'अंडरग्राउंड हो जाएंगे…', शादी-रिसेप्शन के बाद क्यों गायब होना चाहते हैं विजय-रश्मिका? एक्टर ने बताई वजह

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी, 2026 के ग्रैंड वेडिंग की. ऐसे में शादी के बाद कपल ने बीते दिन हैदराबाद में रिसेप्शन दिया. इसी बीच एक्टर ने हिंट दिया कि वह अंडरग्राउंड होना चाहते हैं.

Vijay Deverakonda underground quietly

शादी-रिसेप्शन के बाद क्यों गायब होना चाहते हैं विजय-रश्मिका? (Photo- Instagram)

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी लंबे समय से शादी और अफेयर को लेकर चर्चा में थे. फैंस को लंबे समय से इनकी शादी का इंतजार था. ऐसे में अब वो इंतजार 26 फरवरी, 2026 को खत्म हो गया. कपल ने ग्रैंड वेडिंग की. कपल इंटरनेट पर हॉट टॉपिक बना हुआ है. शादी के बाद अब 4 मार्च को विजय और रश्मिका ने हैदराबाद में स्टार स्टडेड रिसेप्शन पार्टी रखी थी. इसमें साउथ और बॉलीवुड के बड़े सितारों ने शिरकत की. इसी बीच विजय ने कुछ ऐसा कहा कि उनका बयान वायरल हो गया.

रिसेप्शन में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने सिर झुकाकर सभी का आभार जताया. विजय ने पैप्स से कहा कि अब वो जाकर आराम कर सकते हैं क्योंकि उनकी शादी से जुड़े सभी फंक्शंस खत्म हो चुके हैं. विजय ने मस्ती मजाक करते हुए पैप्स को बताया कि अब वो और रश्मिका थोड़े वक्त के लिए अंडरग्राउंड हो जाएंगे.

विज्ञापन

शादी के बाद आराम नहीं कर पाए विजय-रश्मिका

इतना ही नहीं, विजय ने पैप्स का शुक्रिया अदा किया और कहा कि जश्न खत्म होने के बाद अब वह धीरे-धीरे अंडरग्राउंड हो जाएंगे. ऐसा बोलते हुए अभिनेता ने सोने की ओर हिंट दिया. उनकी ये बात सुनकर रश्मिका जोर से हंसने लगीं. 26 फरवरी को शादी के बाद से विजय और रश्मिका बिल्कुल आराम नहीं कर पाए. वो लगातार किसी ना किसी इवेंट में बिजी हैं. पोस्ट वेडिंग किसी ना किसी रस्मों को निभाते दिखे. फैंस से भी मिले. देशभर के लोगों के अड्रेस किया और उनका आभार जताया.

विज्ञापन

वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे सितारे

विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड और साउथ के कई सितारों ने शिरकत की. इस पार्टी में करण जौहर, कृति सेनन जैसे बॉलीवुड सेलेब्स का जलवा देखने के लिए मिला. इसके साथ ही साउथ से राम चरण जैसे स्टार्स ने शिरकत की. राम चरण इस दौरान नंगे पाव और काले कुर्ते में नजर आए. उनका लुक दर्शकों का ध्यान खींचा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ