School Holidays October 2026: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल

School Holidays In October 2026 State Wise List: अक्टूबर 2026 में स्कूल छुट्टियों की लिस्ट जारी हो गई है. गांधी जयंती, दशहरा और दुर्गा पूजा पर जानिए दिल्ली, यूपी, बंगाल और केवीएस में कब बंद रहेंगे स्कूल. अक्‍टूबर में क‍ितने द‍िन स्‍कूल बंद रहेंगे.

School Holidays In October 2026 State Wise List KVS Dussehra Break

Dussehra Autumn Break 2026: केंद्रीय विद्यालयों में 10 दिन का ब्रेक! देखें अक्टूबर महीने का स्कूल हॉलिडे कैलेंडर (Photo Credit - AI)

अक्टूबर 2026 में स्कूली छात्रों और पैरेंट्स के लिए मौज ही मौज होने वाली है. गांधी जयंती से लेकर दुर्गा पूजा और दशहरे तक, इस महीने कैलेंडरों पर लाल रंग की भरमार दिख रही है.

विज्ञापन

कई राज्यों में तो पूरे 10-10 दिनों का ऑटम ब्रेक (Autumn Break) मिलने वाला है. आइए, जानते हैं कि इस अक्टूबर में आपके बच्चे का बैग कब-कब अलमारी में बंद रहने वाला है.

विज्ञापन

अक्टूबर 2026: कैलेंडर में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

सबसे पहले उन तारीखों को नोट कर लीजिए जब पूरे देश या प्रमुख राज्यों में स्कूलों में ताले लटके नजर आएंगे:

2 अक्टूबर (शुक्रवार): गांधी जयंती शुक्रवार होने की वजह से सीधे लॉन्ग वीकेंड का मजा

विज्ञापन

18 अक्टूबर (रविवार): सद्दुल बतुकम्मा / महा सप्तमी रविवार की नियमित छुट्टी.

19 अक्टूबर (सोमवार): दुर्गा पूजा / महाअष्टमी – महानवमी पश्‍च‍िम बंगाल, तेलंगाना और अन्य राज्यों में छुट्टी.

विज्ञापन

20 अक्टूबर (मंगलवार): दशहरा / विजयादशमी पूरे देश के स्कूलों में छुट्टी.

26 अक्टूबर (सोमवार): महर्षि वाल्मीकि जयंती कई राज्यों में प्रतिबंधित या सार्वजनिक छुट्टी.

विज्ञापन

29 अक्टूबर (गुरुवार): करवा चौथ कुछ चुनिंदा राज्यों और स्कूलों में छुट्टी.

राज्य-वार स्कूल हॉलिडे: आपके राज्य में क्या है हाल?
छुट्टियों का गणित हर राज्य में थोड़ा अलग होता है, जरा नजर डालिए:

विज्ञापन

दिल्ली (Delhi)
दिल्ली के स्कूलों में 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) और 20 अक्टूबर (दशहरा) को आधिकारिक छुट्टी रहेगी. इसके अलावा कई प्राइवेट स्कूल 19 से 21 अक्टूबर के बीच छोटी सी ऑटम वेकेशन (Autumn Vacation) दे सकते हैं.

उत्तर प्रदेश (UP)
यूपी में 2 और 20 अक्टूबर को गजटेड हॉलिडे घोषित है. बोर्ड और प्राइवेट स्कूलों के हिसाब से 3 से 4 दिन का दशहरा ब्रेक मिलने की पूरी उम्मीद है.

विज्ञापन

तेलंगाना (Telangana)
तेलंगाना के छात्रों की तो लॉटरी लग गई है. यहां 2 अक्टूबर (गांधी जयंती), 18 अक्टूबर (बतुकम्मा), 19 अक्टूबर (महानवमी), 20 अक्टूबर (विजयादशमी), 21 अक्टूबर (विजयादशमी का अगला दिन) और 26 अक्टूबर को छुट्टियां घोषित की गई हैं.

पश्‍च‍िम बंगाल (West Bengal)
दुर्गा पूजा का असली जश्‍न तो बंगाल में ही होता है. यहां स्कूलों में 19 और 20 अक्टूबर के अलावा पूरा दुर्गा पूजा वैकेशन मिलता है जो हफ्ते भर से ज्यादा लंबा हो सकता है.

विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालयों में 10 दिन की लंबी छुट्टी
अगर आपका बच्चा केंद्रीय विद्यालय (KVS) में पढ़ता है, तो उसके लिए सबसे बड़ी खुशखबरी है. KVS कैलेंडर के अनुसार, इस साल दशहरे के अवसर पर 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 तक लगातार 10 दिनों का ऑटम ब्रेक (Autumn Break) दिया जाएगा.

क्या इस बार अक्टूबर में दिवाली की छुट्टी मिलेगी?
जी नहीं, इस बार का सबसे बड़ा सरप्राइज यही है. बहुत से लोग सोच रहे होंगे कि दशहरे के बाद अक्टूबर में ही दिवाली की छुट्टियां भी मिल जाएंगी. लेकिन कैलेंडर के हिसाब से इस साल दिवाली 8 नवंबर 2026 को पड़ रही है. इसलिए दिवाली और गोवर्धन पूजा की लंबी छुट्टियां अक्टूबर में नहीं, बल्कि नवंबर के महीने में मिलेंगी.

विज्ञापन

हालांकि ये छुट्टियां सरकारी और शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक हैं, लेकिन किसी भी ट्रिप या घूमने का प्लान बनाने से पहले अपने बच्चे की स्कूल डायरी, वॉट्सएप ग्रुप या ऑफिशियल सर्कुलर (Circular) जरूर चेक कर लें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ