Box Office Collection: मंगलवार को तेज दहाड़ी The Kerala Story 2, 5वें दिन कमाई में आया बंपर उछाल, जानें अब तक के आंकड़े

The Kerala Story 2 BO Collection: कड़े विरोधों के बाद भी The Kerala Story 2 सिनेमाघरों में अपना परचम लहरा रही है. मंगलवार को कमाई में उछाल देखा गया है. फिल्म को दर्शकों से सपोर्ट मिल रहा है. फिल्म की शानदार कमाई विरोधियों के मुंह पर कड़ा जवाब है.

The Kerala Story 2 BO Collection

The Kerala Story 2 BO Collection

The Kerala Story 2 BO Collection Day 5: फिल्म The Kerala Story 2 सिनेमाघरों में अपना झंडा गाढ़े हुए है. फिल्म ने 5वें दिन यानी मंगलवार को बंपर कमाई की. विरोधियों के बीच भी इस फिल्म को दर्शकों का काफी सपोर्ट मिला है. विवादों के बीच 27 फरवरी, 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की शुरुआत और शुरुआती दिन

फिल्म को पहले दिन (शुक्रवार) कुछ सीमित शोज मिले, इसलिए कमाई सिर्फ 0.75 करोड़ रुपये रही. लेकिन दूसरे दिन (शनिवार) से तेजी आई और 4.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. यह बहुत बड़ी बढ़ोतरी थी. रविवार को भी अच्छा प्रदर्शन रहा और 4.75 करोड़ रुपये कमाए. वहीं वीकेंड में फिल्म ने दर्शकों का और ध्यान खींचा.

सोमवार को गिरावट

बॉक्स ऑफिर के सफर में The Kerala Story 2 की गाड़ी सोमवार को हल्की फुल्की डगमगाई थी. फिल्म ने मात्र 2.5 से लेकर 2.65 करोड़ रुपए कमाए, जिससे लोगों को लगा कि अब ये फिल्म जल्द ही फुस हो जाएगी. लेकिन यह सिर्फ लोगों का भ्रम था, क्योंकि मंगलवार के कमाल से फिल्म का कमबैक हो गया है.

विज्ञापन

मंगलवार यानी 5वें दिन की कमाई

The Kerala Story 2 फिल्म ने मंगलवार यानी बीते कल ताबड़तोड़ कमाई की. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 4 करोड़ कमाए. यह कमाई का आंकड़ा सोमवार की अपेक्षा 60-70% ज्यादा था. दर्शकों का वर्ड ऑफ माउथ अच्छा रहा, जिससे वीकडे पर भी अच्छी भीड़ आई थी.

विज्ञापन

अब तक का कुल कलेक्शन

पांच दिनों में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 16-17 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है. ग्रॉस कलेक्शन 19 करोड़ से ज्यादा बताया जा रहा है. फिल्म का बजट लगभग 28-30 करोड़ रुपये है. अभी तक यह अपने बजट का आधा से ज्यादा रिकवर कर चुकी है. अगर हॉली वीकेंड में अच्छा प्रदर्शन रहा तो फिल्म सफल हो सकती है.

पहले पार्ट से तुलना

पहली फिल्म The Kerala Story (2023) ने भी बहुत धमाल मचाया था. वह “All-Time Blockbuster” बनी थी और 303.97 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरी फिल्म अभी उस स्तर तक नहीं पहुंची, लेकिन यह धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. विवादों के बावजूद दर्शक थिएटर जा रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ