Allu Arjun बने मसीहा! Pushpa स्टार ने की आर्थिक तंगी से जूझ रही इस एक्ट्रेस की मदद

Allu Arjun Helps South Actress: अल्लू अर्जुन सुर्खियों में आ गए हैं. एक्टर ने तंगी से जूझ रही एक्ट्रेस की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन के फैंस उनके इस फैसले को लेकर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं अल्लू अर्जुन ने किस एक्ट्रेस की मदद की?

allu arjun financially helps south actress

Allu Arjun Helps South Actress: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. हाल ही में ‘पुष्पा’ स्टार के भाई अल्लू सिरीश की शादी हुई है. उनकी शादी में साउथ के कई सितारों ने शिरकत की. वहीं इसी बीच अल्लू अर्जुन चर्चाओं में हैं, लेकिन अपने भाई की शादी को लेकर नहीं बल्कि अपनी दरियादिली की वजह से एक्टर चर्चाओं में आए हैं. दरअसल हाल ही में ‘पुष्पा’ स्टार ने आर्थिक तंगी से जूझ रही साउथ एक्ट्रेस की मदद की है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन ने की मदद

साउथ की फेमस एक्ट्रेस पावला श्यामला पैसों की तंगी से जूझ रही हैं. 250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस को अपने अवॉर्ड्स तक बेचने पड़ गए. जैसे ही इस बात की खबर अल्लू अर्जुन को हुई, उन्होंने दरियादिली दिखाते हुए पावला श्यामला की मदद के लिए हाथ बढ़ा दिया. अल्लू अर्जुन ने हर महीने पावला श्यामला को 10 हजार रुपये भिजवाने का फैसला किया है. जैसे ही ये खबर सामने आई सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन छा गए.

विज्ञापन

ये सितारे भी आए आगे

पावला की जरूरतों का सामान और दवाइयों का खर्च अब अल्लू अर्जुन उठाने जा रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से वायरल होने लगी. एक्टर ने फैंस उनकी दरियादिली की तारीफ कर रहे हैं. अल्लू अर्जुन से पहले मेगास्टार चिरंजीवी और पवन कल्याण भी पावला श्यामला की मदद करने के लिए आगे आ चुके हैं. इन सितारों ने भी पावला की स्थिति देखते हुए पैसों की मदद एक्ट्रेस तक पहुंचाई.

विज्ञापन

तंगी से जूझ रहीं एक्ट्रेस

बता दें पावला श्यामला साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. एक्टिंग के साथ-साथ पावला अपनी कॉमेडी से ऑडियंस को एंटरटेन कर चुकी हैं. लंबे समय से एक्ट्रेस पैसों की तंगी और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं. वहीं एक्ट्रेस ने जो पैसा फिल्मों से कमाया वो भी खर्च हो गया है. अब एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ वृद्धाश्रम में रह रही हैं. जिसके बाद अब साउथ सितारों ने पावला को मदद करने का फैसला किया और उनकी दवाइयों का भी खर्च उठाया. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ