिका दाखिल की है, जिसके बाद अब एक्टर आपसी समझौता करना चाहते हैं.

Thalapathy Vijay, Sangeetha

Thalapathy Vijay, Sangeetha. image credit- social media

Thalapathy Vijay: तमिल सुपरस्टार थलपति विजय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. विजय की वाइफ संगाती ने शादी के 27 साल बाद तलाक की याचिका दायर की है. इस बीच अब थलापति विजय ने बड़ा फैसला लिया है. जानकारी की मानें तो अभिनेता ने अपनी वाइफ को मामला सुलझाने के लिए मोटी एलिमनी ऑफर की है. आइए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है?

विज्ञापन

विजय की वाइफ ने दाखिल की याचिका

दरअसल, थलपति विजय और संगीता सोर्नालिंगम के बीच तलाक का मामला जोर पकड़ रहा है. विजय की वाइफ संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दाखिल की है. इतना ही नहीं बल्कि इस याचिका में उन्होंने, विजय पर एक्ट्रा मैरिटल अफेयर और वैवाहिक जीवन में गंभीर समस्याओं का भी आरोप लगाया है.

विज्ञापन

250 करोड़ का ऑफर

इस बीच अब सुनने में आया है कि विजय इस मामले को कोर्ट के बाहर ही शांति से निपटाना चाहते हैं. विजय ने अपनी वाइफ संगीता को 250 करोड़ रुपये की एलिमनी ऑफर की है. इसकी इकलौती वजह ये है कि विजय इस मामले को कोर्ट के बाहर सुलझाना चाहते हैं और वो इसे बिल्कुल भी खींचना नहीं चाहते हैं. इसलिए उन्होंने अपनी वाइफ को 250 करोड़ का ऑफर दिया है. हालांकि, दोनों की तरफ से अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

दो साल से अलग रह रही हैं संगीता

फिल्मीबीट तमिल की रिपोर्ट के अनुसार, संगीता ने अब इस मामले को इसलिए उठाया है क्योंकि वो बीते दो सालों से विजय से अलग रह रही हैं. वहीं, विजय ने 250 करोड़ रुपये की एलिमनी इसलिए ऑफर की है क्योंकि वो तलाक की लंबी प्रक्रिया और अदालत के झंझट में ना फंसे.

विज्ञापन

विजय करना चाहते हैं समझौता

इतना ही नहीं बल्कि इस मामले में कई बार सुलह की भी बात सामने आई है, लेकिन दोनों के बीच आपसी समझौता नहीं हो सका. सूत्रों का दावा है कि विजय अपने राजनीतिक करियर के लिए शादी जारी रखना चाहते थे. अब विजय का एलिमनी का ऑफर ये संकेत दे रहा है कि वो सीक्रेटली इस मामले को खत्म करना चाहते हैं और निजता बनाए रखना चाहते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ