अब कैसी है नुसरत भरूचा की हालत? स्पाइन सर्जरी के बाद लौटीं घर; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट

Nushrratt Bharuccha Health Update: एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के लिए एक खुशखबरी है. सफलतापूर्वक हुई स्पाइन सर्जरी के बाद अब एक्ट्रेस अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं और अपने घर वापस लौटकर आ गई हैं. इसके साथ ही एक्ट्रेस की टीम ने उनका हेल्थ अपडेट भी शेयर किया है.

Nushrratt Bharuccha Health Update

नुसरत भरूचा स्पाइन सर्जरी के बाद लौटीं घर (Pic Credit- Instagram)

Nushrratt Bharuccha Health Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा एक हादसे के दौरान हुई स्पाइन इंजरी से जूझ रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस की स्पाइन सर्जरी हुई थी. वहीं अब एक्ट्रेस की टीम ने उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया है. फैंस के लिए खुशखबरी ये है कि एक्ट्रेस स्पाइन सर्जरी के बाद अपने घर वापस लौट आई हैं. हादसे के बाद हुए ट्रीटमेंट के बाद अब वो अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं. अब एक्ट्रेस के फैंस ने भी राहत की सांस ली है. इसके साथ ही एक्ट्रेस की टीम ने भी उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया है. टीम ने एक्ट्रेस की हेल्थ का अपडेट शेयर करते हुए बताया है कि एक्ट्रेस की स्पाइन सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई है.

विज्ञापन

टीम ने शेयर किया अपडेट

नुसरत भरूचा का ख्याल अब उनका परिवार घर में ही रखेगा. नुसरत भरूचा के घर आने से उनके फैंस भी काफी खुश हैं और उनकी स्पीडी रिकवरी की प्रार्थना भी कर रहे हैं. इसके साथ ही एक्ट्रेस की टीम ने उनका हेल्थ अपडेट भी शेयर किया है. नुसरत भरूचा की टीम ने हेल्थ अपडेट देते हुए कहा, ‘हादसे के बाद एक्ट्रेस को मुश्किल दौर से गुजरना पड़ रहा है. एक्ट्रेस की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी सक्सेसफुल रही. हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि सफलतापूर्वक हुई स्पाइन सर्जरी के बाद अस्पताल ने उन्हें घर जाने की परमिशन दे दी है.’

विज्ञापन

घर रहकर ही करेंगी आराम

एक्ट्रेस की टीम ने फैंस को भी धन्यवाद कहा. एक्ट्रेस की टीम ने आगे कहा, ‘इस मुश्किल समय में नुसरत के लिए प्रार्थना करने और प्यार लुटाने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया.’ बयान के मुताबिक अब एक्ट्रेस को घर रहकर ही आराम करना होगा. परिवार उनकी सेहत का पूरा ध्यान रखेगा. एक्ट्रेस की स्पाइन सर्जरी तो सफलतापूर्वक हो गई है लेकिन अभी उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में थोड़ा टाइम लगेगा. वहीं अब एक्ट्रेस भी अपनी सेहत में सुधार लाने पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं. 

विज्ञापन

बाली में हुआ था हादसा

बता दें बाली में एक्ट्रेस एक हादसे का शिकार हो गई थीं, जिसके बाद उनकी रीढ़ की हड्डी फ्रेक्चर हो गई थी. एक्ट्रेस को एयरलिफ्ट के जरिए बाली से मुंबई लाया गया था. वहीं इसके बाद मुंबई में एक्ट्रेस की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई. इसके बाद उन्हें कुछ दिन अस्पताल में ही बिताने पड़े. एक्ट्रेस ने अस्पताल से पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को हेल्थ अपडेट भी दिया था. वहीं अब एक्ट्रेस स्पाइन सर्जरी के बाद फाइनली अपने घर वापस लौटकर आ गई हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ