टीम इंडिया के लिए T20I में 100 से ज्यादा छक्के जड़ने वाले 6 बल्लेबाज, लिस्ट में हैरान करने वाला नाम शामिल

Team India: टीम इंडिया मौजूदा समय में टी-20 की वर्ल्ड चैंपियन है. इस फॉर्मेट में भारत ने सबसे ज्यादा 3 वर्ल्ड कप जीते हैं. इस फॉर्मेट में टीम इंडिया ने कई सुपरस्टार बल्लेबाज दिए हैं. इस दौरान टीम इंडिया के पास कई सिक्स हिटर बल्लेबाज भी रहे हैं.

sanju samson abhishek sharma
1 / 7
होल्कर स्टेडियम में भी हो सकती है छक्कों की बौछार (Image: ANI)

Team India: छक्के मारने की कला में पहले भारतीय खिलाड़ियों को नाम नहीं आता था. लेकिन युवराज सिंह ने ये अंदाज बदला. उनकी परंपरा को रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए आगे बढ़ाया है. आज के समय में टीम इंडिया का हर खिलाड़ी छक्के मारने की कला में माहिर नजर आ रहा है. आज हम आपको टीम इंडिया के उन 6 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे. जिन्होंने टीम इंडिया के लिए टी-20 फॉर्मेट में 100 से भी ज्यादा छक्के जड़े हैं. इस लिस्ट में हैरान करने वाला नाम भी शामिल है. (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 2 / 7

दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए 159 टी-20 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 32.05 की औसत से 4231 का रहा है. रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 205 छक्के जड़े हैं. रोहित मौजूदा समय में 200 से ज्यादा छक्के जड़ने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं.   (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव 3 / 7

पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव फिलहाल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर नजर आ रहे हैं. सूर्यकुमार यादव ने टी-20I में 113 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 36.35 की औसत से 3272 रन बनाए हैं. सूर्या ने टी-20 में भारत के लिए 179 लंबे-लंबे छक्के जड़े हैं. सूर्या फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं.   (Pic Credit- ANI) 

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा4 / 7

युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में बहुत ही तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया के लिए इस फॉर्मेट में 66 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 32.77 की औसत से 2065 रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा ने अब तक टीम इंडिया के लिए 142 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. अभिषेक इस लिस्ट में नंबर 1 पर भी जा सकते हैं. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या 5 / 7

स्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ रहा है. पांड्या ने अब तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 138 टी-20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान पांड्या ने 28.24 की औसत से 2288 रन बनाए हैं. पांड्या ने इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए 126 छक्के जड़े है.  (Pic Credit- ANI) 

विराट कोहली

विराट कोहली6 / 7

पूर्व भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में 5वें नंबर पर नजर आ रहे हैं. विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए 125 टी-20 मुकाबले ही खेले हैं. कोहली ने 48.69 की शानदार औसत से 4188 रन बनाए हैं. कोहली ने भारतीय टीम के लिए 124 छक्के जड़े थे. कोहली इस लिस्ट में पीछे हो गए हैं.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

संजू सैमसन

संजू सैमसन 7 / 7

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की अब इस लिस्ट में नई एंट्री हुई है. संजू सैमसन ने अब तक भारतीय टीम के लिए 76 मुकाबले खेले हैं. सैमसन ने 27.28 की औसत से 1719 रन बनाए हैं. सैमसन ने अब तक 102 छक्के टी-20 फॉर्मेट में जड़े है. सैमसन भी इस लिस्ट में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.   (Pic Credit- ANI) 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन