---विज्ञापन---

रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ का धमाका, ओवरसीज एडवांस बुकिंग से कमाए 1.40 करोड़, क्या टूटेगा ‘एनिमल’ का रिकॉर्ड?

बॉलीवुड मशहूर डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघर में तबाही बनाकर वापस आ रही है.दरअसल, पहले 'धुरंधर' के साथ यश की फिल्म 'टॉक्सिक' भी रिलीज होने वाली थी. हालांकि, अब 'टॉक्सिक' रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है, जिसके बाद थिएटर में अब रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' सोलो रिलीज होने वाली है.

---विज्ञापन---

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज होने में बस 14 दिन का समय बचा है. इससे पहले रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के साथ साउथ सिनेमा का सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक भी रिलीज होने वाली थी. हालांकि, फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज डेट टाल दी गई है. अब यह फिल्म 4 जून 2026 को थिएटर में रिलीज होने वाली है. इसका मतलब साफ है कि थिएटर अब रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ सोलो रिलीज होने के लिए तैयार है. आदित्य धर की फिल्म एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है. लेकिन अमेरिका में ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से 14 दिन पहले ही 150K डॉलर की प्री बुकिंग कर ली है.  दरअसल, जैसे ही यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट पोस्टपोन की घोषणा की कई उसके बाद से ही रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ क्रेज काफी बढ़ गया है.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ की फिर बढ़ीं मुश्किलें, यश के बाद अब ये सुपरस्टार रणवीर सिंह को देगा टक्कर

---विज्ञापन---

कब रिलीज हुई थी रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी, इस फिल्म में ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 41.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. लेकिन इस बार ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपने पहले दिन 100 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है. आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को जियो स्टूडियो और B62 स्टूडियोज के बैनर तले बनाया गया है. आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पहले ‘धुरंधर 2’  और ‘टॉक्सिक’ का क्लैश देखने को मिलने वाला था. हालांकि, अब यह क्लैश पूरी तरह से खत्म हो चुका है. अब देखना दिलचस होगा कि रणवीर सिंह की फिल्म 2 ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल करती है. आपको बता दें कि ‘धुरंधर’ को सिर्फ हिंदी भाषा रिलीज किया गया था, जिसने देश भर में 800 करोड़] रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. लेकिन इस बार ‘धुरंधर 2’  को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: भाई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी में छा गईं सारा तेंदुलकर, पिंक-पर्पल लहंगे में लूटी लाइमलाइट

---विज्ञापन---

रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ ने कितने का किया कलेक्शन?

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग ढंग से शुरू भी नहीं की गई है. हालांकि, Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म रिलीज से 14 दिन पहले ही विदेशी जमीन पर 150K डॉलर यानी 1.40 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. यह आंकड़ा तब आया हैं जब बड़े थिएटर में भी बुकिंग शुरू नहीं की गई है. इसका मतलब साफ है कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा कई गुने रफ्तार से बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें: JEE टॉपर्स के भी छूट गए पसीने, लेकिन 7 सेकंड में नहीं ढूंढ पाए BIHAR के बीच छिपा BAHAR

---विज्ञापन---

क्या रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का टूटेगा रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने नॉर्थ अमेरिका में लाइफ टाइम 20 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की है. ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ जबरदस्त कमाई करने वाली है. रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने प्रीमियर डे पर अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई $1.2 मिलियन करने वाली बॉलीवुड की फिल्म है. लेकिन धुरंधर 2 से यह उम्मीद लगाई जा रही है कि कमाई में नया रिकॉर्ड बना सकती है.

First published on: Mar 05, 2026 08:04 PM

End of Article

About the Author

Shahzad Khan

बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola