IBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड

जिन अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स पास कर लिया है, उनके पास मेंस परीक्षा के लिए बहुत कम समय बचा है. इसलिए तुरंत IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट से मेंस परीक्षा के एडमिट कार्ड और निर्देशों को चेक करें और अपनी रिवीजन की गति तेज कर दें.

ibps score card released

IBPS प्रारंभ‍िक परीक्षा देने वाले उम्‍मीदवार अपना स्‍कोर कार्ड चेक कर सकते हैं. (फोटो क्रेड‍िट - IBPS)

अगर आपने इस साल IBPS PO (Probationary Officer) का प्रीलिम्स एग्जाम दिया था, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने CRP PO/MT-XVI भर्ती परीक्षा का Prelims Score Card 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है. 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित हुई इस परीक्षा का रिजल्ट 23 सितंबर 2026 को घोषित किया गया था. जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स परीक्षा पास कर ली है, वे अब मेंस (Mains) परीक्षा में शामिल होंगे.

विज्ञापन

भर्ती से जुड़ी मुख्य बातें

इस भर्ती प्रक्र‍िया के जर‍िये सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्‍न बैंकों में 7565 PO और मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्त‍ियां की जाएंगी. प्रीलिम्स परीक्षा 22 अगस्त और 23 अगस्त 2026 को आयोज‍ित की ई थी. प्रीलिम्स का रिजल्ट 23 सितंबर 2026 को जारी क‍िया गया था और आज स्‍कोर कार्ड जारी क‍िया गया है. प्रील‍िम्‍स परीक्षा में क्‍वाल‍िफाई करने वाले उम्‍मीदवारों को मुख्य परीक्षा (Mains Exam Date) में बैठने का मौका म‍िलेगा, जो 4 अक्टूबर 2026 को होने वाली है.

विज्ञापन

इस डायरेक्‍ट ल‍िंक पर क्‍ल‍िक करें और अपना स्‍कोर कार्ड चेक करें:
https://ibpsreg.ibps.in/crppoxvijun26/scdw_sept26/login.php?appid=d10f172ef5fa610ffe0ab2829f03de01

IBPS PO Prelims Score Card कैसे चेक करें?

विज्ञापन
  • सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in खोलें.
  • होमपेज पर CRP PO/MT-XVI Preliminary Result Status / Score Card वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • लॉगिन डिटेल्स भरें:
  • अपना Registration Number या Roll Number दर्ज करें.
  • अपना Password या Date of Birth (जन्म तिथि) दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर दिख रहे सिक्योरिटी कैप्चा (CAPTCHA) कोड को सही-सही भरें.
  • Submit या Login बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • भविष्य में संदर्भ के लिए अपना रिजल्ट और स्कोर कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

अब आगे क्या?
IBPS PO भर्ती प्रक्रिया में सफलता पाने के लिए कुल 3 चरण होते हैं:

प्रीलिम्स परीक्षा (Preliminary Exam): जो हो चुकी है.
मुख्य परीक्षा (Main Examination): जो छात्र प्रीलिम्स में क्‍वालिफाई हुए हैं, वे 4 अक्टूबर 2026 को होने वाली मेंस परीक्षा में बैठेंगे.
इंटरव्यू और प्रोविजनल अलॉटमेंट (Interview & Provisional Allotment): मेंस परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को पर्सनैलिटी टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ