करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या खाया जाता है? झटपट बनने वाली स्वादिष्ट रेसिपी के बारे में जानिए
Karwa Chauth Sargi Thali: इस साल करवा चौथ 29 अक्तूबर यानी गुरुवार के दिन पड़ रहा है. इस दिन हर सुहागिन महिला व्रत रखती है और सास अपनी बहू के लिए सरगी की थाली तैयार करती है. आप भी इसमें सूखे मेवे, मिठाइयां और झटपट बनने वाले भोग तैयार कर सकते हैं.

करवा चौथ का दिन सुहागन महिलाओं के लिए बहुत मायने रखता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और सरगी खाती हैं. व्रत से पहले सरगी की थाली सास अपनी बहू को देती है और ऐसा करना शुभ माना जाता है. यह व्रत पूरे दिन निर्जल यानी बिना पानी पिए रखा जाता है और रात में चांद देखने के बाद ही खोला जाता है. इसलिए सरगी में फल-फ्रूट के साथ कई तरह की चीजें रखी जाती हैं. अगर आप चाहें तो इस लेख में बताई गई चीजों को सरगी की थाली का हिस्सा बना सकते हैं.
नारियल की मिठाई
2 / 6आप नारियल की मिठाई सरगी की थाली में रख सकते हैं. इसे बहुत ही आसानी से बनाया जा सकता है, जिसमें आपको नारियल का भूरा चाशनी में डालकर पकाना होगा. नारियल की मिठाई को आप अपनी पसंद के हिसाब से गोल या चौकोर शेप दे सकते हैं.
आलू की सब्जी
3 / 6आलू की सब्जी बहुत ही जल्दी तैयार की जा सकती है. गरमा-गरम आलू की सब्जी को रोटी या पूरी के साथ सर्व कर सकते हैं. बस मसाले हल्के रखें, ताकि पूरे दिन बिना किसी परेशानी के इसे खाया जा सके. इसे भी पढ़ें- Navratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा और पेट भी रहेगा भरा
सादा पराठा
4 / 6कई बार सरगी बनाने का टाइम नहीं होता. अगर आपके पास भी वक्त नहीं है तो सादा पराठा बनाया जा सकता है. आप आटे या बेसन का पराठा बनाकर तुरंत थाली में रख सकते हैं.
दूध जलेबी
5 / 6एक कटोरी दूध जलेबी को भी शामिल किया जा सकता है, जिससे पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है. दूध जलेबी बहुत ही जल्दी बन जाने वाला व्यंजन है, जिसे एक कटोरी गर्म दूध में दो जलेबी के साथ भिगोकर दिया जा सकता है.
नारियल पानी
6 / 6कुछ महिलाओं को निर्जला व्रत रखने में कमजोरी महसूस होती है. इसलिए आप नारियल पानी भी सरगी की थाली का हिस्सा बना सकते हैं. इसे पीने के बाद पूरे दिन आपको एनर्जी मिलती रहेगी. इसे भी पढ़ें- Winter Hacks: रजाई, कंबल और गर्म कपड़ों की बदबू कैसे करें दूर? सर्दियां शुरू होने से पहले जरूर करें ये काम