CBSE Result 2025: 10वीं और 12वीं के नतीजे की संभावित तारीख, यहां देखें ताजा अपडेट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे इसी महीने जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने की अभी कई तारीखें सामने आ रही हैं। जानिए रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीख क्या है?

CBSE
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) बोर्ड के 10वीं-12वीं के छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है, जो जल्द ही खत्म हो सकता है। इसको लेकर कई संभावित तारीखें सामने आई हैं। हालांकि, बोर्ड ने रिजल्ट से जुड़ी किसी भी तरह की गलत जानकारी से बचने की सलाह दी है। मई महीने में रिजल्ट जारी होने को लेकर इसलिए भी ज्यादा संभावना जताई जा रही है, क्योंकि पिछले साल रिजल्ट 13 मई 2024 को जारी किया गया था, जिसको देखते हुए कहा जा रहा है कि 2025 में मई के दूसरे हफ्ते में रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

कब जारी हो सकता है रिजल्ट?

10वीं और 12वीं की परीक्षा के नतीजे इसी महीने जारी होने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने अभी अपनी तरफ से कोई आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन पिछले दो सालों के नतीजों को देखते हुए 9 से 15 मई के बीच की तारीखें सामने आ रही हैं। इस साल 10वीं क्लास के एग्जाम 18 मार्च को खत्म हो गए थे और 12वीं के एग्जाम 4 अप्रैल को खत्म हुए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर अपने नतीजे देख सकते हैं।

विज्ञापन

बोर्ड ने दिया अपडेट

CBSE बोर्ड ने सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे फेक नोटिस पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा गया कि सोशल मीडिया पर 2 मई 2025 का एक लेटर शेयर किया जा रहा है, जो फर्जी है। इसे CBSE ने जारी नहीं किया है। 10वीं और 12वीं क्लास के नतीजे से जुड़ा कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। इसी के साथ बोर्ड ने रिजल्ट से जुड़ी कोई भी ऐसी जानकारी शेयर करने से मना किया है।

आपको बता दें कि CBSE बोर्ड परीक्षा 2024-25 में लगभग 42 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से 24.12 लाख छात्र कक्षा 10 और 17.88 लाख छात्र कक्षा 12 के थे। छात्र तीन साइटों पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। वो तीन आधिकारिक साइटें cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ