'यश बॉस से सीखूंगा…', 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में छाए रणबीर कपूर; कन्नड़ फैंस से क्यों मांगी माफी?
Ranbir Kapoor Ramayana Trailer Launch Event: रणबीर कपूर और यश की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ के इंटरनेशनल ट्रेलर ने हर किसी का दिल जीत लिया है. वहीं बीते दिन हुए ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रणबीर कपूर का अलग ही अंदाज देखने को मिला और वो कन्नड़ फैंस को इंप्रेस करते नजर आए.
'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च में रणबीर कपूर ने जीता कन्नड़ फैंस का दिल (Pic Credit- Screengrab)
Ranbir Kapoor Ramayana Trailer Launch Event: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इंग्लिश, हिंदी, कन्नड़, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज हुए इस ट्रेलर ने हर किसी का दिल जीत लिया है. वहीं फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट बड़े लेवल पर बेंगलुरु में आयोजित किया गया. इस इवेंट में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी. ट्रेलर देखने के बाद वहां मौजूद फैंस ने रणबीर कपूर और यश की तारीफों के पुल बांध दिए. वहीं इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें रणबीर कपूर कन्नड़ भाषा में स्पीच देते नजर आ रहे हैं. रणबीर कपूर के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया और इस दौरान रणबीर कपूर अपने कन्नड़ फैंस से माफी भी मांगते नजर आए.
विज्ञापन
रणबीर कपूर ने यश को कहा ‘बॉस’
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सबसे पहले रणबीर कपूर ने अपनी स्पीच दी. एक्टर ने फैंस को जय श्री राम कहकर संबोधित किया. वहीं इसके बाद वो अपने फैंस के साथ कन्नड़ भाषा में बात करते नजर आए. एक्टर ने कन्नड़ भाषा में एक लाइन बोली और बाद में उन्होंने हिंदी में बोलते हुए कहा, ‘इस बार इतनी ही सीखकर आया हूं. अगली बार यश बॉस से थोड़ा ज्यादा सीखूंगा.’ रणबीर कपूर का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आया और अब सोशल मीडिया पर भी रणबीर कपूर का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
कन्नड़ में बात करने के बाद रणबीर कपूर ने फैंस से भी माफी मांगी. दरअसल एक्टर ने सिर्फ एक ही लाइन कन्नड़ भाषा में बोली थी और ज्यादा कन्नड़ भाषा ना बोल पाने की वजह से एक्टर ने अपने कन्नड़ फैंस से भी माफी मांगी. साथ ही एक्टर ने वहां मौजूद सभी लोगों के लिए सम्मान भी दिखाया. रणबीर कपूर का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. हर कोई एक्टर की कोशिश की तारीफ कर रहे हैं. एक्टर ने भले ही कन्नड़ भाषा में कम बोला, लेकिन उनकी ये कोशिश फैंस को खूब पसंद आ रही है.
‘रामायण’ फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. वहीं फिल्म के नए ट्रेलर में भी उन्होंने अपने अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया. इसके साथ ही फिल्म में रावण के किरदार में यश नजर आ रहे हैं और ट्रेलर में यश का औरा भी देखने को मिला. रणबीर कपूर और यश के लुक ने नए ट्रेलर में हर किसी को इंप्रेस कर दिया. सोशल मीडिया पर ‘रामायण’ के इंटरनेशनल ट्रेलर की खूब तारीफ की जा रही है. बता दें फिल्म में साई पल्लवी, रवि दुबे, लारा दत्ता, अरुण गोविल, शीबा चड्ढा और अनुपम खेर जैसे सितारे भी नजर आएंगे.