'सभी लोग समझदारी से काम लेंगे', CJP के तिरंगा मार्च से पहले कारोबारियों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि एनडीएमसी ने गुरुवार देर रात सेंट्रल पार्क को बंद करने के निर्देश जारी किए, जिससे वहां कारोबार पूरी तरह ठप हो गया.

CJP protest, Supreme court, NDMC order Central Park, Central Park, CJP tiranga march

इस याचिका पर अब 26 या 27 अक्टूबर को सुनवाई हो सकती है.

सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को बंद करने के नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर शुक्रवार को यह कहते हुए तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया कि आशा करते हैं कि ‘सभी लोग समझदारी से काम लेंगे.’

विज्ञापन

सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार करते हुए कहा, ‘हम आशा करते हैं कि सभी लोग समझदारी से काम लेंगे. इन दिनों में छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी चलती है. हम जानते हैं कि इस फैसले से पूरे परिवारों को कितनी मुश्किलों और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.’

विज्ञापन

सुनवाई के दौरान जस्टिस बागची ने कहा कि विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार, ‘मूंगफली’ बेचने जैसे रोजगार के मुद्दे और कानून-व्यवस्था की स्थिति-ये सभी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा, ‘कोई विरोध प्रदर्शन करना चाहता है, कोई ‘मूंगफली’ बेचना चाहता है और कोई कानून-व्यवस्था बनाए रखना चाहता है. यह सब एक-दूसरे से जुड़े हैं.’

विज्ञापन

कोर्ट ने संकेत दिया कि अगर इस स्थिति से व्यापारिक नुकसान होता है, तो वह अपने संवैधानिक अधिकार क्षेत्र का इस्तेमाल कर सकती है.

विज्ञापन

जस्टिस बागची ने कहा, ‘अगर व्यापार का नुकसान होता है, तो हम संवैधानिक अधिकार क्षेत्र के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करेंगे. जब वह स्थिति आएगी, तब हम उस पर विचार करेंगे.’

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि एनडीएमसी ने गुरुवार देर रात सेंट्रल पार्क को बंद करने के निर्देश जारी किए, जिससे वहां कारोबार पूरी तरह ठप हो गया. इस पर न्यायमूर्ति बागची ने संकेत दिया कि यदि एनडीएमसी का कदम अनुचित या जरूरत से अधिक सख्त पाया जाता है, तो कोर्ट के पास जनहित और क्षतिपूर्ति कानून के तहत हस्तक्षेप करने के पर्याप्त अधिकार हैं. पीठ ने संकेत दिया कि इस याचिका पर अब 26 या 27 अक्टूबर को सुनवाई सूचीबद्ध की जा सकती है.

विज्ञापन

बता दें, सीजेपी नेता अभिजीत दीपके ने ‘देशप्रेमियों’ से शुक्रवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में राष्ट्रीय ध्वज के साथ एकत्र होने का आह्वान किया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को ‘तिरंगा फहराने के लिए जेल में डाल दिया गया है.’ दास और रांका को अपने शांति मुचलके का उल्लंघन करने और जंतर-मंतर में जबरन घुसने के आरोप में बुधवार को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया था. इसी दिन दीपके की ओर से सेंट्रल पार्क में विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ