भारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के लिए गर्लफ्रेंड लेखा का खास पोस्ट, किरण राव भी सपार्ट में उतरीं
इमरान खान को भारत छोड़ो नोटिस मिलने के बाद गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन ने एक्टर के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में लेखा एक्टर पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं. इसके साथ ही आमिर खान की एक्स वाइफ और फिल्ममेकर किरण राव भी इमरान खान के सपोर्ट में उतरी हैं.
इमरान खान के सपोर्ट में आईं गर्लफ्रेंड लेखा और एक्स मामी किरण राव (Pic Credit- Instagram)
Imran Khan: एक्टर इमरान खान को मुंबई में हुए प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना महंगा पड़ गया. एक्टर के खिलाफ भारत छोड़ो नोटिस जारी कर दिया गया है. वहीं अब इस बीच एक्टर की गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन ने एक्टर के लिए इंस्टाग्राम पर स्पेशल पोस्ट शेयर किया है. इमरान खान को भारत छोड़ो नोटिस मिलने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड ने पहला पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में लेखा ने एक्टर के साथ प्रोटेस्ट की एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों वैन में बैठे नजर आ रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर लेखा का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. वहीं इसी बीच इमरान खान की एक्स मामी और आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव भी इमरान खान के सपोर्ट में उतरी हैं.
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड लेखा ने एक्टर पर लुटाया प्यार
इमरान खान की गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में लेखा ने इमरान खान और अपनी एक सेल्फी शेयर की है जो मुंबई में हुए प्रोटेस्ट की है. इस फोटो में दोनों डिटेंशन के दौरान एक वैन में बैठे नजर आ रहे हैं. वहीं इस पोस्ट के कैप्शन में लेखा ने एक्टर पर खूब प्यार लुटाया है. लेखा ने इमरान खान के लिए कैप्शन में दिल वाले इमोजी शेयर किए हैं. सोशल मीडिया पर लेखा का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. इमरान खान को भारत छोड़ो नोटिस मिलने के बाद लेखा ने इस पोस्ट को शेयर किया है.
वहीं इसी बीच आमिर खान की एक्स वाइफ और फिल्ममेकर किरण राव भी इमरान खान के सपोर्ट में उतरी हैं. किरण राव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रोटेस्ट की एक वीडियो शेयर की जिसमें इमरान खान नजर आ रहे हैं. इमरान के साथ उनकी गर्लफ्रेंड लेखा भी इस वीडियो में देखने को मिल रही हैं. वीडियो में पुलिस दोनों को डिटेन करती नजर आ रही है. किरण ने भारत छोड़ो नोटिस पर बात करते हुए कहा, ‘वाह अब मुंबई पुलिस भी आ गई.’
विज्ञापन
क्या बोलीं किरण?
किरण ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में इमरान खान के भारत जुड़ाव की बात भी की. किरण ने भारत जुड़ाव पर बात करते हुए कहा, ‘वो 43 साल के हैं. इनमें से 40 साल उन्होंने भारत में बिताए हैं. उन्होंने यहीं पढ़ाई की, यहीं काम किया, यहीं सफलता हासिल की, यहीं असफलता का सामना किया, यहीं प्यार किया और यहीं संघर्ष किया.’ अब सोशल मीडिया पर किरण का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. इसके साथ ही एक्ट्रेस सबा आजाद ने भी इमरान खान को सपोर्ट करते हुए कहा, ‘क्या? ये सब बकवास है.’
बता दें 10 अक्टूबर को मुंबई में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रोटेस्ट हुआ. इस दौरान इमरान खान भी इस प्रोटेस्ट में शामिल हुए. वहीं पुलिस ने इमिग्रेशन एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक्टर के खिलाफ भारत छोड़ो नोटिस जारी किया है. मुंबई पुलिस ने जब जांच की तो पाया गया कि इमरान खान भारत के नागिरक नहीं हैं और उन्होंने इसके बाद भी प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया.