दिल्ली की हवा सुधरी, 280 से 66 तक पहुंचा AQI; फिर भी स्थिति चिंताजनक क्यों?

दिल्ली में सर्दी की दस्तक होते ही वायु प्रदूषण होने लगा है और दिवाली के बाद इसके गंभीर होने के आसार हैं. हालांकि बीते दिन बारिश होने से वर्तमान AQI का स्तर सुधरा, लेकिन फिर भी लेवल चिंताजनक बना हुआ है.

delhi ncr | air quality index | air pollution

सर्दी का मौसम शुरू होते ही दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ जाता है. (Credit-ANI)

दिल्ली-NCR में बीते दिन बादल जमकर बरसे और मौसम ठंडा हुआ. इसके साथ ही दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) भी सुधरा. लेकिन रातभर में वायु प्रदूषण चिंताजनक स्तर तक बढ़ गया. राजधानी दिल्ली में सर्दी ने दस्तक दे दी है, लेकिन मौसमी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, इसलिए दिल्ली को वायु प्रदूषण से मिली राहत अस्थायी है. आने वाले दिनों में दिल्ली की वायु गुणवत्ता और खराब हो सकती है, क्योंकि जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी, मौसम शुष्क होता जाएगा. अगले सप्ताह तक दिल्ली में बारिश होने की कोई संभावना भी नहीं है. पराली जलाने से भी वायु प्रदूषण को लेकर चिंता बढ़ रही है, क्योंकि पराली जाने से हवा में प्रदूषक मिल जाएंगे, जो राजधानी की वायु गुणवत्ता को खराब करेंगे, फिर बारिश की जरूरत होगी, लेकिन परिस्थितियां नहीं बन रहीं.

विज्ञापन

आज दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर कैसा है?

आंकड़ों के अनुसार, 15 अक्टूबर की सुबह 10:01 बजे से 16 अक्टूबर की सुबह 10:01 बजे तक दिल्ली की वायु गुणवत्ता का स्तर मापा गया. गुरुवार दोपहर और शाम को वायु प्रदूषण का स्तर गिर गया था, लेकिन रातभर और शुक्रवार सुबह तक यह फिर से बढ़ गया. 15 अक्टूबर गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे से दिल्ली ने राहत की सांस ली. दोपहर 2:30 बजे दिल्ली में AQI गिरकर 66 तक पहुंच गया. हवाएं चलने और बारिश होने के कारण तापमान में भी गिरावट आई, जिससे सर्दियों की दस्तक भी हुई. लेकिन दोपहर 3 बजे के बाद मौसम बदल गया और बारिश थमने लगी और रात होते-होते वायु प्रदूषण भी बढ़ गया. दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बढ़कर 3 अंकों में पहुंच गया, जो 15-16 अक्टूबर की रात को 177 तक पहुंच गया.

विज्ञापन

क्या दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक सुधरेगा?

बता दें कि फिलहाल दिल्ली को वायु प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना नहीं है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 16 अक्टूबर को जारी बुलेटिन में 22 अक्टूबर तक दिल्ली में बारिश न होने का पूर्वानुमान लगाया है. 18 अक्टूबर से आसमान साफ ​​रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 21 और 22 अक्टूबर तक 32-34 डिग्री तक पहुंच सकता है. बारिश और तेज हवाओं के चलते हवा में मौजूद कुछ प्रदूषक साफ हो सकते हैं . लेकिन जब यह स्थितियां सामान्य हो जाएंगी तो वाहनों का धुंआ, सड़क की धूल, निर्माण कार्य आदि से हवा में प्रदूषण फिर से जमा हो सकते हैं. धान की कटाई में तेजी आने से पड़ोसी राज्यों में खेतों में पराली में आग लगने की घटनाएं बढ़ेंगी. जिससे निकला धुआं और महीन कण हवा में मिलकर दिल्ली-NCR की ओर आ सकते हैं.

सर्दी बढ़ने के साथ वायु प्रदूष्ण का स्तर बढ़ेगा

बता दें कि जैसे-जैसे दिल्ली में सर्दी बढ़ेगी, वायु प्रदूषण के हालात और खराब होते जाएंगे. ठंडी लेकिन कमजोर हवाएं प्रदूषकों को आसानी से फैलने से रोक सकती हैं, लेकिन वे जमीन पर जमा हो जाते हैं और हवा की गुणवत्ता को खराब कर देते हैं. वहीं वाहनों और औद्योगिक उत्सर्जन, सड़क और निर्माण कार्य की धूल और शहर की हवा को प्रदूषित करने वाले अन्य कारकों से हालात और बदतर होने की आशंका है. इसलिए दिल्ली सरकार को समय रहते ग्रैप की पाबंदियां लागू करनी होंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ