10वीं-12वीं के छात्र हो जाएं सावधान! जल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड

CBSE Board Exam 2027 की संभावित डेटशीट जल्द ही cbse.gov.in पर जारी होगी. जानिए 10वीं और 12वीं की परीक्षा तारीखें, मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन और एडमिट कार्ड अपडेट.

cbse 10th 12th datesheet

सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के छात्रों के ल‍िए बोर्ड जल्‍द ही परीक्षा की संभाव‍ित तारीखें जारी कर सकता है. (फाइल फोटो )

विज्ञापन

CBSE 10th 12th Date Sheet cbse.gov.in Download: अगर आप या आपके घर में कोई 10वीं या 12वीं कक्षा में पढ़ रहा है, तो पढ़ाई की रफ्तार बढ़ाने का वक्त आ गया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Class 10th & 12th Board Exam 2027 के लिए संभावित डेटशीट (Tentative Date Sheet) जारी करने वाला है.

बोर्ड परीक्षाएं हमेशा की तरह फरवरी और मार्च के महीनों में आयोजित की जाएंगी. सबसे अच्छी बात यह है कि इस बार पासिंग क्राइटेरिया (Passing Criteria) या परीक्षा पैटर्न में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है.

Advertisment

आइए, जानते हैं क‍ि डेटशीट डाउनलोड करने का तरीका क्‍या है और परीक्षा के जरूरी नियम क्‍या हैं.

CBSE Date Sheet 2027 कैसे डाउनलोड करें?

जब बोर्ड डेटशीट जारी करेगा, तो आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे:

  • सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर आपको CBSE Class X and XII tentative date sheet 2027 का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर डेटशीट की PDF खुल जाएगी.
  • इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकालकर अपनी स्टडी टेबल के सामने चिपका लें!

Marks Distribution: किस विषय में कितने नंबर का थ्योरी और प्रैक्टिकल?
12वीं के छात्रों के लिए नंबरों का गणित समझना बेहद जरूरी है:

विज्ञापन

कॉमर्स (Accountancy, Business Studies & Economics): 80 नंबर का थ्योरी पेपर + 20 नंबर का प्रोजेक्ट वर्क.

साइंस (Physics, Chemistry & Biology): 70 नंबर का थ्योरी पेपर + 30 नंबर का प्रैक्टिकल/इंटरनल.

विज्ञापन

मैथ्स (Mathematics): 80 नंबर की लिखित परीक्षा + 20 नंबर का इंटरनल असेसमेंट.

परीक्षा वाले दिन इन बातों का रखें खास ध्यान
बोर्ड ने परीक्षा केंद्र पर अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त दिशानिर्देश तय किए हैं. सुबह 10:00 बजे के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी. इसलिए सेंटर पर समय से पहले पहुंचें. छात्रों को अपने स्कूल की प्रॉपर यूनिफॉर्म में ही परीक्षा केंद्र जाना होगा. मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट साथ ले जाना सख्त मना है. सोशल मीडिया जैसे क‍ि WhatsApp, YouTube, X आदि पर परीक्षा से जुड़ी कोई भी फर्जी खबर या अफवाह न फैलाएं.

विज्ञापन

एडमिट कार्ड (Admit Card) कब और कहां मिलेगा?
CBSE Class 10th और 12th के एडमिट कार्ड जनवरी 2027 में जारी किए जाएंगे. छात्रों को अपना एडमिट कार्ड सीधे अपने स्कूल से कलेक्ट करना होगा. एडमिट कार्ड में ये जानकारियां ध्यान से चेक कर लें:

आपका नाम, रोल नंबर और एडमिट कार्ड ID.
माता-पिता/अभिभावक का नाम.
परीक्षा केंद्र का नाम और कोड.
आपके विषय और उनकी परीक्षा की तारीखें.

विज्ञापन

सीबीएसई ने सैंपल पेपर्स (Sample Papers) और मार्किंग स्कीम पहले ही जारी कर दी है. डेटशीट का इंतजार करने के बजाय अभी से सैंपल पेपर्स हल करना शुरू कर दें, ताकि बोर्ड परीक्षा में टाइम मैनेजमेंट बेहतर हो सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ