IMDb की मोस्ट एंटिसिपेटेड लिस्ट से बाहर हुई 'टॉक्सिक', रिलीज डेट पोस्टपोन होते ही नंबर-1 का छिना ताज

IMDb Most Anticipated Films: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट से बाहर आ गई है. इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन होते ही फिल्म नंबर 1 से भी हट गई है.

Toxic out of IMDb Most Anticipated Film

IMDb की मोस्ट एंटिसिपेटेड लिस्ट से बाहर हुई 'टॉक्सिक' (File photo)

विज्ञापन

कन्नड़ स्टार यश लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज को लेकर चर्चा में थे. फैंस को उनकी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार था. फिल्म ईद 2026 के मौके पर 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी लेकिन, दर्शकों के इंतजार की घड़ी अभी बढ़ गई है. ईद पर इसका मुकाबला आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ से होने वाला था लेकिन इसके पोस्टपोन होने के बाद अब ऐसा नहीं होगा. इसी के साथ ही फिल्म आईएमडीबी की मोस्ट एंटिसिपेटेड लिस्ट से भी बाहर हो गई है.

दरअसल, यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को पहले 19 मार्च को रिलीज किया जाना था, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था. ऐसे में अब इसकी रिलीज डेट को बढ़ाकर 4 जून कर दिया गया है. हालांकि, मेकर्स का ये फैसला ‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट से जुड़ा नहीं है. अमेरिका और इजरायल के ईरान पर किए गए हमले के बाद मिडिल ईस्ट में जंग के हालात बन गए हैं, जिसे देखते हुए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन करने का फैसला किया.

विज्ञापन

IMDb की मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट से बाहर

‘टॉक्सिक’ की रिलीज पोस्टपोन होने के साथ ही अब ये IMDb की मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट से भी बाहर हो गई है. टॉप 10 की लिस्ट में ये फिल्म पहले नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही थी. लोगों को ‘धुरंधर 2’ से ज्यादा ‘टॉक्सिक’ का इंतजार था. ऐसे में अब रिलीज आगे बढ़ते ही ये टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हो गई है.

विज्ञापन

नंबर 1 पर आई ‘धुरंधर 2’

वहीं, ‘टॉक्सिक’ के इस लिस्ट से बाहर होने के बाद अब आईएमडीबी की लिस्ट में ‘धुरंधर 2’ नंबर 1 पर आ गई है. आदित्य धर की इस फिल्म को 19 मार्च को रिलीज किया जाएगा. माना जा रहा है कि इस बार यामी गौतम का कैमियो देखने के लिए मिल सकता है. इस लिस्ट में नंबर 2 पर अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ आ गई है. इसे 10 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा. इस लिस्ट में सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ भी है, जो 8वें नंबर पर है. इसे 17 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ