Ramayana New Trailer Video: रणबीर कपूर की 'रामायण' का नया ट्रेलर हुआ लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक

‘रामायण’ का इंग्लिश ट्रेलर सोनी पिक्चर्स के ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया. ट्रेलर में भगवान राम को एक इंसान बताया गया है, साथ ही पहली बार राम और रावण के युद्ध की झलक भी देखने को मिली.

Ranbir Kapoor in the film Ramayana

रामायण 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है. (Photo: Screen Shot)

बॉलीवुड की मल्टि स्टारर फिल्म ‘रामायण’ का दूसरा ट्रेलर आज, 15 अक्टूबर को लॉन्च कर दिया गया. इस ट्रेलर को इंटरनेशनल लेवल पर इंग्लिश समेत कई अन्य भाषाओं में लॉन्च किया गया. सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल इस फिल्म के जरिए दुनियाभर के दर्शकों तक भारतीय महाकाव्य ‘रामायण’ की कहानी पहुंचाने की तैयारी कर रहा है. ‘रामायण’ का इंग्लिश ट्रेलर सोनी पिक्चर्स के ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया. ट्रेलर में भगवान राम को एक इंसान बताया गया है, साथ ही पहली बार राम और रावण के युद्ध की झलक भी देखने को मिली.

विज्ञापन

करीब 2 मिनट 36 सेकेंड के इस ट्रेलर में भगवान राम और रावण के बीच होने वाले युद्ध की झलक दिखाई गई है. ट्रेलर में पहले के मुकाबले VFX और किरदारों की वेशभूषा में काफी चेंज देखने को मिला है. ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी एक्साइटमेंट है और कई सिनेप्रेमी ट्रेलर की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यूट्यूब पर नजरें बनाए हुए थे.

विज्ञापन

अंधकार से रावण के उदय तक की कहानी

ट्रेलर की शुरुआत एक दमदार आवाज से होती है, जिसमें इतिहास की शुरुआत से पहले की दुनिया का जिक्र किया गया है. इसके बाद अंधकार से रावण के उदय और उसके बढ़ते प्रभाव को दिखाया जाता है. अगले फ्रेम में रणबीर कपूर, भगवान राम के रूप में नजर आते हैं, वहीं यश, रावण की भूमिका में दिखाई देते हैं. दोनों किरदारों के बीच धर्म और अधर्म के युद्ध को शानदार VFX से दिखाया गया है.

ट्रेलर के बीच-बीच में एक्ट्रेस साई पल्लवी की भी झलक दिखाई देती है, जो माता सीता का किरदार निभा रही हैं. इसके अलावा भगवान राम को शिव धनुष उठाते हुए दिखाया गया है, जो रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों में से एक है.

विज्ञापन

जटायु के युद्ध और राक्षसी सेना के दृश्य

फिल्म के ट्रेलर में युद्ध के कई बड़े भव्य सीन शामिल किए गए हैं. इसमें विशाल महलों, राक्षसी सेना और आकाश में उड़ते जटायु के युद्ध से जुड़े सीन देखने को मिलते हैं. इन सीन्स में VFX के जरिए कहानी की भव्यता स्क्रीन पर उतारने की कोशिश की गई है. ट्रेलर के आखिरी हिस्से में रावण की शक्ति का प्रदर्शन किया गया है. एक सीन में रावण बने यश अपने शरीर पर हुए वार के बाद भालों को हाथों से खींचकर फेंकते दिखाई देते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ