क्या Rajat Dalal होंगे Bigg Boss 18 से बेघर? इंटरनेट पर मिला सबसे बड़ा सबूत!

Bigg Boss 18 Makers Made Rajat Dalal Eviction: बिग बॉस 18 में एविक्शन को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। मेकर्स की तरफ से इसे लेकर बड़ा प्लान बनाया जा रहा है।

Bigg Boss 18 Makers Made Rajat Dalal Eviction

Bigg Boss 18 Makers Made Rajat Dalal Eviction

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Makers Made Rajat Dalal Eviction: बिग बॉस 18 के घर से एविक्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। फिलहाल घर से बेघर होने के लिए तीन कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। रजत दलाल, श्रुतिका और रजत दलाल को इस हफ्ते नॉमिनेट किया गया है। इन तीनों की टीम को नॉमिनेशन टास्क में डिस्क्वालिफाई किया गया था। अब इन तीनों के एविक्शन को लेकर मेकर्स का बड़ा प्लान सामने आ सकता है। आखिर क्या है वो प्लान, चलिए आपको बताते हैं।

अनफेयर तरीके से तीनों को किया नॉमिनेट

बिग बॉस ने इन तीनों ही कंटेस्टेंट्स को रूल तोड़ने के चलते नॉमिनेट किया लेकिन वही रूल जब उनकी ‘लाडली’ ईशा ने तोड़े, जो कि साफ-साफ प्रोमो में नजर आया था तो उन्हें नॉमिनेट नहीं किया गया। बिग बॉस ने कहा कि क्योंकि रजत ने टास्क के दौरान रूल तोड़ा था इसलिए उनकी पूरी टीम को वो इस टास्क से बाहर निकालते हैं। लेकिन जब यही रूल ईशा सिंह ने तोड़ा तो उनकी पूरी टीम को नॉमिनेट नहीं किया गया और ना ही उनके बारे में जिक्र भी किया गया। पूरा का पूरा ब्लेम रजत दलाल और उनकी टीम पर ही डाला गया।

विज्ञापन

घर के अंदर ऑडियंस करेगी वोटिंग

बिग बॉस 18 के एविक्शन को लेकर खबर ये आ रही है कि बिग बॉस के घर के अंदर ऑडियंस जाएगी जो वहां पर वोटिंग करेगी। इसी वोटिंग के आधार पर बिग बॉस के घर से किसी कंटेस्टेंट को बाहर निकाला जाएगा। अब ये जनता कहां से आएगी और कौन होगा। फिलहाल इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अब शो के इतिहास पर नजर डालें तो एल्विश यादव के दोस्तों को फिनाले से कुछ इसी तरह बाहर निकाला गया है क्योंकि मेकर्स जानते हैं कि वो जनता के वोटों के आधार पर उन्हें कभी बाहर नहीं निकाल सकते।

रजत दलाल के खिलाफ प्लान?

अब बिग बॉस ओटीटी 3 में लवकेश कटारिया हों या फिर बिग बॉस 17 के अनुराग डोभाल, एल्विश के सभी दोस्तों को इसी तरह पूरा प्लान करके शो से बाहर निकाला गया है। रजत दलाल को लेकर भी बिग बॉस 18 के मेकर्स कुछ इसी तरह का प्लान तैयार कर सकते हैं। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर बहुत बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि कहीं रजत दलाल तो इस बार घर से बेघर नहीं हो रहे? बहरहाल अब एविक्शन को लेकर मेकर्स जो भी डिसाइड करते हैं, वो बस 24 घंटे में पता चल जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ